✕

होम / यूटिलिटी / LPG सिलेंडर के नए रेट जारी: किसी के हाथ मायूसी, कोई खुश; देखें आपके हिस्से में क्या आया 

LPG सिलेंडर के नए रेट जारी: किसी के हाथ मायूसी, कोई खुश; देखें आपके हिस्से में क्या आया 

अगस्त के पहले दिन तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं. पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ था, लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम यथावत रहे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं. पिछले काफी समय से घरेलू सिलेंडर में राहत की आस लगाए बैठे लोगों को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी है. क्योंकि कंपनियों में इसमें कोई राहत नहीं दी है. जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में सीधे 100 रुपए की कटौती की गई है. यानी 19 किलो वाले इस सिलेंडर को इस्तेमाल करने वालों को राहत मिली है. बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन डोमेस्टिक सिलेंडर कीमतों को आसमान पर पहुंचाने के बाद कंपनियां उनमें कमी करना भूल गई हैं.

7 बढ़ाकर 100 घटाए
अगस्त की शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बड़ी कटौती की गई है. जबकि पिछले महीने इसमें 7 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी. बता दें कि महीने के पहले दिन तेल कंपनियां की ओर से गैस सिलेंडर के दाम अपडेट किए जाते हैं. इस कड़ी में कमर्शियल सिलेंडर सस्ता किया गया है, लेकिन घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी आम जनता को महंगा सिलेंडर ही खरीदना पड़ेगा. इस कटौती के बाद देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1680 रुपए हो गई है, जो पिछले महीने हुई बढ़ोत्तरी के बाद 1780 रुपए पर पहुंच गई थी.

तब महंगा हुआ था सिलेंडर
14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार मार्च में बदलाव हुआ था. तब इसकी कीमतों में सीधे 50 रुपए इजाफा हुआ था और यह राजधानी दिल्ली में 1053 रुपए से बढ़कर 1103 रुपए पर पहुंच गया. बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम पहले से ही मोदी सरकार में आसमान पर पहुंच गए हैं. ऐसे में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में बीते कुछ समय तक हुए इजाफे ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. लिहाजा, वो चाहता है कि कंपनियां घरेलू सिलेंडर के दामों में कुछ कमी करके उसके बिगड़ते बजट को और बिगड़ने से बचाएं, लेकिन एक बार फिर कंपनियों ने उसकी उम्मीद तोड़ दी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago