होम / टेक / इंटरनेशनल फ्रॉड कॉल से बचाएगा सरकार का ये नया प्लान, 50 करोड़ रुपये होंगे खर्च

इंटरनेशनल फ्रॉड कॉल से बचाएगा सरकार का ये नया प्लान, 50 करोड़ रुपये होंगे खर्च

आजकल लोग इंटरनेशनल नंबर से आने वाली फ्रॉड कॉल्स से काफी परेशान हैं. इन फ्रॉड कॉल्स के जरिए लोगों को साइबर क्राइम का शिकार बनाया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज के इस डिजिटल युग में लोग आसानी से साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं. भारत में साइबर ठगी के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. हो सकता है आप भी कभी साइबर ठगी का शिकार हुए हैं या आपके पास इससे जुड़ी कोई फ्रॉड कॉल आई हो. ये स्कैमर्स कभी नॉर्मल कॉल तो कभी WhatsApp के जरिए कॉल करके लोगों के साथ साइबर ठगी कर रहे हैं. ऐसे में सरकार अब एक खास सिस्टम तैयार करने जा रही है, जो आपको इन फ्रॉड कॉल्स से निपटने में मदद करेगा. तो आइए जानते हैं क्या है सरकार की प्लानिंग?

क्या है ये सिस्टम?
सरकार की ओर से पाकिस्तान, कंबोडिया समेत अन्य देशों से आने वाली फ्रॉड काल्स पर रोक लगाने के लिए प्रिवेंशन ऑफ स्पूफ्ड इनकमिंग इंटरनेशनल कॉल सिस्टम (PSIICS) को तैयार किया जाएगा. भारतीय दूरसंचार विभाग ने इस सिस्टम पर काम शुरू भी कर दिया है. अभी आप लोगों को जो भी अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल्स आती हैं उनका लोकल नंबर दिखाया जाता है, लेकिन ये सिस्टम तैयार होने के बाद इंटरनेशनल कॉल की पहचान हो जाएगी और टेलीकॉम कंपनियों द्वारा इन्हें पहले ही ब्लॉक कर दिया जाएगा.  

योजना पर खर्च होंगे 50 करोड़ रुपये 
इस सिसटम को तैयार करने के लिए सरकार ने अपनी कमर कस ली है. सरकार की ओर से दूरसंचार विभाग को इस योजना के लिए 50 करोड़ रुपये का खर्च दिया जा रहा है. ये सिस्टम लोगों को अंतरराष्ट्रीय कॉल्स के जरिये होने वाले फ्रॉड से बचाने में मदद करेगा. 

स्कैमर्स ऐसे दे रहे साइबर ठगी को अंजाम
स्कैमर्स पाकिस्तान और कंबोडिया में बैठकर फेडेक्स, दूरसंचार विभाग और ट्राई के नाम पर लोगों के साथ फ्रॉड जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. स्कैमर्स लोगों को फ्री रिजार्ज या ऑफर का लालच देकर अपने जाल में फंसा रहे हैं. नॉर्मल कॉल्स ही नहीं, इंस्टेंट मैसेंजिग ऐप WhatsApp पर भी लोगों को इंटरनेशनल नंबर से लगातार फर्जी कॉल्स आ रही हैं और ये सिलसिला बिना रुके यूं ही चलता जा रहा है. 

फ्रॉड कॉल्स से ऐसे निपटें
1. अगर आप फ्रॉड काल्स से ऐसे बचना चाहते हैं तो अनजान नंबर से आने वाले कॉल्स को न उठाएं. 
2. अगर आप कॉल उठा लेते हैं तो भूल से भी कोई वित्तीय जैसे एटीएम का नंबर या पिन, बैंक खाते या यूपीआई से जुड़ी कोई भी जानकारी शेयर न करें. 
3. कई बार स्कैमर्स लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए ऑफर और लॉटरी का झांसा भी देते हैं, इस तरह के किसी भी झांसे में न आएं. हमेशा सतर्क रहें और तुरंत ऐसे फोन को काट दें. 

इसे भी पढ़ें-EPFO मेंबर्स को बिना प्रीमियम भरे मिलता है 7 लाख तक का जीवन बीमा, ऐसे कर सकते हैं क्लेम


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

26 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

33 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

42 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago