होम / अप्वाइंटमेंट / रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने Anant Ambani, 1 मई से संभालेंगे कमान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने Anant Ambani, 1 मई से संभालेंगे कमान

रिलायंस (Reliance) इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को बड़ी जानकारी दी है. Mukesh Ambani के छोटे बेटे अनंत अंबानी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के बोर्ड ने शुक्रवार, 25 अप्रैल को अनंत अंबानी को 1 मई 2025 से कंपनी का कार्यकारी निदेशक (Executive Director) नियुक्त करने का निर्णय लिया है. यह नियुक्ति पांच साल की अवधि के लिए की गई है और इसे शेयरधारकों की स्वीकृति के बाद अंतिम रूप मिलेगा. यह कदम रिलायंस की दीर्घकालिक उत्तराधिकार योजना के तहत उठाया गया है. 

अनंत अंबानी वर्तमान में कंपनी में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य कर रहे थे. अब वह रिलायंस के कार्यकारी नेतृत्व का हिस्सा बनेंगे. रिलायंस का लक्ष्य 2035 तक नेट ज़ीरो कार्बन कंपनी बनना है, जिसमें साफ ईंधन, कार्बन कैप्चर तकनीक, रीसायक्लिंग और क्रूड-टू-केमिकल्स जैसे इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.

इन कंपनियों में भी जिम्मेदारी संभाल रहे अनंत अंबानी 

अनंत अंबानी की यह पूर्वकालिक निदेशक पद पर नियुक्ति मानव संसाधन, नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश के बाद की गई है. अनंत रिलायंस समूह की कई कंपनियों के बोर्ड में भी काम कर रहे हैं. इनमें रिलायंस जियो (मार्च 2020 से), रिलायंस रिटेल वेंचर्स (मई 2022 से) और रिलायंस न्यू एनर्जी और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी (जून 2021 से) शामिल हैं. इसके अलावा वे सितंबर 2022 से रिलायंस फाउंडेशन के बोर्ड सदस्य भी बने हुए हैं.

कहां की है अनंत अंबानी ने पढ़ाई

अनंत अंबानी ने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की है. उन्हें परोपकारी हितों विशेष रूप से पशु कल्याण के लिए भी जाना जाता है. वे पशुओं के पुनर्वास व देखभाल पर केंद्रित कई पहलों में शामिल हैं. उनके बड़े भाई आकाश अंबानी वर्तमान में रिलायंस जियो इन्फोकॉम के अध्यक्ष हैं, जबकि बहन ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य करती हैं. दोनों भाई-बहन RIL के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक भी हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago