✕

होम / यूटिलिटी / क्‍या आपको भी आया टैक्‍स रिफंड का ये मैसेज? अगर हां तो हो जाइए सावधान!

क्‍या आपको भी आया टैक्‍स रिफंड का ये मैसेज? अगर हां तो हो जाइए सावधान!

इनकम टैक्‍स विभाग कभी भी खाते को अपडेट करने के लिए किसी भी तरह का मैसेज नहीं भेजता है. न ही मैसेज में किसी बैंक खाते का या किसी भी तरह के लिंक को भेजता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

31 जुलाई के खत्‍म होने के साथ ही ज्‍यादातर लोगों ने इस बार रिटर्न फाइल कर दी है. जिन लोगों ने रिटर्न फाइल की है अब वो अपने रिफंड का इंतजार कर रहे हैं. क्‍या आपके पास कोई ऐसा मैसेज आया है जो कहता है कि आपका इतने अमाउंट का रिफंड क्लियर हो गया है. लेकिन उसके लिए आपको अपने बैंक अकाउंट को वेरिफाई करने की जरूरत है. अगर आपके पास भी ये मैसेज आया है तो आप सावधान हो जाइए क्‍योंकि ये एक फ्राॅड मैसेज हो सकता है. 

मैसेज के जरिए हो रहा है ये स्‍कैम 
जिन लोगों ने आईटीआर फाइल की है उन्‍हें या तो किसी इनक्‍वॉयरी के संबंध में या फिर दूसरे किसी मामले को लेकर विभाग से मैसेज आ रहे हैं. इन्‍हीं मैसेज की आड़ में अब नया फ्रॉड सामने आया है. इस फ्रॉड में होता ऐसा है कि आपको एक मैसेज भेजा जाता है जिसमें कहा जाता है कि आपका इतना रुपये रिफंड पास हो गया है. पीआईबी ने इसी तरह के एक फ्रॉड को लेकर फैक्‍ट चेक किया है. इस फैक्‍ट के अनुसार एक शख्‍स को आया ये मैसेज कहता है कि सर आपका 15490 रुपये टैक्‍स रिफंड पास हो गया है. इसमें एक खाता नंबर के आखिरी चार डिजिट के साथ पूछा जाता है कि अगर ये आपका अकाउंट नहीं है तो आप इसे दिए गए लिंक के साथ अपडेट कर सकते हैं. जैसे ही वो शख्‍स उस लिंक पर क्लिक करता है तो उसके साथ फ्रॉड हो जाता है.

क्‍या निकला पीआईबी फैक्‍ट चेक में?
प्रेस इंफारर्मेशन ब्‍यूरो ने इस मामले में एक फैक्‍ट चेक किया है. ये फैक्‍ट चेक कहता है कि इनकम टैक्‍स विभाग की ओर से ऐसा कोई मैसेज नहीं भेजा गया है. ये मैसेज पूरी तरह से गलत है. साथ ही आपको ये भी जानना चाहिए कि आखिर इनकम टैक्‍स विभाग रिफंड कैसे देता है. इनकम टैक्‍स विभाग कभी भी रिफंड के लिए अकाउंट नंबर अपडेट करने को नहीं कहता है. न ही विभाग कभी पिन या अकाउंट नंबर जैसी जानकारियों को मैसेज के जरिए भेजता है.

इस साल दाखिल हुए हैं इतने करोड़ रिटर्न 

इनकम टैक्‍स विभाग की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार इस साल 31 जुलाई तक 6.77 करोड़ लोगों ने इनकम टैक्‍स फाइल किया है. इनकम टैक्‍स विभाग 31 जुलाई तक 61 प्रतिशत से ज्‍यादा रिटर्न को प्रोसेस कर चुका है. ये पिछले साल दाखिल की गई आईटीआर की संख्‍या 16.1 प्रतिशत ज्‍यादा है. पिछले साल 31 जुलाई तक 5.83 करोड़ आईटीआर फाइल हुई थी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago