✕

होम / यूटिलिटी / किसानों के लिए खुशखबरी! 50 प्रतिशत सस्ती मिलेगी खाद

किसानों के लिए खुशखबरी! 50 प्रतिशत सस्ती मिलेगी खाद

नैनो-उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 100-दिनों का एक्शन प्लान तैयार किया है. इसके तहत किसानों को खाद में सब्सिडी भी दी जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केंद्र सरकार किसानों के हित में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. दरअसल, सरकार जल्द ही नैनो-उवर्रकों पर सब्सिडी देने की एक योजना शुरू करने जा रही है. इससे किसानों के बीच नैनो-उर्वरकों को पॉपुलर बनाया जा सकेगा. वहीं, किसानों की खेतीबाड़ी की लागत भी कम होगी. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज यानी 6 जुलाई को इसकी शुरुआत करेंगे. तो चलिए जानते हैं इससे किसानों को क्या लाभ होगा?

खेती की लागत होगी कम
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को गुजरात के प्रवास के दौरान किसानों के लिए खाद सब्सिडी योजना की शुरुआत करेंगे. इस योजना का उद्देश्य चालू वित्त वर्ष में नैनो-उर्वरकों को बढ़ावा देना और  किसानों को महंगाई की मार से बचाना और उनकी खेतीबाड़ी की लागत को कम करना है. इस योजना के तहत किसानों को 50 प्रतिशत तक सस्ती खाद मिलेगी. 

योजना के तहत किसानों को बांटी जाएगी सहायता राशि
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमित शाह केंद्र सरकार की योजना ‘AGR-2’ की गुजरात के गांधीनगर से 6 जुलाई को शुरुआत करेंगे. वह यहां 102वें अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसी दिन केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय का तीसरा स्थापना दिवस भी है. इस दौरान अमित शाह योजना के तहत किसानों को सहायता राशि का पेमेंट करेंगे. वहीं, नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड द्वारा बनाए गए ‘भारत ऑर्गेनिक गेहूं आटा’ को भी लॉन्च करेंगे.

नैनो उर्वरक को बढ़ावा देने के लिए 100 दिनों का एक्शन प्लान
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हाल में वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया है, इसलिए सरकार भारत की सहकारी खाद कंपनियों द्वारा निर्मित नैनो-उर्वरक के प्रचार-प्रसार पर खासा ध्यान दे रही है. नैनो-उर्वरकों को बढ़ावा देने के लिए 100-दिन का एक्शन प्लान बनाया गया है. इसी के एक हिस्से के रूप में सरकार का लक्ष्य 413 जिलों में नैनो डीएपी (तरल) के 1,270 प्रदर्शन और 100 जिलों में नैनो यूरिया प्लस (तरल) के 200 परीक्षण पूरे करना है. इस पहल से पर्यावरण अनुकूल खेती के तरीकों को बढ़ावा मिलने और कृषि क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में कमी आने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें-BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago