होम / टेक / WhatsApp में आने वाला है ये तगड़ा फीचर, बिना इंटरनेट के शेयर होंगी हैवी फाइल्स

WhatsApp में आने वाला है ये तगड़ा फीचर, बिना इंटरनेट के शेयर होंगी हैवी फाइल्स

अब वॉट्सऐप के जरिए फाइल ट्रांसफर करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप बिना इंटरनेट के भी एक फोन से दूसरे फोन में फाइल ट्रांसफर कर सकेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वॉट्सऐप (WhatsApp) समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स रोलआउट करता रहता है. अब कंपनी एक बेहद ही काम का फीचर ला रही है, जो कि आपके लिए बेहद काम का साबित होने वाला है. दरअसल, वॉट्सऐप एक फाइल शेयरिंग फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर इंटरनेट के बिना ही आस-पास के लोगों के साथ बड़ी फाइल्स शेयर कर सकेंगे. इसका मतलब यह है कि अब यूजर्स को इंटरनेट के सहारे नहीं रहना पड़ेगा.

ऐसे काम करेगा नया फीचर

वॉट्सऐप के नए फीचर के जरिए डॉक्यूमेंट्स, फोटो, वीडियो और दूसरी फाइल्स को वॉट्सऐप अकाउंट पर शेयर करना आसान हो जाएगा. इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं रहेगी. iOS के लिए वॉट्सऐप बीटा वर्जन 24.15.10.70 अपडेट में इस नए फीचर की पहचान की गई है. यह फीचर एंड्रॉयड में नियरबाई डिवाइस डिटेक्शन के बजाय QR कोड के जरिए फाइल ट्रांसफर करेगा.

टेस्टिंग फेज में है यह फीचर

वॉट्सऐप के नए फाइल शेयरिंग फीचर की अभी टेस्टिंग चल रही है. कंपनी ने ऑफिशियली इस फीचर के रिलीज आदि के बारे में खुलासा नहीं किया है. कयास हैं कि जब यह फीचर पूरी तरह तैयार हो जाएगा तब इसे सभी लोगों के लिए जारी किया जाएगा. इससे एक-दूसरे के साथ फाइल शेयर करने में आसानी होगी. कई बार मोबाइल के नेटवर्क काम नहीं करते हैं. ऐसी स्थिति में वॉट्सऐप का नया फीचर फाइल शेयर करना काफी आसान बना देगा.

फाइल ट्रांसफर करना होगा आसान

रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स एंड्रॉयड या iOS प्लेटफॉर्म पर फाइल शेयर कर सकेंगे. इसमें यह दिक्कत नहीं रहेगी कि जिसे आप फाइल शेयर कर रहे हैं वो एंड्रॉयड यूजर है या फिर iOS यूजर. वॉट्सऐप यूजर्स की मजबूत प्राइवेसी के लिए जाना जाता है, इसलिए दो लोगों के बीच होने वाला फाइल ट्रांसफर भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago