होम / टेक / भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi 14 Civi Panda, डिस्काउंट के साथ इस कीमत पर मिलेगा ये फोन?

भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi 14 Civi Panda, डिस्काउंट के साथ इस कीमत पर मिलेगा ये फोन?

श्याओमी (Xiomi) 14 civi limited edition भारत में लॉन्च हो गया है. इसकी सेल सोमवार से फ्लिपकार्ट (Flipkart) और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शाओमी ((Xiomi)) ने भारत में Xiaomi 14 Civi Panda का लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है. पिछले महीने ही इसे क्रूज ब्लू, मैच ग्रीन और शेडो ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया था. वहीं, अब इसे दूसरे कलर ऑप्शन्स के साथ लिमिटेड एडिशन में पेश किया गया है. इसमें पहले वाला ही डुअल टोन डिजाइन बरकरार रखा गया है. इस फोन की सेल सोमवार से शुरू हो गई है. तो आइए जानते हैं ये फोन आपको किस कीमत पर और किन फीचर्स के साथ मिलेगा?

डिस्काउंट के साथ इस कीमत पर मिलेगा फोन
भारत में Xiaomi 14 Civi Panda की कीमत सिंगल 12GB + 512GB स्टोरेज मॉडल के लिए 48,999 रुपये है. फोन की बिक्री सोमवार दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई है. कंपनी आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है. इस डिस्काउंट के साथ आपको ये फोन 45,999 रुपये में मिल जाएगा. 

इन कलर और फीचर्स के साथ मिलेगा स्मार्टफोन
1. ये स्मार्टफोन आपको हॉट पिंक (Hot Pink), पांडा व्हाइट (Panda White) और एक्वा ब्लू (Aqua Blue) कलर में मिलेगा. 
2. इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन, HDR10+ और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ 6.55-इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. 

3. परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट लगाया गया है, जिसे एड्रेनो जीपीयू के साथ जोड़ा गया है.
4. कैमरा बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा यूनिट मिलती है, जिसमें 50MP OIS, 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है. सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा फोन में दिया गया है.
5. फोन में पावर के लिए 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
6. स्मार्टफोन में केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट मिलता है, जो कि 12GB+512GB है. इसके अलावा फोन में HyperOS बेस्ड Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल हो रही आपकी X पोस्ट, रोकने के लिए ये तरीका अपनाएं


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago