होम / टेक / UPI पेमेंट के तरीके में होगा बड़ा बदलाव, अब पिन नहीं बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से होगा पेमेंट

UPI पेमेंट के तरीके में होगा बड़ा बदलाव, अब पिन नहीं बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से होगा पेमेंट

UPI से पेमेंट करने के लिए मौजूदा समय में आपको 4 या फिर 6 अंकों वाला पिन पासवर्ड डालना होता है, लेकिन अब इसमें एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में तेजी से बढ़ती ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) की घटनाओं को लेकर नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) काफी चिंतित है. ऐसे में ऑनलाइन पेमेंट को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एनपीसीआई जल्द ही यूपीआई पिन पासवर्ड की जगह फेस स्कैन और फिंगरप्रिंट स्कैन पेमेंट सिस्टम लाने जा रहा है. तो आइए जानते हैं एनपीसीआई ये नया पेमेंट सिस्टम कब शुरू करने जा रहा है?

फेस स्कैन और फिंगरप्रिंट से होगा पेमेंट
बता दें, मौजूदा समय में ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए आपको 4 या फिर 6 अंकों वाला पिन पासवर्ड डालना होता है, लेकिन अब इसमें बदलाव होने जा रहा है. दरअसल, एनपीसीआई कुछ स्टार्टअप से बातचीत कर रही है, जिससे पिन पासवर्ड की जगह पर बायोमेट्रिक अथेंटिकेशन को यूपीआई बेस्ड ऑनलाइन पेमेंट में रोलआउट किया जा सके. 

आरबीआई ने भी नए विकल्प खोजने पर दिया जोर
ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए पिछले दिनों भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी बैंकों को ओटीपी और कार्ड से लेनदेने के लिए नए विकल्प को खोजने पर जोर दिया. आरबीआई के अनुसार पिन पासवर्ड की वजह से कई सारे ऑनलाइन फ्रॉड हो रहे हैं. यही वजह है कि आरबीआई ने बैंकों को अन्य ऑप्शन सर्च करने को कहा है. 

अगले 3 महीने में शुरू हो सकती है बायोमेट्रिक बेस्ड यूपीआई पेमेंट 
आपको बता दें, पिन बेस्ड मोबाइल पेमेंट को 3 साल से ज्यादा समय हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगले 3 माह में एनपीसीआई की तरफ से बायोमेट्रिक बेस्ड यूपीआई पेमेंट को शुरू किया जा सकता है. इसके लिए एनपीसीआई की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है.

पिन पासवर्ड में ये है दिक्कत 
एक्सपर्ट्स के अनुसार पिन पासवर्ड एक सिक्योर ऑप्शन है, लेकिन इसमें ये दिक्कत यह है कि अगर किसी को एक बार आपका पिन पासवर्ड मालूम चल गया, तो वो उसकी मदद से आपके फोन से पैसे ट्रांसफर कर सकता है, जबकि फेस स्कैन और बायोमेट्रिक में ऐसा नहीं होने वाला है. यही वजह है कि एनपीसीआई और आरबीआई को ओर से टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए बायोमेट्रिक के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-अब कोर्ट-कचहरी का चक्‍कर काटे बिना कम खर्च में बनेगा Rent Agreement, योगी सरकार कर रही ये प्लानिंग
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

25 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

32 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

41 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago