✕

होम / यूटिलिटी / 10 अक्‍टूबर से शुरू होने जा रही है अगले साल के बजट की तैयारी, आखिर क्‍या चाहते हैं आप? 

10 अक्‍टूबर से शुरू होने जा रही है अगले साल के बजट की तैयारी, आखिर क्‍या चाहते हैं आप? 

वित्‍त मंत्रालय की ओर से बजट सर्कुलर 1 सितंबर को ही जारी किया जा चुका है. ये सर्कुलर बजट के लिए जमीनी कार्य करता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगले साल 28 फरवरी को पेश होने वाले बजट को लेकर बजट पूर्व चर्चा की शुरुआत 10 अक्‍टूबर से होने जा रही है. बजट पूर्व होने वाली चर्चा में वित्‍त मंत्री इंडस्‍ट्री से लेकर अलग-अलग संगठनों के लोगों से मुलाकात करती हैं और आने वाले बजट को लेकर उनकी उम्‍मीदें और सलाह शिकायतों को जानते हैं. इस बार ये विचार विमर्श और मुलाकातों को दौर 10 अक्‍टूबर से शुरू होने जा रहा है.

सबसे पहले अलग-अलग मंत्रालयों के साथ होगा विमर्श 
10 अक्‍टूबर से शुरू होने वाले इस विचार विमर्श में सबसे पहले मंत्रालयों के साथ चर्चा की जाएगी. इसमें उनके 23-24 के संशोधित अनुमानों और 24-25 के बजट अनुमानों को अंतिम रूप दिया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस साल बजट से पहले होने वाली चर्चाओं का कार्यक्रम आवश्‍यकताओं को ध्‍यान में रखकर तैयार किया गया है. साथ ही सभी मंत्रालयों और विभागों को ये भी कहा गया है कि बजट पूर्व चर्चा का डेटा केन्‍द्रीय बजट सूचना प्रणाली में 5 अक्‍टूबर तक भर दें. मंत्रालयों के साथ चर्चा का ये कार्यक्रम 5 नवंबर तक जारी रहेगा. 

I सितंबर को जारी हो चुका है बजट सर्कुलर
वित्‍त मंत्रालय की ओर से बजट सर्कुलर को 1 सितंबर को ही जारी किया जा चुका है. बजट सर्कुलर वो दस्‍तावेज होता है, जिसमें अगले बजट के लिए समय सीमा का निर्धारण किया जाता है. ये दस्‍तावेज दरअसल एक तरह से बजट के लिए जमीनी काम करता है. यही नहीं ये वास्‍तविक और अनुमानित व्‍यय और परिव्‍यय के साथ सरकार द्वारा राजस्‍व का विवरण मांगता है. 

अंतरिक बजट की हो सकती है तैयारी 
2019 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद 2024 में सरकार एक बार फिर चुनावों में जाएगी. ऐसे में पूरी संभावना है कि सरकार इस बार पूर्ण बजट की नहीं बल्कि अंतरिम बजट की तैयारी करेगी. हर पांच साल में एक बार अंतरिम बजट पेश किया जाता है. ये उसी साल पेश किया जाता है जब सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर चुनाव में जाती है वो आखिरी वर्ष होता है. माना जाता है कि अगर सरकार बदलती है तो आने वाली नई सरकार उसके बाद पूर्ण बजट पेश करेगी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

9 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

21 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

30 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago