होम / टेक / Virus के हमले से बचाएंगे सरकार के ये फ्री ऐप्स, ऐसे करें डाउनलोड

Virus के हमले से बचाएंगे सरकार के ये फ्री ऐप्स, ऐसे करें डाउनलोड

Smartphone को वायरस से बचाने के लिए फोन में एक अच्छा Antivirus App होना बहुत ही जरूरी है. ये ऐप्स सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट Cyber Swachhta Kendra पर भी उपलब्ध हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या आपको भी अपने फोन की सिक्योरिटी को लेकर चिंता रहती है. या कभी अपने फोन में कोई ऐप या फाइल डाउनलोड करते हुए मालवेयर (Malware) या वायरस (Virus) अटैक होने को लेकर परेशान रहते हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है. दरअसल, हम आपको इस खबर में कुछ ऐसे सरकारी ऐप्स की जानकारी देंगे, जो आपके फोन को वायरस से बचाएंगे और पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करेंगे. तो आइए जानते हैं ये ऐप कौन-से हैं और इन्हें कैसे डाउनलोड करना है? 

Cyber Swachhta Kendra में मिलेंगे ऐप
फोन में मालवेयर (Malware) और वायरस (Virus) अटैक एक चिंता का विषय है. हम लोग कभी न कभी कोई न कोई ऐसी गलती कर बैठते हैं जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ता है और हमारे फोन की सिक्योरिटी खतरे में पड़ जाती है. आप भी अगर वायरस अटैक से अपने मोबाइल फोन को बचाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने Smartphone में एक अच्छा Antivirus App होना बहुत ही जरूरी है. इसके लिए आप Cyber Swachhta Kendra (CSK) नाम से सरकार की इस ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं. इस आधिकारिक साइट पर आप लोगों को कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में पता चलेगा जो सरकार द्वारा अप्रूव्ड हैं.

ऐसे करें डाउनलोड
1. सबसे पहले गूगल पर Cyber Swachhta Kendra वेबसाइट ओपन करें.
2. अब इसके होमपेज पर सिक्योरिटी टूल्स सेक्शन में जैसे ही क्लिक करेंगे तो इस पेज पर कुछ एंटीवायरस ऐप्स के बारे में जानकारी मिलेगी.
3. अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा के लिए आप eScan CERT-In Bot Removal और M-Kavach 2 इन दो ऐप्स को इंस्टॉल कर सकते हैं. ये दोनों की ऐप्स सरकार से अप्रूव्ड हैं.

कैसे काम करते हैं ये ऐप्स?
1. eScan CERT-In Bot Removal- इस ऐप को CERT-In ( इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) के साथ मिलकर तैयार किया गया है. यह ऐप पहले तो फोन में बोट्स, इंफेक्टेड फाइल्स और मैलवेयर का पता लगाता है और फिर इन सभी को डिवाइस से रिमूव करने का काम करता है.
2. M-Kavach 2- C-DAC हैदराबाद ने MeitY (इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय) के साथ मिलकर M-Kavach 2 को तैयार किया है. यह ऐप Android मोबाइल सिक्योरिटी एप्लिकेशन है जो आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगा. यह ऐप आप लोगों के एंड्रॉयड डिवाइस पर आने वाले खतरों से बचाने का काम करता है. यह ऐप हिडन/बैन ऐप्स, सिक्योरिटी में दिक्कत और वायरस ऐप्स का पता लगाने के लिए डिवाइस को फुल स्कैन करने के बाद इन ऐप्स को हटाने में भी मदद करता है.

इसे भी पढ़ें-Google को टक्कर देगा OpenAI का SearchGPT, AI की मदद से देगा बेहतर सर्च एक्सपीरियंस


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago