✕

होम / यूटिलिटी / G20 को लेकर तेज हुई तैयारियां; जानिए क्या रहेगा खुला और क्या होगा बंद?

G20 को लेकर तेज हुई तैयारियां; जानिए क्या रहेगा खुला और क्या होगा बंद?

मेट्रो और बस दोनों ही सार्वजनिक परिवहन कार्यरत रहेंगे, बस केवल कुछ मेट्रो स्टेशन हैं जिन्हें पूरी तरह बंद रखा जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

8 से 10 सितंबर 2023 के बीच भारत की राजधानी दिल्ली में 18वीं समिट का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर दिल्ली को 25 से ज्यादा वर्ल्ड लीडर्स और अन्य जाने माने नेताओं की मेजबानी के लिए तैयार किया जा रहा है और इस समिट का आयोजन प्रगति मैदान के पास स्थित भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा. लेकिन एक सवाल जो सभी दिल्लीवासियों के मन में घर बनाए हुए है, वह ये है कि क्या खुला रहेगा, क्या बंद रहेगा और दिल्ली में ट्रेवल कैसे करना है?

क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?
अब सबसे पहले तो इस बात को साफ़ कर दें कि यदि आप छात्र हैं तो आपके स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षा संस्थान बंद रहेंगे. अगर आप ऑफिस जाते हैं तो मुबारक हो आपके ऑफिस बंद रहेंगे और अगर आप किसी रेस्टोरेंट के मालिक हैं या आप छुट्टी के दिन रेस्टोरेंट जाने की तैयारी कर रहे थे तो आपको बता दें कि रेस्टोरेंट भी इस दिन बंद रखे जाएंगे. अब मान लीजिये आपका ऑफिस दिल्ली से बाहर नोएडा या फिर गाजियाबाद में है तो आपकी छुट्टी नहीं है, आप रिंग-रोड का इस्तेमाल करके दिल्ली के सीमांत इलाकों तक पहुंच सकते हैं. अगर आप मेट्रो या फिर बस का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बता दें कि मेट्रो और बस दोनों ही सार्वजनिक परिवहन कार्यरत रहेंगे, बस केवल कुछ मेट्रो स्टेशन हैं जिन्हें पूरी तरह बंद रखा जाएगा या फिर जिन पर कुछ प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. 

मेट्रो और बस
मेट्रो पूरी तरह से काम करेगी लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि प्रगति मैदान के आस-पास के इलाके में स्थित मेट्रो स्टेशनों को या तो बंद रखा या फिर इन स्टेशनों में आवाजाही पर प्रतिबंध रखा जाएगा. सुप्रीम कोर्ट भी बंद रहेगा और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को भी 9 सितंबर की सुबह 5 बजे से लेकर 10 सितंबर को रात 11 बजे तक बंद रखा जाएगा. अगर आप ऑटो रिक्शा या फिर ई-रिक्शा जैसे सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बता दें कि इनकी आवाजाही नई दिल्ली जिले के बाहर ही सीमित राखी जाएगी. इसके साथ ही यदि आप बाहर से दिल्ली आ रहे हैं और आप नई दिल्ली स्थित किसी होटल में रुक रहे हैं तो आपको होटल बुकिंग की डिटेल्स या फिर पास की सहायता लेनी होगी.  

ट्रैफिक और अनुमति
अगर आप अपने वाहन से दिल्ली के बाहरी क्षेत्रों तक आवाजाही करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि हल्के एवं भारी वाहनों पर प्रतिबन्ध लगाए जाएंगे. इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि केवल उन्हीं वाहनों को अनुमति प्रदान की जाएगी जो सब्जी, फल या फिर मेडिकल सप्लाई जैसी आवश्यक चीजों को लेकर आवाजाही कर रहे होंगे. दिल्ली एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन को भी खुला रखा जाएगा लेकिन फ्लाइट्स एवं ट्रेनों की आवाजाही में देरी देखने को मिल सकती है. अगर आपको आवाजाही के दौरान रोका जाता है तो आपको अपनी पहचान साबित करने के लिए जरूरी कागजात दिखाने होंगे. 
 

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 1500 करोड़ का निवेश करेगी ITC!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

8 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

21 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

30 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago