होम / अप्वाइंटमेंट / सॉफ्टवेयर कंपनी Atlassian ने Paranth के हाथों में सौंपी भारतीय टीम की कमान

सॉफ्टवेयर कंपनी Atlassian ने Paranth के हाथों में सौंपी भारतीय टीम की कमान

सिडनी मुख्यालय वाली सॉफ्टवेयर कंपनी एटलसियन कॉरपोरेशन ने इंडिया साइट लीडर के रूप में नई नियुक्ति की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एटलसियन कॉरपोरेशन (NASDAQ: TEAM) ने इंडिया साइट लीडर और इंजीनियरिंग ITSM (आईटी सेवा प्रबंधन) के प्रमुख के रूप में Paranth Thiruvengadam की नियुक्ति की घोषणा की है. टीम कोलैबोरेशन और प्रोडक्टिविटी सॉफ्टवेयर की लीडिंग प्रदाता और जीरा सॉफ्टवेयर, कॉन्फ्लुएंस, बिटबकेट और ट्रेलो की निर्माता एटलसियन कॉरपोरेशन का कहना है कि कंपनी को Paranth के अनुभव से काफी फायदा मिलेगा. 

20 सालों का अनुभव
अपनी नई दोहरी भूमिका में, Paranth Thiruvengadam एटलसियन के भारत में मौजूद 1700 कर्मचारियों की टीम का नेतृत्व करने और कंपनी के ITSM ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. Paranth को टेक्नोलॉजी और बिजनेस लीडरशिप में करीब 20 सालों का अनुभव है. उन्होंने क्लियर (पूर्व में क्लियरटैक्स) और मेडलाइफ में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के रूप में काम किया है. इसके अलावा, वह Yahoo, IBM लैब्स और वॉलमार्ट लैब्स में भी सीनियर पोजीशन पर सेवाएं दे चुके हैं. Paranth को SaaS प्लेटफ़ॉर्म, वेब एप्लिकेशन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और ट्रांजेक्शन प्लेटफ़ॉर्म विकसित करने का भी अच्छा अनुभव है.

कंपनी को मिलेगा फायदा
एटलसियन के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर राजीव राजन ने Paranth की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह न केवल एक अनुभवी इंजीनियरिंग लीडर हैं, बल्कि प्रोडक्ट स्ट्रेटेजी और बिजनेस मेट्रिक्स को लेकर उनके पास एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है. उनका अनुभव हमारे सबसे तेजी से बढ़ते स्थान, भारत में हमारे परिचालन के साथ-साथ हमारे आईटीएसएम समाधानों के निर्माण में मददगार होगा. बता दें कि Atlassian का बेंगलुरु में R&D सेंटर है. कंपनी को ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट द्वारा 2023 में काम करने के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में आठवें स्थान पर रखा गया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

21 hours ago

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में मितुल ठक्कर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस

नई भूमिका में मितुल ठक्कर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के आंतरिक और बाहरी संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 day ago

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज में नेतृत्व परिवर्तन, कश्यप गाला बने नए प्रेसिडेंट

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने कश्यप गाला को कंपनी का नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. उनके LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अप्रैल 2026 में इस नई जिम्मेदारी का कार्यभार संभाला.

1 day ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

2 days ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

23-July-2026


बड़ी खबरें

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

4 minutes ago

पेटीएम में ₹2,038 करोड़ का सौदा, दो बड़े निवेशकों ने बेची 2.33% हिस्सेदारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, दोनों निवेशकों ने कुल 1.49 करोड़ (1,49,00,000) शेयर बेचे हैं.

1 hour ago

होर्मुज समझौते से संभले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड फिर 80 डॉलर के करीब

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी शिपिंग रूट पर सहमति बनाई है. यह व्यवस्था अगले दो से चार महीने तक लागू रह सकती है.

2 hours ago

Voda-Idea की FY27 पर बड़ी रणनीति, नेटवर्क विस्तार से कमाई बढ़ाने तक इन 3 मोर्चों पर रहेगा फोकस

कंपनी को उम्मीद है कि नेटवर्क में निवेश, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत वित्तीय स्थिति के दम पर वह आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति और बाजार हिस्सेदारी को मजबूत कर सकेगी.

3 hours ago

शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा विदेशी निवेश? HSBC ने जताई 25 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद

ग्लोबल बैंक HSBC ने भारत की रेटिंग को 'न्यूट्रल' किया है और घरेलू मांग पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी है.

3 hours ago