होम / अप्वाइंटमेंट / परेशानियों से घिरी Byju’s में Jiny That के हाथ आई CTO की कमान!

परेशानियों से घिरी Byju’s में Jiny That के हाथ आई CTO की कमान!

Byju’s अपने बिजनेस को रि-स्ट्रक्चर कर रही है और अब कंपनी की तकनीकी पहलों के लिए Jiny Thattil जिम्मेदार होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

परेशानियों से घिरी एडटेक कंपनी Byju’s को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि पूर्व CTO (चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर) अनिल गोयल के जाने के बाद अब कंपनी ने इस पद के लिए Jiny Thattil को चुना है. आपको बता दें कि इससे पहले Jiny Thattil, Byju‘s की  इंजीनियरिंग शाखा के वाईस प्रेसिडेंट रह चुके हैं. 

कंपनी में जारी हैं बदलाव
फिलहाल Byju’s अपने बिजनेस को रि-स्ट्रक्चर कर रही है और अब कंपनी की तकनीकी पहलों के लिए Jiny Thattil जिम्मेदार होंगे. आपको बता दें कि Jiny इससे पहले Happay, अमेजन (Amazon), और इनमोबी (InMobi) जैसी विभिन्न कंपनियों में भी काम कर चुके हैं. अपने नए CTO की नियुक्ति के मौके पर कंपनी ने एक बयान में कहा है कि Jiny अपने साथ इंजीनियरिंग टीमों को बनाने और उन्हें मजबूत करने का व्यापक अनुभव, कारोबार और कस्टमर को अच्छे रिजल्ट्स के साथ-साथ विभिन्न प्रोडक्ट्स के लाइनअप और प्लेटफॉर्म्स में इनोवेशन को बढ़ावा देने के अनुभव को अभी अपने साथ लेकर आ रहे हैं. 

अनिल गोयल को प्रकट किया आभार
Byju’s भारत (Byju’s India) के CEO अर्जुन मोहन ने इस मौके पर कहा है कि हम Jiny Thattil को CTO के रूप में प्रमोट करके काफी खुश हैं और उनके व्यापक अनुभव और लीडरशिप स्किल्स की बदौलत इस महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिए वह सबसे अच्छे कैंडिडेट थे. हम पूर्व CTO अनिल गोयल को भी उनके द्वारा किये गए शानदार काम और पूरी लगन से अपनी भूमिका निभाने के लिए आभार प्रकट करते हैं. कंपनी का कहना है कि फिलहाल कंपनी अर्जुन मोहन की अध्यक्षता में अपने कारोबार को रि-स्ट्रक्चर कर रही है और Jiny की नियुक्ति भी इसी बदलाव के तहत हुई है. 

कई बड़े नामों ने दिए इस्तीफे
आपको बता दें कि Byju’s में चल रही रि-स्ट्रक्चरिंग की वजह से ही पिछले कुछ समय के दौरान हमें कंपनी में कई महत्त्वपूर्ण लोगों के इस्तीफे देखने को मिले हैं. आपको बता दें कि कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर प्रत्युष अग्रवाल, वाइटहैट जूनियर की CEO अनन्या त्रिपाठी और अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस प्रमुख Cherian Thomas ऐसे कुछ प्रमुख नाम हैं जिन्होंने कंपनी में जारी इस बदलाव के बीच अपने पद से इस्तीफा दिया है. हाल ही में कंपनी के CFO (Chief Financial Officer) अजय गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद फाइनेंस के प्रमुख नितिन गोलानी को कंपनी के CFO की भूमिका निभानी पड़ी थी.
 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में जन्म, IIT से शिक्षा; सिलिकॉन वैली में हैं बिलियन-डॉलर्स की दो कंपनियां!

 


टैग्स Byju’s
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

3 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago