होम / अप्वाइंटमेंट / BharatPe के Ashish Aggarwal अब Balancehero India में संभालेंगे CMO की जिम्मेदारी

BharatPe के Ashish Aggarwal अब Balancehero India में संभालेंगे CMO की जिम्मेदारी

Ashish Aggarwal अपनी डिजिटल मार्केटिंग और प्रोडक्ट इनोवेशन में विशेषज्ञता के साथ Balancehero India के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के प्रमुख डिजिटल लेंडिंग और पेमेंट ऐप्स में शामिल True Balance को ऑपरेट करने वाली कंपनी Balancehero India ने आशीष अग्रवाल (Ashish Aggarwal) को अपना नया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) नियुक्त किया है. आशीष अग्रवाल ने BharatPe, Navi, Snapdeal और Statiq जैसे संगठनों में अपने अनुभव से टीम को मजबूत बनाया है. वह डिजिटल प्रोडक्ट को स्केल करने, मार्केटिंग इनोवेशन को बढ़ावा देने और रणनीतिक विकास में अपनी विशेषज्ञता लेकर अब Balancehero India में शामिल हो गए हैं.

इन बड़े संस्थानों में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
आशीष ने BITS पिलानी से MBA की डिग्री हासिल की है. उन्होंने  हमेशा प्रोडक्ट ड्राइवन ग्रोथ को लीड करने, डिजिटल मार्केटिंग रणनीतियां लागू करने और उपयोगकर्ता अधिग्रहण प्रयासों को स्केल करने की अपनी क्षमता को साबित किया है. BharatPe में उन्होंने PostPe की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वहीं, Snapdeal और MakeMyTrip में उनके कार्यकाल ने उन्हें एक प्रभावी ग्रोथ लीडर के रूप में स्थापित किया, जो उच्च-प्रभावी मार्केटिंग पहलों को कार्यान्वित करने के लिए प्रसिद्ध हैं.

Balancehero India के सीओओ की प्रतिक्रिया
Balancehero India के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) सुपर्णो बागची (Souparno Bagchi) ने कहा है कि आशीष को डिजिटल इकोसिस्टम की गहरी समझ के साथ ही ग्रोथ को स्केल करने की क्षमता, उन्हें Balancehero की लीडिंग टीम में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाला सदस्य बनाती है. हम उनके योगदान का स्वागत करते हैं, क्योंकि हम इनोवेशन को बढ़ावा देने और भारत के क्रेडिट जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम करते हैं. 

डेटा-संचालित मार्केटिंग पहलों को करना है लागू 
नवनियुक्त सीएमओ आशीष अग्रवाल ने कहा कि Balancehero India में शामिल होना उनके लिए एक यूनीक अवसर है, जहां वह तेजी से डेवलप हो रहे फिनटेक क्षेत्र में रणनीतिक विकास को आगे बढ़ा सकते हैं. उनका उद्देश्य डेटा-संचालित मार्केटिंग पहलों को लागू करना होगा, जो कंपनी को मजबूत बनाएंगे और वित्तीय समावेशन के मिशन को आगे बढ़ाएंगे. बता दें, Balancehero India Private Limited (True Balance) एक प्रमुख वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म है जो अपने ग्राहकों की सभी वित्तीय जरूरतों के लिए समाधान प्रदान करता है, जिसमें लोन, उपयोगिता बिल भुगतान और प्रीपेड रिचार्ज शामिल हैं. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago