✕

होम / यूटिलिटी / अब UPI ATM का इस्तेमाल कर निकालें पैसे, कैसे काम करता है ये तरीका?

अब UPI ATM का इस्तेमाल कर निकालें पैसे, कैसे काम करता है ये तरीका?

भारतीय कार निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra के चेयरमैन Anand Mahindra सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया भर में टेक्नोलॉजी का क्षेत्र काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. पिछले कुछ समय के दौरान पेमेंट और बैंकिंग के क्षेत्र में भी कई तकनीकें काफी तेजी से विकसित हुई हैं. ऐसी ही एक तकनीक है UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस. जहां पहले हम केवल कार्ड और कैश के इस्तेमाल से ही पैसों का भुगतान कर सकते थे, वहीं अब हम केवल अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर पेमेंट कर सकते हैं. UPI के क्षेत्र में भी अब धीरे-धीरे विस्तार देखने को मिल रहा है और अब UPI के माध्यम से आप ATM से पैसे भी निकाल पाएंगे. आइए जानते है कैसे करें UPI ATM का इस्तेमाल? 

ऐसे करें UPI ATM का इस्तेमाल
सबसे पहले ATM जाएं और वहां जाकर ‘UPI कार्डलेस कैश’ के विकल्प का चयन करें. इसके बाद आपके सामने नकदी निकालने के लिए रकम दर्ज करने का विकल्प आएगा. आपको 100 रूपए, 500 रूपए, 1000 रूपए, 2000 रूपए और 5000 रूपए की नकदी निकालने के विकल्प प्रदान किए जाएंगे. इसके बाद आपको अपनी इच्छानुसार किसी एक विकल्प का चयन करना है, जिसके तुरंत बाद आपके सामने मौजूद स्क्रीन पर एक QR कोड आ जाएगा. इसके बाद आपको कुछ नहीं करना, बस अपना मनपसंद UPI ऐप (Paytm, Google Pay, PhonePe) खोलकर इस QR कोड को स्कैन करना है और इसके बाद आपको अपना UPI पिन फोन में दर्ज करना है. इसके बाद आपकी ट्रांजेक्शन पूरी हो जाएगी और आपको नकदी प्राप्त हो जाएगी. 

आनंद महिंद्रा ने साझा किया विडियो
जानी मानी भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा & महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और आए दिन कोई न कोई शानदार ट्वीट करके चर्चा का हिस्सा भी बने ही रहते हैं. इस UPI ATM मशीन ने आनंद महिंद्रा का ध्यान भी अपनी तरफ खींचा है और आनंद महिंद्रा ने भी इस मशीन में पूरी दिलचस्पी दिखाते हुए इसका एक विडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पहले ट्विटर) पर साझा किया है. आपको बता दें कि UPI ATM नामक इस नई मशीन को हाल ही में मुंबई में आयोजित हुए ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल (Global Fintech Festival) में प्रदर्शित किया गया था. इस मशीन का निर्माण NPCI (नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) और NCR द्वारा किया गया है.
 

यह भी पढ़ें:  L&T को मिला 33,000 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में आया उछाल!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

9 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

22 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

41 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

31 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago