होम / टेक / TRAI का बड़ा एक्शन, 2.75 लाख फोन नंबर्स बंद किए, 50 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

TRAI का बड़ा एक्शन, 2.75 लाख फोन नंबर्स बंद किए, 50 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

ट्राई ने 13 अगस्त, 2024 को सभी पहुंच प्रोवाइडर्स को कड़े निर्देश जारी किए गए थे और अनरजिस्टर्ड टेली-मार्केटिंग कंपनियों पर तुरंत लगाम लगाने को कहा गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टेलीमार्केटिंग कंपनियों ने मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों का जीना दूभर कर दिया है. ऐसी कंपनियों के खिलाफ ऑनलाइन फर्जीवाड़े की शिकायतें भी आई हैं. टेलीकॉम सेक्टर के रेगुलेटर ट्राई (TRAI) के पास टेलीमार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ कई तरह की लगभग 8 लाख शिकायतें आई थीं. इन्हें लेकर ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. अब टेलीकॉम कंपनियों ने दिशानिर्देश का पालन न करने वाली लगभग 50 टेलीमार्केटिंग कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है.

स्पैम कॉल और मैसेज में आई जबरदस्त तेजी 

टेलोकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Telecom Regulatory Authority of India) ने जानकारी दी कि स्पैम कॉल (Spam Call) और मैसेज में पिछले कुछ समय में जबरदस्त तेजी आई है. साल 2024 की पहली छमाही (जनवरी से जून तक) में अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स (UTM) के खिलाफ 7.9 लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं थीं. इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए ट्राई ने 13 अगस्त, 2024 को सभी एक्सेस प्रोवाइडर्स को कड़े निर्देश जारी किए थे.

ट्राई ने दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश 

ट्राई ने कहा था कि एसआईपी, पीआरआई या अन्य टेलीकॉम रिसोर्स का इस्तेमाल करने वाले अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स और मैसेज भेजने वालों पर कार्रवाई की जाए. ऐसे टेलीमार्केटर्स के प्रमोशनल वॉयस कॉल को तुरंत रोकने का आदेश दिया था. साथ ही कहा था कि सिस्टम का दुरुपयोग करते हुए पाए जाने वाले किसी भी अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. उन्हें 2 साल तक के लिए सभी टेलीकॉम रिसोर्स से डिस्कनेक्ट करने के साथ ही ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है. 

2.75 लाख मोबाइल नंबर हुए डिस्कनेक्ट

इन निर्देशों का पालन करते हुए टेलीकॉम कंपनियों ने स्पैम कॉल और मैसेज के लिए रिसोर्स का दुरुपयोग करने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं. लगभग 50 कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. साथ ही 2.75 लाख से अधिक एसआईपी, डीआईडी, मोबाइल नंबर और टेलीकॉम रिसोर्स को डिस्कनेक्ट कर दिया है. इन कदमों से स्पैम कॉल को कम करने और उपभोक्ताओं को राहत देने में महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की उम्मीद है. ट्राई ने सभी स्टेकहोल्डर्स से गाइडलाइन्स का पालन करने और एक स्वच्छ एवं कुशल टेलीकॉम इकोसिस्टम बनाने में योगदान करने की अपील भी की है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

15 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

16 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

19 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

16 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

18 hours ago