होम / टेक / बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, जानें ऑफलाइन पेमेंट करने का तरीका?

बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, जानें ऑफलाइन पेमेंट करने का तरीका?

अगर आप बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट करना चाहता हैं, तो USSD मोबाइल बैंकिंग सिस्टम का उपयोग कर सकते हैं. इस तरीके से आप आसानी से ऑफलाइन पेमेंट कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज के इस डिजिटल समय में लोग अपने पास कैश रखने के बजाय यूपीआई पेमेंट करना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार लोगों को इंटरनेट न होने के चलते यूपीआई पेमेंट करने में दिक्कत आती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो ये जानकारी आपके बहुत काम आने वाली है. दरअसल, आप बिना इंटरनेट के भी यूपीआई ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. तो आइए हम आपके बिना इंटरनेट के ऑफलाइन पेमेंट करने का तरीका बताते हैं. 

बिना इंटरनेट ऐसे करें पेमेंट
अगर आपके फोन में इंटरनेट नहीं है या आप जिस जगह हैं, वहां नेटवर्क की दिक्कत है, तो भी आप आसानी से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको अपने बैंक से लिंक्ड नंबर से *99# नंबर डायल करना होगा. 
1. सबसे पहले अपने मोबाइल पर *99#  नंबर डायल करें. ये एक USSD मोबाइल बैंकिंग सिस्टम है, जोकि आपको ऑफलाइन पेमेंट करने का मौका देता है. अपने स्मार्टफोन में उसी नंबर से *99# डायल करें जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक्ड हो.
2. अब स्क्रीन पर शो हो रहे ऑप्शन में से 1 डायल करें. इसके बाद वो यूपीआई आईडी की डिटेल्स डालें जिस पर आप पैसे सेंड करना चाहते हैं.
3. इसके बाद यूपीआई पिन डालें और कंटीन्यू करें. पिन वेरीफाई होने के बाद आप अपनी पेमेंट कर पाएंगे.

5 हजार रुपये तक ही कर सकते हैं सेंड
आपको बता दें, इस ऑफलाइन तरीके से आप केवल 5,000 रुपये तक ही ट्रांसफर कर सकते हैं. इससे ज्यादा की पेमेंट ऑफलाइन तरीके से नहीं हो पाएगी. इसमें आपको 13 भाषाओं का ऑप्शन मिलता है. इससे आप पेमेंट तो कर ही सकते हैं इसके साथ अपना UPI पिन भी चेंज कर सकते हैं.

आईवीआर नंबर के जरिए भी कर सकते हैं पेमेंट
ऑफलाइन पेमेंट के लिए एक दूसरा विकल्प भी है, जिसमें आप आईवीआर नंबर के जरिये भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं. इसके लिए आपको इस नंबर (6366 200 200) पर कॉल करनी होगी. इसके बाद पे टू मर्चेंट ऑप्शन सिलेक्ट करें, अब मर्चेंट के डिवाइस (POD) पर अपना मोबाइल फोन क्लिक करें. जब फोन पर रिंग आए तो # बटन दबाएं, इसके बाद अमाउंट भरें और अपना यूपीआई पिन भरें. आप इस पेमेंट को आईवीआर कॉल के जरिए भी वेरीफाई कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-SEBI ने इस गलती के लिए Paytm को दी चेतावनी, जानिए शेयर पर क्या हुआ इसका असर?


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

52 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

2 hours ago