होम / अप्वाइंटमेंट / ANAROCK Capital में वरुण मलिक की बड़ी नियुक्ति, एशिया-पैसिफिक क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी

ANAROCK Capital में वरुण मलिक की बड़ी नियुक्ति, एशिया-पैसिफिक क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी

18 साल के अनुभव वाले रियल एस्टेट डील एक्सपर्ट वरुण मलिक अब सिंगापुर से ANAROCK की एशिया-पैसिफिक विस्तार योजना को आगे बढ़ाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ANAROCK Group की रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट बैंकिंग शाखा ANAROCK Capital ने वरुण मलिक को मैनेजिंग डायरेक्टर और एशिया-पैसिफिक (APAC) क्षेत्र के हेड ऑफ कैपिटल मार्केट्स के रूप में नियुक्त किया है. वो सिंगापुर में रहकर पूरे एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में कैपिटल मार्केट से जुड़ी गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे, जिसमें देशों के बीच निवेश लाना, रियल एस्टेट में पैसा लगाना और बड़े लेन-देन की प्लानिंग शामिल होगी.

वरुण को है 18 साल का अनुभव

वरुण मलिक को रियल एस्टेट कैपिटल मार्केट में 18 साल का अनुभव है. उन्होंने दक्षिण-पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया में कई बड़े निवेश सौदों को सफलतापूर्वक पूरा किया है. उन्हें REITs, प्राइवेट फंड मैनेजरों और रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए इक्विटी और कर्ज जुटाने में महारत हासिल है. सही रणनीति और नए तरीके से डील बनाने की उनकी पहचान है, जिससे उन्होंने अपने क्लाइंट्स को अच्छा रिटर्न दिलाया है.

ग्रुप के एमडी और सीईओ ने क्या कहा?

ANAROCK Capital के MD और CEO, शोभित अग्रवाल ने कहा कि "वरुण की ग्लोबल रियल एस्टेट फाइनेंस में गहरी समझ और लीडरशिप क्षमता हमारे एशिया-पैसिफिक के लक्ष्यों को और तेजी देगी. वो न सिर्फ ज्ञान लाते हैं, बल्कि क्लाइंट्स के लिए ठोस परिणाम देने का अनुभव भी रखते हैं."

अपनी नियुक्ति को लेकर वरुण मलिक ने कहा कि "मैं सिंगापुर से ANAROCK Capital का नेतृत्व कर एशिया-पैसिफिक में कंपनी को आगे बढ़ाने को लेकर उत्साहित हूं. आज जब निवेश एक देश तक सीमित नहीं रहा, तो बॉर्डर के पार भी सही पूंजी समाधान देना हमारी सफलता की कुंजी बनेगा."

ANAROCK ने 2024 में किया शानदार प्रदर्शन

उनकी यह नियुक्ति उस समय हुई है जब ANAROCK Capital ने 2024 में शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी ने Xander और GIC द्वारा हैदराबाद में $235 मिलियन के रियल एस्टेट सौदे, और Keppel Land द्वारा चेन्नई में निवेश में Transaction Advisor की भूमिका निभाई. इसके अलावा कंपनी ने Oaktree Capital के साथ $100 मिलियन का कर्ज सौदा भी कराया, जिससे बाजार में उसकी मजबूत साख और अनुभव की पुष्टि हुई.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

15 hours ago

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में मितुल ठक्कर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस

नई भूमिका में मितुल ठक्कर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के आंतरिक और बाहरी संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 day ago

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज में नेतृत्व परिवर्तन, कश्यप गाला बने नए प्रेसिडेंट

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने कश्यप गाला को कंपनी का नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. उनके LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अप्रैल 2026 में इस नई जिम्मेदारी का कार्यभार संभाला.

1 day ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

2 days ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

1 week ago


बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

13 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

13 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

16 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

14 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

15 hours ago