✕

होम / अप्वाइंटमेंट / दिल्ली में प्रशासनिक फेरबदल, मुख्यमंत्री की सचिव बनीं मधु रानी, वक्फ बोर्ड के CEO नियुक्त हुए अजीमुल हक

दिल्ली में प्रशासनिक फेरबदल, मुख्यमंत्री की सचिव बनीं मधु रानी, वक्फ बोर्ड के CEO नियुक्त हुए अजीमुल हक

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सचिव बनीं मधु रानी टेओटिया, वहीं IAS अजीमुल हक को दिल्ली वक्फ बोर्ड (DWB) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

राजधानी में शासन संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशासनिक फेरबदल के तहत, उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना ने गुरुवार यानी 27 फरवरी को कई प्रमुख तबादलों और नियुक्तियों के आदेश जारी किए है. इस आदेश के अनुसार आईएएस अजीमुल हक को दिल्ली वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है. अजीमुल हक पहले इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, और उनकी नई नियुक्ति उनके भूमिका को औपचारिक रूप देती है. इसके अलावा, वह दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं देते रहेंगे. 

वहीं, मधु रानी टेओटिया को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. टेओटिया के साथ-साथ संदीप कुमार सिंह, आईएएस, को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. एक और महत्वपूर्ण नियुक्ति में, रवि झा, आईएएस, जो पहले उत्पाद शुल्क आयुक्त के रूप में कार्यरत थे, को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है. एक अन्य महत्वपूर्ण कदम में, सचिन राणा, जो अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, को दिल्ली जल बोर्ड में सदस्य (प्रशासन) के अतिरिक्त कार्यभार के साथ नियुक्त किया गया है.

ये नियुक्तियां राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक कार्यों की दक्षता बढ़ाने और शासन संरचना को मजबूत करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा हैं. यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों को सरल बनाने और विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के बीच बेहतर समन्वय को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

3 hours ago

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

4 days ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

5 days ago

बसंत धवन को Shoonya by Finvasia ने बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI), समाचार, खेल प्रसारण, ओटीटी और दूरसंचार क्षेत्र में करीब 30 वर्षों का अनुभव है.

1 week ago

SKF India ने निलेश वैद्य को बनाया हेड ऑफ सील्स, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया का संभालेंगे कारोबार

कंपनी के सीलिंग सॉल्यूशंस कारोबार के विस्तार, बिक्री नेटवर्क मजबूत करने और प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

1 week ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

6 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

3 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

3 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

6 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

6 hours ago