होम / टेक / 320 घंटे का बैटरी बैकअप देगी Garmin की ये नई GPS स्मार्टवॉच, जानिए कितनी है कीमत?

320 घंटे का बैटरी बैकअप देगी Garmin की ये नई GPS स्मार्टवॉच, जानिए कितनी है कीमत?

Garmin ने अपनी नई स्मार्टवॉच Garmin Enduro 3 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने ये स्मार्टवॉच खासतौर पर एथलीट्स को ध्यान में रखकर तैयार की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गार्मिन  (Garmin) ने अपनी एक नई स्मार्टवॉच Garmin Enduro 3 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे खासतौर से एथलीट्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है. इसमें आपक कई सारे कमाल के फीचर्स मिलेगें, जो आपको इसका दीवाना बना देंगे. ये वॉच केवल समय, हेल्थ और फिटनेस की जानकारी ही नहीं देगी, बल्कि आप इससे ऑनलाइन पेमेंट भी कर पाएंगे. यह एक जीपीएस (GPS) स्मार्टवॉच है. इस स्मार्टवॉच को सोलर चार्जिंग कैपेबिलिटीज से जोड़ा गया है, जिसके चलते ये धूप से चार्ज होगी. तो आइए आपको इस स्मार्टवॉच की अन्य खासियत और कीमत की जानकारी देते है. 

इतनी है स्मार्चवॉच की कीमत
एंड्यूरो 3 टेक्स्ट मैसेजिंग के लिए गार्मिन मैसेंजर, लोकेशन और वर्कआउट शेयरिंग के लिए गार्मिन शेयर और स्मार्ट नोटिफिकेशन को सपोर्ट करता है. इसमें कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के लिए गार्मिन पे और स्पॉटिफाई, डीजर या अमेजन म्यूजिक से म्यूजिक स्ट्रीमिंग की सुविधा भी मिलती है.  आपको बता दें, इस स्मार्टवॉच की कीमत 899.99 डॉलर (यानी करीब 75,500 रुपये) है. यह फिलहाल यूएस में कंपनी की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है. 

GPS मोड में भी 320 घंटे की बैटरी लाइफ
कंपनी के अनुसार इस स्मार्टवॉच में सोलर चार्जिंग कैपेबिलिटीज को जोड़ा गया है, जिससे यह न केवल लाइटवेट हो गई है बल्कि इसकी बैटरी लाइफ भी बढ़ गई है. वॉच का वजन केवल 63 ग्राम है. स्मार्टवॉच सोलर चार्जिंग का उपयोग करते समय GPS मोड में भी 320 घंटे तक चल सकती है. इसमें डायनेमिक राउंड-ट्रिप रूटिंग, ट्रेल रन VO2 मैक्स इनसाइट्स और प्रीलोडेड टोपोएक्टिव मैप्स जैसे फीचर्स शामिल हैं. वॉच में SatIQ तकनीक भी इस्तेमाल किया गया है, जो एक्युरेट पॉजीशन सुनिश्चित करते हुए जीपीएस मोड के बीच ऑटोमैटिक स्विच करके बैटरी लाइफ को सेव करने में मदद करती है. 

राउंड-ट्रिप रूटिंग, गोल्फ कोर्स और स्की रिसॉर्ट के लिए प्रीलोडेड मैप्स भी शामिल 
एंड्यूरो 3 को काफी मजबूत बनाया गया है, जिसमें टाइटेनियम बेजल, सैफायर लेंस और नायलॉन बैंड है. इसमें एडजस्टेबल ब्राइटनेस के साथ बिल्ट-इन एलईडी फ्लैशलाइट, रेड लाइट और कम रोशनी वाली कंडीशन के लिए स्ट्रोब मोड भी है. ट्रेल रनर के लिए इस स्मार्टवॉच में एंड्यूरो 3 VO2 मैक्स इनसाइट्स, ग्रेड-एडजस्टेड पेस और नेक्स्टफोर्क मैप गाइड जैसे फीचर्स भी हैं. इसमें डायनेमिक राउंड-ट्रिप रूटिंग, टोपोएक्टिव मैप्स और गोल्फ कोर्स और स्की रिसॉर्ट के लिए प्रीलोडेड मैप्स भी शामिल हैं.
 
 मिलेंगे कई हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स 

इस स्मार्टवॉच में 4-6 वीक प्लान्स और स्पोर्ट-स्पेसिफिक वर्कआउट के साथ एडवांस्ड स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसे फीचर्स भी हैं. अपनी इंड्योरेंस कैपेबिलिटी के अलावा, एंड्यूरो 3 VO2 मैक्स, गर्मी और ऊंचाई के लिए अनुकूल और ट्रेनिंग लोड जैसे परफॉर्मेंस मीट्रिक्स भी ट्रैक करती है. यह HRV स्टेटस, पल्स ऑक्स, स्लीप ट्रैकिंग और FDA-क्लीयर्ड ECG ऐप समेत कई हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स प्रदान करता है.

इसे भी पढ़ें-RBL बैंक ने IOCL के साथ मिलकर लॉन्च एक नया क्रेडिट कार्ड, पेट्रोल की खरीद पर होगी खूब बचत!

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago