✕

होम / यूटिलिटी / जुलाई के मुकाबले अगस्‍त में कम हुई खुदरा महंगाई, इतने प्‍वॉइंट की हुई कमी 

जुलाई के मुकाबले अगस्‍त में कम हुई खुदरा महंगाई, इतने प्‍वॉइंट की हुई कमी 

जुलाई में सब्जियों के दामों में जिस तरीके से महंगाई देखने को मिली उसके बाद उम्‍मीद की जा रही थी उसका असर अगस्‍त में भी देखने को मिलेगा. लेकिन अगस्‍त में काफी कमी देखने को मिली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भले ही कुछ दिन पहले खत्‍म हुए जी20 समिट से भारत के बाजार के लिए नए अवसर पैदा हुए हों लेकिन अगस्‍त की खुदरा महंगाई दर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बनी हुई है. सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अगस्‍त में खुदरा महंगाई दर 6.83 प्रतिशत तक आ पहुंची है. दिलचस्‍प बात ये है कि ये आंकड़ा अभी भी रिजर्व बैंक द्वारा बनाए गए खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है. लेकिन बावजूद इसके इसमें जुलाई से उम्‍मीद से ज्‍यादा कमी हुई है. 

जुलाई में कितनी थी खुदरा महंगाई? 
खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों पर नजर डालें तो जुलाई में जहां ये 7.44 प्रतिशत थी वहीं दूसरी ओर ये अगस्‍त में अब 6.83 प्रतिशत तक आ गई है. जानकारों ने सब्जियों के दामों में हुई कमी के चलते खुदरा महंगाई के कम होने की उम्‍मीद तो जताई थी लेकिन इतनी उम्‍मीद नहीं लगाई थी. जुलाई के मुकाबले इसमें 61 आधार अंकों की कमी दर्ज की गई है. हालांकि अगस्‍त में सब्जियों के दाम कम होना शुरू हो चुके थे लेकिन बावजूद उसके टमाटर से लेकर कई सब्जियां 50 रुपये से ऊपर बिक रही थी. 

अर्थशास्त्रियों ने ये लगाया था अनुमान 
खुदरा महंगाई दर को लेकर अर्थशास्त्रियों की ओर से अनुमान लगाया गया था कि सालान आधार पर ये 7 फीसदी तक आ सकती है. जानकारों का मानना था कि जुलाई में दामों में हुए इजाफे ने इसे बढ़ाने का काम किया तो वहीं अगस्‍त में हुई कमी ने इसे कम करने का काम किया है. वहीं अगस्‍त में अगर खाद्य मुद्रा स्‍फीति की बात करें तो ये 11.51 प्रतिशत से गिरकर 9.94 प्रतिशत हो गई है. वहीं अगर इस खाद्य महंगाई दर को महीने के आधार पर देखें तो इसमें 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई है. 

किस खाद्य पदार्थ की कितनी रही महंगाई? 
आपको बताते हैं कि खाने की महंगाई दर जहां अगस्‍त में 9.94% रही वहीं इसमे जुलाई से -0.1% की कमी हुई है. इसी तरह से अनाज की महंगाई को देखें तो ये जहां अगस्‍त में 11.85% रही वहीं जुलाई से इसमें 1.4% की कमी देखने को मिली है. इसी तरह से मांस-मछली की महगाई को देखें तो ये जहां अगस्‍त में 3.68% रही वहीं जुलाई से इसमें -1.7% की कमी देखने को मिली है. वहीं तेल वसा की महंगाई को देखें तो ये जहां अगस्‍त में -15.28% रही वहीं जुलाई से इसमें 0.4% की कमी देखने को मिली है. इसी तरह से सब्जियों की महंगाई को देखें तो ये जहां अगस्‍त में 26.14% रही वहीं जुलाई से इसमें -5.9% की कमी देखने को मिली है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

8 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

21 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

30 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago