होम / टेक / स्पैम कॉल से मिलेगा छुटकारा, आदेश नहीं मानने वाले टेलीमार्केटर को ब्लैक लिस्ट करेगा TRAI

स्पैम कॉल से मिलेगा छुटकारा, आदेश नहीं मानने वाले टेलीमार्केटर को ब्लैक लिस्ट करेगा TRAI

ट्राई (TRAI) ने ऑटोमेटिक रोबोटिक कॉल्स करने वालों पर सख्त एक्शन लेने का आदेश दिया है. आदेश नहीं मानने वाले टेलीमार्केटर को 2 साल के लिए ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी स्पैम कॉल और मैसेज से परेशान हो गए हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, यूजर्स को परेशान करने वाली स्पैम कॉल पर  टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई (TRAI) अब सख्त हो गया है. इसके लिए ट्राई ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए कड़ा आदेश पारित किया है, जिसमें निजी नंबर से कॉल करने वाले टेलीमार्केटर को ब्लॉक करने करने का निर्देश दिया गया है. तो आइए जानते हैं ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को क्या निर्देश दिए हैं?

1 सितंबर से नहीं आएंगे अनचाहे कॉल और मैसेज
ट्राई ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को स्पैम कॉल की समस्या से निपटने के लिए एक निर्णायक कदम उठाते हुए बल्क कनेक्शन का दुरुपयोग करने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की घोषणा की है. ट्राई ने कहा है कि तत्काल प्रभाव से टेलीकॉम ऑपरेटर्स - रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल - को पीआरआई या एसआईपी कनेक्शन के माध्यम से स्पैम कॉल करने वाली किसी भी कंपनी की सेवाएं बंद करनी होंगी. कॉल के साथ ट्राई ने अनवेरिफाइड यूआरएल या एपीके वाले सभी मैसेजेस को भी 1 सितंबर 2024 से ब्लॉक करने का आदेश भी दिया है. ऐसे में मैसेज फ्लो की ट्रेसबिलिटी सुनिश्चित करने के लिए इकाई और टेलीमार्केटर चेन बाइंडिंग का टेक्निकल इम्प्लीमेंटेशन टीएसपी द्वारा 31 अक्टूबर, 2024 तक पूरा किया जाएगा.

दो साल के लिए लगेगा बैन
ट्राई ने ऑटोमेटिक रोबोटिक वॉयस कॉल/ रोबो कॉल/ प्री-रिकॉर्डेड कॉल के लिए 'पीआरआई/ एसआईपी कनेक्शन' का इस्तेमाल करने वालों पर बिना किसी देरी के सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है.  ट्राई ने एक बयान में कहा कि अगर कोई इकाई फर्जी कॉल करने के लिए अपनी एसआईपी/ पीआरआई (सेशन इनिशिएशन प्रोटोकॉल/ प्राइमरी रेट इंटरफेस) लाइनों का दुरुपयोग करती है, तो इकाई के सभी दूरसंचार संसाधनों को उसके टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइड्स (TSP) द्वारा दो साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा. ब्लैकलिस्टिंग की अवधि के दौरान किसी भी टीएसपी द्वारा उसे कोई नया टेलीकॉम रिसोर्स आवंटित नहीं किया जाएगा. 

ऑनलाइन ठगी करने वाले स्पैम कॉल्स नहीं होंगे बर्दाश्त 
ट्राई ने कहा है कि वह स्पैम कॉल को बर्दाश्त नहीं करेगा और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी. ऐसे में टेलीकॉम ऑपरेटर्स को इन उपायों को लागू करने में ट्राई के साथ पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया गया है. 

इसे भी पढ़ें-दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जेल से आएंगे बाहर, इन शर्तों पर मिली जमानत


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

25 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

32 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

41 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago