✕

होम / यूटिलिटी / सरकार लॉन्च करेगी ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ योजना, ऐसे उठाएं फायदा!

सरकार लॉन्च करेगी ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ योजना, ऐसे उठाएं फायदा!

इस योजना की शुरुआत 1 सितंबर से होगी और शुरूआती तौर पर यह योजना 6 अलग-अलग राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में उपलब्ध होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत सरकार द्वारा लोक-कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसके साथ ही जनहित के लिए सरकार नई योजनाएं भी चला रही है. अब हाल ही में भारत सरकार द्वारा ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ (Mera Bill Mera Adhikar) नाम योजना की घोषणा की गई है. यह एक बिल आधारित प्रेरणादाई योजना होगी और इस योजना के तहत एक व्यक्ति को 10,000 से 1 करोड़ रूपए के बीच की राशि ईनाम के रूप में मिल सकती है.

कब शुरू होगी योजना
इस योजना की शुरुआत 1 सितंबर से होगी और शुरूआती तौर पर यह योजना 6 अलग-अलग राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में उपलब्ध होगी. सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने के पीछे प्रमुख रूप से लोगों को बिल के बारे में जागरूक बनाना है. हम खरीदारी करते हुए अक्सर बिल नहीं लेते. बहुत बार ऐसा भी होता है कि हमें बिल चाहिए तो होता है लेकिन दुकानदार हमें बिल प्रदान नहीं करता है. ऐसे विभिन्न परिदृश्यों के दौरान हमें बिल लेने के लिए प्रेरित करने और जागरूक बनाने के लिए सरकार द्वारा ये योजना शुरू की गई है. 

कहां होगी शुरुआत?
इस योजना को शुरूआती तौर पर असम, गुजरात, हरियाणा, और केन्द्रशासित प्रदेशों में पुडुचेरी, दमन & दीव और दादरा एवं नगर हवेली जैसी जगहों पर शुरू किया जाएगा. CBIC (अप्रत्यक्ष करों एवं कस्टम के केंद्रीय बोर्ड) द्वारा यह जानकारी मीडिया के साथ साझा की गई है. CBIC ने जानकारी देते हुए बताया कि आपको बता दें कि बिल पर इंसेंटिव देने वाली इस योजना के अंतर्गत GST बिलों पर कस्टमर्स को आकर्षक गिफ्ट प्रदान किए जाएंगे. GST रजिस्टर्ड सभी सप्लायर्स द्वारा जारी किए गए बिल ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ नामक योजना के लिए योग्य होंगे. 

बिल में होनी चाहिए ये जानकारी
‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ नाम से मोबाइल ऐप IOS के साथ-साथ एंड्राइड प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा. मोबाइल ऐप पर अपलोड किये गए बिल में विक्रेता का GSTIN, बिल नंबर, भुगतान की गई राशि और काटे गए टैक्स की जानकारी दी होनी चाहिए. इस योजना को ऐसे तैयार किया गया है कि इस योजना से नागरिकों को इंसेंटिव मिल सके और लोग खुद से आगे बढ़कर विक्रेताओं से बिल की मांग करें.
 

यह भी पढ़ें: LIC ने JFS में खरीदे इतने शेयर, जानिए क्या है पूरा मामला?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago