होम / अप्वाइंटमेंट / CA के. सुरेश बने ANMI के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2017 के बाद दूसरी बार मिली ये है जिम्मेदारी

CA के. सुरेश बने ANMI के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2017 के बाद दूसरी बार मिली ये है जिम्मेदारी

CA के. सुरेश की वापसी ANMI के लिए सिर्फ एक नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि स्थिरता, अनुभव और नवाचार की वापसी मानी जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की प्रमुख ब्रोकिंग संस्था एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंजेस मेंबर्स ऑफ इंडिया (ANMI) ने CA के. सुरेश को वर्ष 2025-26 के लिए अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह उनके लिए इस पद पर दूसरा कार्यकाल होगा. इससे पहले वे 2017-18 में भी ANMI के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं.

CA के. सुरेश ब्रोकिंग और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में दो दशकों से भी अधिक का अनुभव रखते हैं. वे बाजार नियामकों और एक्सचेंजों के साथ मजबूत संवाद स्थापित करने में कुशल माने जाते हैं. ऐसे समय में जब ब्रोकिंग इंडस्ट्री डिजिटल परिवर्तन, नियामकीय बदलाव और नई चुनौतियों के दौर से गुजर रही है, उनके अनुभव से संगठन को दिशा और स्थिरता मिलने की उम्मीद है.

वित्तीय सेवाओं में दूरदर्शिता के लिए प्रसिद्ध
CA सुरेश न केवल चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पृष्ठभूमि से आते हैं, बल्कि उन्होंने हिंदुस्तान चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और मद्रास मैनेजमेंट एसोसिएशन के मानद सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवा दी है. उनकी रणनीतिक सोच और समावेशी नेतृत्व शैली उन्हें वित्तीय जगत में एक भरोसेमंद चेहरा बनाती है.

के. सुरेश की प्रतिक्रिया
ANMI के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए CA सुरेश ने कहा, "ANMI के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दोबारा सेवा देना मेरे लिए गर्व' की बात है. हमारा उद्देश्य न केवल अपने सदस्यों के हितों की रक्षा करना है, बल्कि पूंजी बाजार में सहयोग, विश्वास और पारदर्शिता को भी बढ़ावा देना है." उन्होंने आगे कहा कि वे एक्सचेंजों, रेगुलेटरी बॉडीज़ और मार्केट पार्टिसिपेंट्स के साथ मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे.

पूर्व अध्यक्ष को दी गई विदाई और धन्यवाद
ANMI ने पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार गोयल को उनके समर्पण और योगदान के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया है. उनके नेतृत्व में ANMI की भूमिका भारतीय पूंजी बाजार में और अधिक सशक्त हुई और सदस्यों के हितों की प्रभावी तरीके से रक्षा की गई. CA सुरेश के नेतृत्व में ANMI अब डिजिटल ग्रोथ, सदस्यों की भागीदारी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर फोकस करेगा. संगठन का उद्देश्य है कि तकनीक और पारदर्शिता के जरिए ब्रोकिंग इंडस्ट्री को भविष्य के लिए तैयार किया जाए.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

20 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago