होम / अप्वाइंटमेंट / आदित्य मंडलोई स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में संभालेंगे वेल्थ एंड रिटेल बैंकिंग हेड की जिम्मेदारी

आदित्य मंडलोई स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में संभालेंगे वेल्थ एंड रिटेल बैंकिंग हेड की जिम्मेदारी

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक नें भारत और दक्षिण एशिया के लिए वेल्थ और रिटेल बैंकिंग (डब्ल्यूआरबी) के प्रमुख के रूप में आदित्य मंडलोई की नियुक्ति की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत-स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक (standard chartered bank) ने भारत और दक्षिण एशिया के लिए वेल्थ और रिटेल बैंकिंग (डब्ल्यूआरबी) के प्रमुख के रूप में आदित्य मंडलोई की नियुक्ति की घोषणा की है. आदित्य मंडलोई की नियुक्ति अगस्त 2024 से प्रभावी हो गई है.

इन देशों में करेंगे बिजनेस का विस्तार

मुंबई के आदित्य अपनी इस नई भूमिका में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल में डब्ल्यूआरबी बिजनेस की कमान संभालेंगे. लंबे अनुभव और दक्षिण एशिया बाजारों की गहरी समझ के साथ स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक आदित्य के नेतृत्व में विकास के लिए तैयार है.

बैंक में 27 साल का अनुभव
आदित्य ने 27 साल पहले इंटरनेशनल ग्रेजुएट के रूप में स्टैंडर्ड चार्टर्ड के साथ अपना करियर शुरू किया था और तब से उन्होंने बैंक में प्रोडक्ट मैनेजमेंट, कलेक्शन और सेल्स में अलग अलग भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने बांग्लादेश के लिए WRB बिजनेस का भी नेतृत्व किया है. हाल ही में आदित्य भारत में एसएमई बैंकिंग के प्रमुख थे, जहां उन्होंने एक सस्टेनेबल और प्रॉफिटेबल बिजनेस बनाया.

इसे भी पढ़ें-अब NBFC से 3 महीने के अंदर निकाल सकेंगे FD का पूरा पैसा, जानिए कुछ ब्याज भी मिलेगा या नहीं?
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago