होम / टेक / 7 अगस्त को लॉन्च होंगी Vivo की V40 Series, पानी-धूल से रहेंगे सेफ, जानिए क्या होगी कीमत?

7 अगस्त को लॉन्च होंगी Vivo की V40 Series, पानी-धूल से रहेंगे सेफ, जानिए क्या होगी कीमत?

Vivo V40 और V40 Pro भारत में 7 अगस्त को लॉन्च होने जा रहे हैं. लॉन्च के बाद सीरीज के दोनों ही फोन बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध हो जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वीवो (Vivo) जल्द ही अपनी वीवो वी40 (V40) सीरीज को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है. सीरीज में फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए शानदार कैमरा फीचर्स दिए गए हैं. इस सीरीज के अंतर्गत कंपनी Vivo V40 और V40 Pro मॉडल लॉन्च करने वाली है. तो आइ आपको इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स की जानकरी देते हैं. 

लॉन्च के साथ ही शुरू हो जाएगी बुकिंग
वीवो V40 सीरीज इस हफ्ते भारत में लॉन्च हो रही है. चीनी ब्रांड इसके लिए 7 अगस्त को एक इवेंट आयोजित करने वाला है. इवेंट को कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल के जरिए दोपहर 12 बजे इवेंट का लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं. लॉन्च के तुरंत बाद ही इनके प्री-ऑर्डर शुरू होने की उम्मीद है और बिक्री भी इसी महीने शुरू हो सकती है.

ये होगी फोन की कीमत
वी30 की शुरुआती कीमत 8/128 जीबी वेरिएंट के लिए 33,999 रुपये थी. ऐसे में वीवो वी40 को 35,000 रुपये से 40,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है. जबकि, वीवो वी40 प्रो की कीमत 40,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है.

50 MP वाले 3 कैमरा सेंसर 
स्मार्टफोन मेकर वीवो ने इन स्मार्टफोन्स की कैमरा डिटेल फ्लिपकार्ट के जरिये शेयर कर दी हैं. Vivo V40 Pro के बैक पैनल पर 50MP वाले तीन कैमरा सेंसर दिए जाएंगे, जिसमें 50MP IMX921 मेन कैमरा, 50MP IMX816 टेलीफोटो, 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर होगा. सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 50MP का कैमरा दिया जाएगा. स्मार्टफोन का टेलीफोटो कैमरा 2x ऑप्टिकल और 50X डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वीवो के ये नए स्मार्टफोन पानी-धूल से सुरक्षित रहेंगे.  

ये मिलेंगे फीचर्स
वीवो वी40 सीरीज को चुनिंदा बाजारों में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. ऐसे में भारत में लॉन्च होने वाली सीरीज में आपको ये फीचर्स मिल सकते हैं. 
1. इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले 6.78-इंच और 1.5K 120Hz कर्व्ड एमोलेड मिलेगा. 
2. प्रोसेसर: वीवो वी40 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3, वीवो वी40 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ मिलेगा. 
3. रियर कैमरा: वी40 में 50MP मेन+50MP अल्ट्रावाइड कैमरा सेटअप, वी40 प्रो में 50MP मेन+50MP टेलीफोटो+50MP अल्ट्रावाइड होगा. 
4. फ्रंट कैमरा: दोनों फोन में सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है.
5. बैटरी: वीवो वी40 में 5,000mAh की बैटरी है, जबकि वी40 प्रो में 5,500mAh की बैटरी है. दोनों फोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं.
6. इसके अलावा ऑरा लाइट फ्लैश, IP68 रेटिंग, स्टीरियो स्पीकर मिलेगा. 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

1 week ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

19 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

19 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

22 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

20 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

22 hours ago