होम / टेक / नोट कर लीजिए Date, इस दिन लॉन्च होने वाला है IPhone 16, कीमत भी आई सामने!

नोट कर लीजिए Date, इस दिन लॉन्च होने वाला है iPhone 16, कीमत भी आई सामने!

आईफोन 16 का इंतजार खत्म होने वाला है. Apple अगले महीने यानी सितंबर में एक इवेंट करने वाली है, जिसमें नई सीरीज से पर्दा उठाया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईफोन के कद्रदानों की लंबी-चौड़ी फौज है और ये फौज iPhone 16 सीरीज की लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रही है.  यदि आप भी इस फौज का हिस्सा हैं, तो आपके लिए भी गुड न्यूज़ है. Apple ने उस डेट का ऐलान कर दिया है जब आईफोन 16 सीरीज से पर्दा उठाया जाएगा. एप्पल ने सितंबर में होने वाले अपने इवेंट की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है, जिसमें iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा. 

इनसे भी उठेगा पर्दा
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत और ग्लोबल मार्केट में iPhone 16 की लॉन्चिंग 9 सितंबर को होगी. Apple का यह इवेंट कैलिफोर्निया स्थित Apple Park में भारतीय समयनुसार रात 10:30 बजे होगा. इस दौरान, कंपनी iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max को लॉन्च किया जाएगा. इसके अलावा, एप्पल  Watch Series 10, Watch Ultra 3, Watch SE 3, AirPods Max 2 और AirPods 4 से भी पर्दा उठा सकती है. 

घर बैठे देखें इवेंट
Apple के इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. आप भी घर बैठे-बैठे इस इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं. कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, Apple TV और Youtube पर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई है. Apple के इस इवेंट की टैगलाइन 'It is Glowtime' रखी गई है. iPhone 16 को लेकर खास जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि इसके कैमरा सेटअप में बदलाव देखने को मिलेगा.

थोड़ी ज्यादा होगी कीमत
Apple iPhone 16 खरीदने के लिए आपको अपनी जेब कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है. माना जा रहा है कि पुराने मॉडल की तुलना में इसकी कीमत कुछ अधिक रहेगी. iPhone 15 की शुरुआती कीमत 79,900 रखी गई थी. iPhone 16 की कीमत इसके मुकाबले कुछ ज्यादा हो सकती है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया है कि इसमें 10 हजार रुपए का इजाफा देखने को मिल सकता है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago