✕

होम / यूटिलिटी / सरकार अब इस दाम पर खरीद रही है प्‍याज, आने वाले दिनों में कम होगी महंगाई

सरकार अब इस दाम पर खरीद रही है प्‍याज, आने वाले दिनों में कम होगी महंगाई

प्‍याज के निर्यात पर 40% शुल्‍क लगाने के बाद अब सरकार ने 2410 प्रति क्विंटल की दर से प्‍याज खरीदने का फैसला किया है. सरकार का कहना है कि वो ऐसा करके किसान और ग्राहक दोनों का हित करना चाह रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सरकार ने प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने के लिए उसके निर्यात पर 40 प्रतिशत का शुल्‍क लगाने का प्रावधान कर दिया है. सरकार अब एक और कदम उठाने जा रही है. सरकार के किसानों के हितों को ध्‍यान में रखते हुए 2410 रुपये प्रति क्विंटल प्‍याज खरीदना शुरू कर दिया है. सरकार आने वाले दिनों में प्‍याज के बफर स्‍टॉक को भी बढ़ाने जा रही है. सरकार ने इसे पांच लाख टन तक ले जाने का निर्णय किया है. 

अब पांच लाख मीट्रिक टन का होगा बफर स्‍टॉक 
सरकार की ओर से कहा गया है कि उसने प्‍याज का बफर स्‍टॉक बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार अब बफर स्‍टॉक को 5 लाख टन करने जा रही है. इस 5 लाख टन प्‍याज के बफर स्‍टॉक के लिए अब तक 3 लाख मीट्रिक टन प्‍याज की खरीद हो चुकी है. सरकार ने इसे बढ़ाने के लिए और 2 लाख टन प्‍याज खरीदने का फैसला किया है. सरकार की ओर से ये भी साफ किया गया है कि अगर इस बफर स्‍टॉक को बढ़ाने की जरूरत पड़ी तो वो उससे भी पीछे नहीं रहेगी. सरकार पहले ही सभी राज्‍यों में बफर स्‍टॉक की सप्‍लाई को शुरू कर चुकी है. सरकार 25 रुपये किलो प्‍याज बेचेगी. 

प्‍याज की कीमतों में लगातार हो रहा है इजाफा
प्‍याज की कीमतों में पिछले कुछ समय में लगातार इजाफा हो रहा है. पिछले कुछ समय में प्‍याज की कीमतों पर नजर डालें तो ये 30 रुपये से 40 रुपये तक जा पहुंची हैं. खुदरा बाजार के जानकारों का कहना है कि आवक की कमी की वजह से आने वाले दिनों में प्‍याज की कीमतें 60 से 70 रुपये किलो तक जा सकती हैं. इन्‍हीं बढ़ते दामों को देखते हुए सरकार ने इसके निर्यात पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्‍क लगा दिया था. सरकार ये करके प्‍याज को टमाटर नहीं बनने देना चाहती है. 

निर्यात पाबदियों के खिलाफ उतरे किसान 
प्‍याज के निर्यात पर अतिरिक्‍त शुल्‍क लगाए जाने के बाद कई किसान सरकार के इस फैस्‍ले के खिलाफ आए हैं. महाराष्‍ट्र के नासिक और लासलगांव की मंडियों में प्‍याज की बिक्र पहले ही बंद हो चुकी है. हालांकि मंत्री की ओर से कहा गया है कि ये कदम किसानों के हित में है. उन्‍होनें कहा कि सरकार के दखल के बाद जिस तरह से टमाटर के दामों में नियंत्रण आया उसी तरह से प्‍याज के दामों में भी आने वाले दिनों में कमी देखने को मिलेगी. उन्‍होंने नासिक और लासलगांव के किसानों की हड़ताल को लेकर महाराष्‍ट्र सरकार से लगातार संपर्क में होने की बात कही है. उन्‍होंने कहा है कि सरकार लगातार किसानों के संपर्क में है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago