✕

होम / यूटिलिटी / सरकारी बैंकों ने दी राहत: मिनिमम बैलेंस रखने की अनिवार्यता हुई खत्म, करोड़ों ग्राहकों को होगा फायदा

सरकारी बैंकों ने दी राहत: मिनिमम बैलेंस रखने की अनिवार्यता हुई खत्म, करोड़ों ग्राहकों को होगा फायदा

सरकारी बैंकों के इस फैसले से लाखों ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी, यह कदम न केवल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देगा, बल्कि बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता और ग्राहक-केंद्रित सोच को भी दर्शाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पब्लिक सेक्टर के बड़े बैंकों ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), केनरा बैंक (Canara Bank) और इंडियन बैंक (Indian Bank) जैसे प्रमुख बैंकों ने सेविंग्स अकाउंट में मिनिमम बैलेंस बनाए रखने की अनिवार्यता को हटाने का फैसला किया है. इसका मतलब है कि अब अगर खाताधारक न्यूनतम शेष राशि नहीं रखते हैं, तो उन्हें जुर्माना नहीं देना पड़ेगा. 

BOB ने खत्म किया चार्ज

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने सेविंग्स अकाउंट ग्राहकों से मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाले चार्ज को समाप्त कर दिया है. यह नया नियम 1 जुलाई 2025 से प्रभावी हो चुका है. हालांकि, यह सुविधा केवल सामान्य सेविंग्स खातों पर लागू होगी. प्रीमियम सेविंग्स अकाउंट्स जैसे BOB मास्टर स्ट्रोक, BOB सुपर सेविंग और शुभ बचत खातों पर अभी भी न्यूनतम बैलेंस की शर्त बनी रहेगी.

PNB और अन्य बैंकों ने भी बदला रुख

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भी हाल ही में ऐसा ही कदम उठाते हुए मिनिमम एवरेज बैलेंस (MAB) न रखने पर लगने वाले पेनल्टी चार्ज को पूरी तरह माफ कर दिया है. यह निर्णय वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है. इसके साथ ही केनरा बैंक और इंडियन बैंक ने भी सेविंग्स अकाउंट्स में न्यूनतम शेष राशि की बाध्यता को हटाने का ऐलान किया है.

SBI पहले ही कर चुका है यह बदलाव

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) इस दिशा में सबसे आगे रहा है. उसने साल 2020 में ही सेविंग्स अकाउंट्स में मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था, जिससे करोड़ों ग्राहकों को सीधी राहत मिली थी.

बैंकों ने क्यों लिया यह फैसला?
बैंकों के इस फैसले के पीछे एक प्रमुख कारण यह है कि अब बैंकों को बचत और करंट अकाउंट से जमा राशि में कमी देखने को मिल रही है. ऐसे में बैंक अब फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट (CD) जैसे विकल्पों के जरिए फंड जुटा रहे हैं, जिससे उन्हें अधिक ब्याज दर पर फंडिंग मिल रही है.

2023-24 में ₹2,331 करोड़ की वसूली सिर्फ मिनिमम बैलेंस चार्ज से

वित्त वर्ष 2023-24 में सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंकों ने 2,331 करोड़ रुपये की वसूली केवल मिनिमम बैलेंस न रखने के चलते की है. यह राशि पिछले साल 1,855.43 करोड़ रुपये की तुलना में 25.63% अधिक है. पिछले तीन वर्षों में, इन बैंकों ने इस आधार पर कुल 5,614 करोड़ रुपये की वसूली की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार PNB ने सबसे अधिक 633.4 करोड़ रुपये, बैंक ऑफ बड़ौदा ने 386.51 करोड़ रुपये और इंडियन बैंक ने 369.16 करोड़ रुपये वसूले हैं. इन बैंकों ने चार्ज वसूली के लिए भौगोलिक क्षेत्र और ग्राहक प्रोफाइल के आधार पर अलग-अलग स्लैब बनाए थे.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 week ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 week ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 week ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

1 week ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

1 week ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

14 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago