होम / टेक / UIDAI ने लॉन्च किया एक नया आधार पोर्टल Bhuvan, जानिए ये कैसे करेगा आपकी मदद?

UIDAI ने लॉन्च किया एक नया आधार पोर्टल Bhuvan, जानिए ये कैसे करेगा आपकी मदद?

आधार कार्ड यूजर्स की सहायता के लिए UIDAI ने एक नया आधार पोर्टल लॉन्च किया है, जो यूजर्स को आधार सेंटर तक पहुंचने में मदद कर सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपको भी आधार कार्ड सेंटर को खोजने के लिए मशक्क्त नहीं करनी पड़ती है या आपके पास अपने किसी नजदीकी आधार सेंटर की जानकारी नहीं है, तो ये खबर आपके बहुत काम की हो सकती है. दरअसल, यूनीक आइडेंटिफिकेश अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ओर से Bhuvan नाम का एक नया आधार पोर्टल लॉन्च किया गया है. यूआईडीएआई ने दावा किया है कि ये पोर्टल आधार यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. तो आइए जानते हैं ये पोर्टल आधार यूजर्स के लिए कितना फायदेफंद है?

इसरो के डिविन नेशनल रिमोट सेंटर ने तैयार किया पोर्टल

Bhuvan आधार पोर्टल को इंडिया स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेसन (ISRO) की डिविन नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) की मदद से बनाया गया है. UIDAI ने Bhuvan आधार पोर्टल को लेकर अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जानकारी साझ की है. पोस्ट में बताया गया है कि भुवन ऐप ISRO का एक Geo-Spatial प्लेटफॉर्म है. इस प्लेटफॉर्म पर विजिट करने के लिए आप क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं. साथ ही सीधे लिंक पर क्लिक करके भी पहुंच सकते हैं. इस पर देशभर के सभी आधार सेंटर की जानकारी मिलेगी. 

यूजर को मिलेगी ये जानकारी

भुवन आधार भारत का सिंगल विंडों आधार इनरोलमेंट और अपडेट सेंटर उपलब्ध कराने वाला पोर्टल है. इसमें यूजर्स को कई तरह की जानकारी मिलेगी, जिससे उन्हें आधार सेंटर तक पहुंचने में मदद मिलेगी. आपको बता दें, अगर अभी आपको आधार सेंटर ढूढ़ना हो, तो आप फटाफट गूगल मैप का सहारा लेंगे और आधार सेंटर पर पहुंच जाएंगे, लेकिन हाल ही में शुरू हुए नए आधार सेंटर की जानकारी गूगल मैप पर नहीं मिलेगी,क्योंकि इसका अपडेट देर से मिलता है, जबकि UIDAI की ओर से लॉन्च किए गए नए भुवन आधार पोर्टल पर हर एक आधार सेंटर की जानकारी मिलेगी. साथ ही उसे हर माह और 15 दिनों में अपडटे दिया जाएगा. इस पोर्टल में यूजर्स को आधार इनरोलमेंड सेंटर नाम, आधार इनरोलमेंट सेंटर का एड्रेस, आधार इनरोलमेंट सेंटर टाइप और कॉन्टैक्ट इन्फॉर्मेंशन की भी मिलेगी.

ऐसे करें इस्तेमाल
1. सबसे पहले आपको भुवन आधार पोर्टल वेबसाइट https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar/ पर विजिट करना होगा.
2. इसके बाद होम पेज पर Centres Nearby टैप पर क्लिक करना होगा.
फिर Location फील्ड में मौजूदा लोकेशन दर्ज करना होगा. आप चाहें, तो अपना पता दर्ज कर सकते हैं या फिर आप पिन कोड, लैटीट्यूड और लॉगिट्यूड ऐड कर सकते हैं.
3. इसके बाद आपको Radius फील्ड में आपको दर्ज करना होगा कि आखिर आप कितने किमी. के दायरे में आधार सेंटर सर्च करना चाहते हैं.
4. फिर आपको Search ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद पोर्टल पर आपको आधार सेंटर की लोकेशन के साथ रेडियस और मौजूदा लोकेशन की जानकारी मिलेगी.
5. अगर आपको आपनी लोकेशन कंफर्म नहीं है, तो आप Find Me ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा. इस तरह पोर्टल ऑटोमेटिक तरीके से आपकी लोकेशन को डिडेक्ट कर लेगा.
6. अगर आपको देशभर में मौजूद आधार इनरोलमेंट सेंटर की जानकारी चाहिए, तो आपको All Centres टैप पर क्लिक करना होगा.
7. इसके साथ ही भुवन आधार पोर्टल पर आप गूगल मैप की तरह नेविगेशन ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां आपको आधार सेंटर की लोकेशन रूट के साथ दिखेगी. इसके लिए आपको View Map बटन पर क्लिक करना होगा.

इसे भी पढ़ें-देश की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी ने की बड़ी घोषणा, आंध्र प्रदेश में हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी!


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago