होम / अप्वाइंटमेंट / रोहित जावा के बाद HUL में हुई ये बड़ी नियुक्ति, जानिए कौन हैं ये?

रोहित जावा के बाद HUL में हुई ये बड़ी नियुक्ति, जानिए कौन हैं ये?

HUL में रोहित जावा के बाद दो दिनों में ये दूसरी बड़ी नियुक्ति है, बोर्ड लेवल पर हुुई ये नियुक्ति 1 अप्रैल से प्रभावी होगी. . 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के रोहित जावा को नया सीईओ बनाए जाने के बाद कंपनी ने एक और बड़ी नियुक्ति कर दी है. कंपनी ने रंजय गुलाटी को अपने बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्‍त किया है. उनकी नियुक्ति 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी. रंजय गुलाटी को बिजनेस प्रबंधन की अच्छी समझ है. रंजय उसके मास्टर माने जाते है. 

कौन है रंजय गुलाटी 
रंजय गुलाटी को बिजनेस स्ट्रैटेजी की अच्छी समझ है और वह वर्तमान में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में प्रोफेसर हैं. वह किसी भी ऑर्गनाइजेशन की ग्रोथ के विशेषज्ञ हैं और हाल तक, एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम, स्कूल के प्रमुख रहते हुए उसकी अध्यक्षता करते रहे है. गुलाटी प्रबंधन अकादमी में व्यापार नीति और रणनीति प्रभाग के पूर्व अध्यक्ष और सामरिक प्रबंधन सोसायटी के एक निर्वाचित मेंबर भी हैं. वह हार्वर्ड मैकऑर्थरफेलो और स्लोन फाउंडेशन से भी जुड़े हुए रहे हैं. उन्होंने एमआईटी स्लोअन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से प्रबंधन में मास्टर डिग्री और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से ऑर्गनाइजेशनल बिहेवियर में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है. उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया.

उनकी नियुक्ति पर क्या बोले संजीव मेहता
रंजय गुलाटी की नियुक्ति पर सीईओ संजीव मेहता ने कहा की गुलाटी की बिजनेस की स्ट्रेटजी और ऑर्गनाइजेशनल बिहेवियर के क्षेत्र में अच्‍छी पकड़ है. अपने काम के माध्यम से, वे उन बिजनेस हाउसेस के लिए सॉल्यूशन विकसित कर रहे हैं जो अस्थिर बाजारों में तेजी से विकास करना चाहते हैं. उन्‍होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी गहरी समझ से कंपनी को अत्यधिक लाभ होगा.
HUL के गैर कार्यकारी अध्यक्ष नितिन परांजपे, ने गुलाटी का स्वागत किया और कहा, कंपनी के बोर्ड में इस तरह के एक प्रतिष्ठित विद्वान को पाकर हम खुश हैं. गुलाटी का इन क्षेत्रों में ज्ञान दूसरे विषयों की गहरी समझ निश्चित रूप से कंपनी को अपनी भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेगी. गुलाटी ने कहा, 'इतनी प्रतिष्ठित कंपनी के बोर्ड में शामिल होना सौभाग्य की बात है. HUL देश की सबसे अच्छी और सबसे सम्मानित उपभोक्ता वस्तु कंपनियों में से एक है. मैं एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में अपनी भूमिका के लिए पूरी तरह से तैयार हूं.

रोहित जावा को कंपनी बना चुकी है अपना सीईओ 
HUL के मौजूदा सीईओ संजीव मेहता है लेकिन दो दिन पहले ही कंपनी ने इसकी कमान रोहित जावा को देने का निर्णय लिया है. वो दिसंबर 2023 से कम्पनी की कमान संभालेंगे. कंपनी की ओर से उनकी नियुक्ति पर कहा गया है की इससे उन्हें ट्रांजिशन का सही समय मिल जायेगा. HUL की रोहित जावा के बाद टॉप पोजीशन पर ये दूसरी नियुक्ति है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

6 hours ago

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

6 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

1 week ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago