✕

होम / यूटिलिटी / डीजल पेट्रोल के दामों को लेकर जल्‍द मिल सकती है खुशखबरी, सरकार उठा सकती है ये कदम 

डीजल पेट्रोल के दामों को लेकर जल्‍द मिल सकती है खुशखबरी, सरकार उठा सकती है ये कदम 

सरकार देश के खाने-पीने की चीजों पर दाम कम करने से लेकर पेट्रोल के दामों पर नियंत्रण पाने के लिए एक बड़ी राशि आवंटित कर सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जुलाई में महंगाई दर सात प्रतिशत से ज्‍यादा आने के बाद अब सरकार ने इस दिशा में गंभीरता से सोचना शुरू कर दिया है. खबर आ रही है कि सरकार खाने-पीने की चीजों के दामों को कम करने के लिए एक बड़ी राहत का ऐलान कर सकती है. इसके तहत सरकार डीजल-पेट्रोल पर लगने वाले टैक्‍स में कमी कर सकती है. अगर डीजल-पेट्रोल के दामों में कमी होती है तो आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों के दाम भी कम हो सकते हैं. सबसे अहम ये है कि इस साल के आखिरी में तीन से ज्‍यादा राज्‍यों में चुनाव है तो उसके बाद लोकसभा का चुनाव होना है. 

क्‍या कर सकती है सरकार? 
मीडिया रिपोर्ट के  अनुसार, सरकार अलग-अलग मंत्रालयों से कोई 1 लाख करोड़ रुपये की राशि को महंगाई पर नियंत्रण लगाने के लिए रिएलोकेट कर सकती है. सरकार इसके जरिए खाने-पीने की चीजों के दामों को कम करने को लेकर कदम उठाने की तैयारी कर रही है. इसे लेकर कहा ये भी जा रहा है कि पीएम मोदी आने वाले दिनों में इसे लेकर एक बड़ा फैसला ले सकते हैं. सरकार इसके तहत गैसोलिन, खाने के तेल  पर टैक्‍स कम करने को लेकर काम कर सकती है. 

ये इस साल होगा दूसरा वर्ष 
सरकार अगर ऐसा कोई कदम उठाती है तो ये सरकार का महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए इस साल फिर से उठाये जाने वाला कदम होगा. इससे पहले पिछलसाल भी सरकार ने महंगाई पर राहत देने के लिए एक बड़ी राशि खर्च की थी. सरकार ने पिछले साल इस मद में 26 बिलियन तक राशि को खर्च किया था. सरकार के इस फैसले की खबर ऐसे समय में आई है जब रिजर्व बैंक ने पिछले हफ्ते ही रेपो रेट की घोषणा की है और उसमें उसने कोई बदलाव नहीं किया है. 

पिछले कुछ समय में बढ़ी है महंगाई 
देश में हालांकि कुछ चीजों की महंगाई का सामना तो लोगों को लंबे समय से करना पड़ रहा था. लेकिन प्‍याज, टमाटर की महंगाई ने आम आदमी को ज्‍यादा परेशान कर रखा है. हालात ये हैं कि टमाटर देश में इस वक्‍त 100 से 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा है जबकि गेहूं के दामों में भी पिछले कुछ दिनों में बढ़त देखने को मिली है. खुद सरकार ने इस मामले में खुले में गेहूं बेचने की बात कही है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago