✕

होम / यूटिलिटी / जुलाई में इतने प्रतिशत महंगी हो गई आपकी थाली, जानते हैं किसने बढ़ाया दाम? 

जुलाई में इतने प्रतिशत महंगी हो गई आपकी थाली, जानते हैं किसने बढ़ाया दाम? 

थाली की कीमत में इजाफा कोई पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी दामों में इजाफा होता रहा है. लेकिन इस बार दामों में ज्‍यादा इजाफा देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

खाने पीने की चीजों की बढ़ती महंगाई का असर थाली पर काफी समय से पड़ रहा था, लेकिन अब टमाटर की महंगाई इस पर इतना असर डालेगी ये किसी ने नहीं सोचा था. CRISIL की ओर से जारी किए गए आंकड़े बताते हैं कि टमाटर के दामों में हुए इजाफे के कारण थाली के दामों में जून के मुकाबले 34 प्रतिशत से ज्‍यादा का इजाफा हो गया है. इसमें 25 प्रतिशत का इजाफा अकेले टमाटर की महंगाई के कारण माना जा रहा है. जून में 33 रुपये बिकने वाला टमाटर जुलाई में उसमें 233 प्रतिशत का इजाफा हो गया और उसका दाम 110 से 150 रुपये को पार कर गया है. 

क्‍या पिछले साल भी हुआ था इजाफा?
ऐसा नहीं है कि थाली के दामों में पहली बार इजाफा हो रहा हो. इससे पहले लगातार कुछ सालों से थाली के दामों में इजाफा हुआ है. CRISIL के आंकड़े बता रहे हैं कि थाली के दाम पिछले कुछ सालों में बढ़ते रहे हैं. सिर्फ वेज थाली ही नहीं बल्कि नॉन वेज थाली के दामों में भी इजाफा हुआ है. इसमें 13 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 

कैसे तय होती है थाली की कीमत? 
CRISIL थाली की कीमत का आंकलन पूर्व, उत्‍तर, पश्चिम, दक्षिण, की कीमतों के आधार पर करता है. दामों में महीने के दौरान आने वाला बदलाव आम आदमी के खर्च पर निर्भर करता है. सिर्फ यही नहीं थाली कीमत दालों, अनाज, सब्‍जी, मसाले, तेल, और एडिबल ऑयल और कुकिंग गैस के दामों पर भी निर्भर करता है. वेज थाली में आलू, प्‍याज, टमाटर, दाल, दही और सलाद जैसी चीजों को काउंट किया गया है. वहीं नॉन वेज थाली में दालों की जगह चिकन को काउंट किया जाता है. वहीं मिर्च के दामों में 69 प्रतिशत और जीरे के दामों में 16 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. हालांकि इनका थाली में योगदान कम होता है, इसलिए इनकी कीमत को भी कम स्‍तर पर आंका जाता है. 

किस महीने कितना हुआ इजाफा? 
अगर थाली के दामों में नजर डालें तो अप्रैल में वेज थाली के दामों में 25 प्रतिशत और नॉन वेज थाली में 58 प्रतिशत  इजाफा हुआ था, इसी तरह से मई में वेज थाली में 25 और नॉन वेज थाली में 59 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला था, जून में वेज थाली में 26 प्रतिशत और नॉन वेज थाली में 60 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है, इसी तरह जुलाई में 33 प्रतिशत वेज थाली में और 59 प्रतिशत नॉन वेज में थाली में इजाफा हुआ है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago