होम / अप्वाइंटमेंट / Axis Bank ने इस शख्‍स को बनाया पूर्णकालिक निदेशक, 1 नवंबर से संभालेंगे कार्यभार

Axis Bank ने इस शख्‍स को बनाया पूर्णकालिक निदेशक, 1 नवंबर से संभालेंगे कार्यभार

जिस शख्‍स को बैंक ये जिम्‍मेदारी देने जा रहा है वो इससे पहले सिटी बैंक से लेकर कई दूसरी कंपनियों में अहम पदों पर काम कर चुके हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्राइवेट सेक्‍टर के बड़े बैंक एक्सिस (Axis Bank) ने मुनीश शारदा को अपना होल टाइम डॉयरेक्‍टर नियुक्‍त किया है. बैंक की ओर से उनकी नियुक्ति अगले तीन सालों के लिए की गई है. वो एक नवंबर से कार्यभार संभालने वाले हैं. उनकी नियुक्ति को बैंक के शेयर होल्‍डर और आरबीआई की मंजूरी के लिए भेजा गया है. मुनीश शारदा इससे पहले एक्सिस बैंक की कई महत्‍वपूर्ण यूनिट को सफलतापूर्वक देख चुके हैं. 

आखिर कौन हैं मुनीश शारदा? 
52 साल के मुनीश शारदा सितंबर 2021 से एक्सिस बैंक की भारत बैंकिंग यूनिट के प्रमुख रह चुके हैं. वो इस यूनिट के तहत देश के ग्रामीण और छोटे शहरों में बैंक के सभी प्रोडक्‍ट को पहुंचाने मसलन म्‍यूचुवल फंड निवेश, रिटेल, एमएसएमई, होलसेल एंड रिटेल डिपॉजिट और बैंक की ओर से चलाई जा रही है फाइनेंशियल एकीकरण की योजनाओं को उन जगहों तक लेकर जा चुके हैं. वो सभी बड़े प्रोडक्‍ट की सेवाओं के मामले में एक्सिस बैंक के साथ पिछले 25 सालों से काम कर रहे हैं. उनके पास फाइनेंशियल बैंकिंग से लेकर डिजिटल मार्केटिंग का बेहतर अनुभव है. 

इससे पहले इन बैंकों के साथ कर चुके हैं काम 
मुनीश शारदा एक्सिस बैंक के साथ एक लंबी पारी खेलने से पहले कई और बैंकों में भी काम कर चुके हैं. उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत सिटी बैंक के साथ की थी, जहां उन्‍होंने अलग-अलग प्रोडक्‍ट को लेकर कई देशों में अपनी सेवाएं दी हैं. एक्सिस बैंक ज्‍वॉइन करने से पहले मुनीश फ्यूचर जनरल लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी लिमिटेड के 7 सालों तक एमडी और सीईओ रह चुके हैं. जहां वो कंपनी की बिजनेस ग्रोथ और प्रॉफिट को बढ़ाने में कामयाब रहे थे. इससे पहले वो ब्‍लो प्‍लास्‍ट  (Blow Plast) के साथ भी काम कर चुके हैं. वो एल एंड टी के साथ भी अपनी पारी खेल चुके हैं.

कहां से हुई है एजुकेशन? 
मुनीश शारदा पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से स्‍नातक की डिग्री ले चुके हैं, जबकि उन्‍होंने आईआईएम लखनऊ से पोस्‍ट ग्रेजुएट की पढ़ाई की है. वो CFA इंस्‍टीटयूट कैलीफोर्निया से ESG Investing में डिप्‍लोमा सर्टिफिकेट भी कर चुके हैं.  

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago