होम / टेक / WhatsApp पर जल्द मिलेगा ये सिक्योरिटी फीचर, अनजान नंबर से आने वाले मैसेज ऐसे होंगे ब्लॉक!

WhatsApp पर जल्द मिलेगा ये सिक्योरिटी फीचर, अनजान नंबर से आने वाले मैसेज ऐसे होंगे ब्लॉक!

WhatsApp पर जल्द ही एक नया सिक्योरिटी फीचर आने वाला है. इस नए फीचर की मदद से व्हाट्सऐप यूजर्स को अजनबी नंबरों से आने वाले मैसेज से छुटकारा मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मेटा (Meta) लगातार नए फीचर्स लाकर अपने यूजर्स को व्हाट्सऐप (WhatsApp) चलाने का एक बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान कर रही है. ऐसे में अब व्हाट्सऐप यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर एक नए फीचर पर काम किया जा रहा है. इस नए फीचर के आने के बाद व्हाट्सऐप यूजर्स को अजनबी नंबरों से आने वाले मैसेज से छुटकारा मिलेगा. कई लोग व्हाट्सऐप पर अनजान लोगों के मैसेज आने से परेशान रहते हैं, ऐसे में ये नया फीचर लोगों को बड़ी राहत देगा. तो आइए जानते हैं कि यह अपकमिंग फीचर कैसे आपको अनजान कॉन्टैक्ट्स से सुरक्षा प्रदान करेगा?

अजनबी नंबरों से आने वाले मैसेज को ब्लॉक करने की सुविधा

व्हाट्सऐप अपने प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स के लिए दुनिया भर में मशहूर है. कंपनी अपने यूजर्स की प्राइवेसी मजबूत बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स लाती रहती है. इसी कड़ी में एक नया फीचर व्हाट्सऐप के शानदार प्राइवेसी फीचर्स में शामिल हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये नया फीचर अजनबी व्हाट्सऐप नंबरों से आने वाले मैसेज को ब्लॉक करने की सुविधा देगा. अगर आपके पास ऐसे नंबर से मैसेज आ रहा है जो आपके पास सेव नहीं है तो आप उसे ऑटोमैटिकली ब्लॉक कर सकेंगे. व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड 2.24.17.24 बीटा वर्जन पर इस ऑप्शन को देखा गया है. माना जा रहा है कि यह अपडेट गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम पर जल्द उपलब्ध हो जाएगा.

यहां मिलेगा WhatsApp का ये नया फीचर

यह फीचर आपके व्हाट्सऐप अकाउंट की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बेहतर करेगा. जब ये फीचर व्हाट्सऐप पर रोलआउट कर दिया जाएगा, तो आपको ‘Block unknown account messages’ का ऑप्शन मिलेगा. इसे आप ‘Settings’ में जाकर ‘Advanced’ ऑप्शन में ढूंढ सकेंगे. इस फीचर को चालू करने से आप अनजान नंबरों से व्हाट्सऐप मैसेज आना रोक सकेंगे.

ऑनलाइन फ्रॉड से होगी सुरक्षा

व्हाट्सऐप पर अक्सर लोगों के पास अजनबी लोगों के लगातार कई मैसेज आते हैं. कई बार इन अनजान नंबरों से ठगी करने की भी कोशिश की जाती है. ऐसे में व्हाट्सऐप का अपकमिंग ‘ब्लॉक अननोन अकाउंट मैसेज’ फीचर लोगों को फ्रॉड से बचाने में काफी मदद करेगा. अगर किसी अनजान नंबर से एक तय संख्या से ज्यादा मैसेज आते हैं, तो ये फीचर इस नंबर से आने वाले मैसेज को अपने आप बंद कर देगा. अनजान नंबरों के चंगुल में फंसने से बचाने के लिए यह फीचर आपके काम आ सकता है.

इसे भी पढ़ें-RBI ने कहा मत बनिए मनी म्यूल! जानिए क्या होता है ये और क्या है इसका नुकसान?


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

24 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

31 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

40 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago