होम / टेक / WhatsApp, Facetime, Skype से कॉलिंग पर पहरे की तैयारी, जानिए क्या है माजरा

WhatsApp, Facetime, Skype से कॉलिंग पर पहरे की तैयारी, जानिए क्या है माजरा

टेलीकॉम ऑपरेटर्स शुरू से ही ये मांग करते रहे हैं कि OTTs को रेगुलेशन के तहत लाना चाहिए, इनका कहना है कि सिर्फ वो ही क्यों सरकार को लाइसेंस फीस दें,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: WhatsApp, Signal, Google Meet, Skype, Facetime और Viber जैसी ऐप्स से वॉयस कॉल सर्विस पर सरकारी पहरा लगाने की तैयारी हो रही है. हालांकि मैसेजिंग को इससे दूर रखा जाएगा, क्योंकि ये पहले से ही रेगुलेटेड है.  

TRAI से मांगा गया सुझाव 
टेलीकॉम मंत्रालय (DoT) ने टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI को पिछले हफ्ते इसे लेकर उसके सुझाव मांगे थे. जिसमें इन ऐप्स के जरिए होने वाली वॉयस कॉलिंग को लेकर एक फ्रेमवर्क बनाने की बात कही गई थी. TRAI जब इसे लेकर अपने सुझाव सरकार को सौंपेगी तब नए नियमों को बनाकर लागू किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक - TRAI से मांगे गए सुझाव के पीछे टेलीकॉम डिपार्टमेंट की नियुक्त एक पैनल की साल 2015 की रिपोर्ट है, जिसमें कहा गया था कि ऐप्स के जरिए होने वाली इंटरनेट कॉल्स को रेगुलेट करना चाहिए. 

इंटरनेट कॉलिंग के लिए लाइसेंस ?
हालांकि नियमों में बहुत ज्यादा बदलाव की गुंजाइश नहीं होगी, मैसेजिंग के लिए कोई नया रेगुलेशन नहीं होगा, लेकिन अगर कंपनियां लोकल या लॉन्ग डिस्टेंस कॉल सर्विसेज देना चाहती हैं तो उन्हें इसके लिए सरकार से लाइसेंस लेना होगा. ये 'रेफरेंस' टेलीकॉम मंत्रालय के अंदर काफी चर्चा के बाद TRAI को भेजा गया था, ये जानने के लिए कि इसमें रेगुलेटर के इनपुट की जरूरत है या नहीं. इसके पीछे वजह ये है कि ट्राई ने सितंबर 2020 में सरकार से सिफारिश की थी कि फेसबुक, व्हाट्सएप, गूगल, वाइबर, टेलीग्राम जैसे OTT खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार के रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के तहत लाने की जरूरत नहीं है, सिर्फ मार्केट पर नजर निगरानी की जरूरत है. अगर कहीं जरूरत हो तो उचित समय पर दखल दिया जा सकता है.

OTTs पर रेगुलेशन की मांग पुरानी 
टेलीकॉम ऑपरेटर्स शुरू से ही ये मांग करते रहे हैं कि OTTs को रेगुलेशन के तहत लाना चाहिए, इनका कहना है कि सिर्फ वो ही क्यों सरकार को लाइसेंस फीस दें, जबकि ये ऐप्स बिना किसी लाइसेंस फीस के अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन पर किसी तरह का कोई रेगुलेशन नहीं है.TRAI ने साल 2008 में TRAI ने सिफारिश की थी कि इंटरनेट सेवा प्रोवाइडर्स (ISP) को सामान्य टेलीफोन नेटवर्क पर कॉल सहित इंटरनेट टेलीफोनी देने की इजाजत मिलनी चाहिए. लेकिन उन्हें टेलीकॉम ऑपरेटर्स को इंटरकनेक्शन चार्ज देना होगा. फिर TRAI  ने जनवरी 2021 से टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए इंटरकनेक्शन चार्ज खत्म कर दिया. 

इससे क्या होगा 
अब सवाल उठता है कि इससे क्या होगा? देखिए जब इंटरनेट कॉलिंग को लाइसेंस फ्रेमवर्क में लाया जाएगा तो कंपनियों को कॉल्स की लीगल इंटरसेप्शन सिक्योरिटी एजेंसीज को मुहैया करानी होंगी, जैसा कि अभी देश की टेलीकॉम कंपनियां करती हैं. इसके अलावा कंपनियों को सालाना लाइसेंस फीस भी सरकार को देनी होंगी. 
ये सुझाव क्यों दिया गया, दरअसल इसके पीछे नेट न्यूट्रैलिटी का हवाला दिया गया है, जिससे टेलीकॉम ऑपरेटर्स और OTT प्लेयर्स को बराबर का मौका मिल सके. 

VIDEO: IPO आवेदन के लिए SEBI के नए नियम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

20 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago