होम / अप्वाइंटमेंट / TATA AIG के नए MD और CEO नियुक्त हुए अमित गणोर्कर

TATA AIG के नए MD और CEO नियुक्त हुए अमित गणोर्कर

TATA  AIG जनरल इंश्योरेंस ने अमित गणोर्कर को अपना नया MD और CEO नियुक्त किया है. इससे पहले अमित रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस के MD और TATA AIG में ही COO भी रह चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की एक प्रमुख जनरल इंश्योरेंस प्रदाता टाटा एआईजी (TATA  AIG) जनरल इंश्योरेंस ने अमित गणोर्कर को अपना नया प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की है. इससे पहले निलेश गर्ग कंपनी के एमडी और सीईओ थे. निदेशक मंडल की स्वीकृति के बाद अमित ने उनकी जगह ले ली है. सभी आवश्यक नियामक अनुमोदन प्राप्त किए जा चुके हैं और अमित ने 1 जनवरी 2025 से अपने कार्यालय का कार्यभार भी संभाल लिया है.

ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने पर होगा फोकस 

नवनियुक्त एमडी और सीईओ अमित गणोर्कर ने कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा मुझे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा गया है, इसके लिए मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. टाटा एआईजी का एक उत्कृष्टता इतिहास है, जो हमारे ग्राहकों और हितधारकों के विश्वास और आत्मविश्वास पर आधारित है. मैं इस सफलता की यात्रा को हमारी सक्षम टीम के साथ जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं. हम मिलकर अपने ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने, डिजिटल परिवर्तन को बढ़ाने और सतत विकास को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, ताकि हम अपने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा कर सकें. 

जनरल इंश्योरेंस इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक अनुभव

अमित के पास जनरल इंश्योरेंस उद्योग में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है, जिसमें उन्होंने बिक्री और वितरण, उत्पाद विकास, विपणन, संचालन और प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सिद्ध उपलब्धियां प्राप्त की हैं. अपनी पिछली भूमिका में, अमित रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य कर चुके हैं. उससे पहले, वह टाटा एआईजी में मुख्य संचालन अधिकारी (COO) थे.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

21 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago