होम / टेक / दूरसंचार विभाग का तगड़ा एक्शन, 24,229 मोबाइल कनेक्शन किए बंद, इस वजह से हुई कार्रवाई

दूरसंचार विभाग का तगड़ा एक्शन, 24,229 मोबाइल कनेक्शन किए बंद, इस वजह से हुई कार्रवाई

दूरसंचार विभाग फर्जी नंबरों को लेकर कार्रवाई ऐसे समय में कर रही है, जब सरकार देश में चल रहे चोरी या खोए हुए फोन को खोजने के लिए एक समाधान लाने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दूरसंचार विभाग (DoT) ने साइबर क्राइम और अन्य धोखाधड़ी के लिए मोबाइल नंबरों का दुरुपयोग करने वालों पर तगड़ा एक्शन लिया है. दूरसंचार विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर पर रिपोर्ट किए गए 3 मोबाइल नंबरों का एनालिसिस किया और पाया कि कुल 42 यूनिक IMEI और 24,229 मोबाइल कनेक्शन फ्रॉड एक्टिविटी में शामिल थे. दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर को देश भर में सभी 42 IEMI को IEMI बेस्ड ब्लॉकिंग करने तथा इन 42 IEMI से जुड़े 24,229 मोबाइल कनेक्शन को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए हैं.

6.80 लाख मोबाइल कनेक्शन की पहचान

दूरसंचार विभाग द्वारा कहा गया है कि इनमें से एक IMEI का इस्तेमाल 4,146 मोबाइल कनेक्शनों द्वारा किया गया. इससे पहले मई में दूरसंचार विभाग ने लगभग 6.80 लाख मोबाइल कनेक्शनों की पहचान की थी, जिनके बारे में संदेह था कि उन्हें इनवैलिड, non-existent या फेक आईडी प्रूफ (PoI) और प्रूफ ऑफ एड्रेस (PoA) केवाईसी डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल करके प्राप्त किया गया था. दूरसंचार विभाग सर्विस प्रोवाइर्स को 60 दिनों के भीतर इन मोबाइल नंबरों का तत्काल री-वेरिफिकेशन करने के निर्देश जारी किए थे.

चोरी या खोए फोन का समाधान लेकर आ रही सरकार

इस बीच सरकार अगले महीने एक टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन शुरू करने जा रही है, जिससे देश में चल रहे गुम हुए या चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगाया जा सकेगा. ट्रैकिंग सिस्टम से चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगाना संभव हो जाएगा, भले ही सिम कार्ड निकाल दिया गया हो या यूनीक कोड IMEI नंबर बदल दिया गया हो. सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DoT) इस तकनीक के साथ तैयार है और उम्मीद है कि यह सेवा अगस्त में शुरू हो जाएगी.

यहां करें ऑनालाइन शिकायत

अगर आपके साथ ऑनलाइन स्कैम हुआ है, तो आप इस सरकारी वेबसाइट पर इसकी शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको इस लिंक पर https://cybercrime.gov.in/ जाना होगा. इस वेबसाइट पर आप अपना नाम बताए बिना भी शिकायत कर सकते हैं. 

1. वेबसाइट पर जाने के बाद File a complaint के ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद यहां दिए हुए सभी टर्म्स एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करें. इसके बाद आप अगले पेज पर चला जाएंगे. यहां Report other cybercrime के ऑप्शन पर क्लिक करें.

2. ये करने के बाद citizen login के ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आदि डिटेल्स भरें. आपके रजिस्टर नंबर पर ओटीपी आएगा, ओटीपी भरें और कैप्चा डालें, इसके बाद सबमिट करें.

3. यहां आपको चार सेक्शन शो होंगे, General Information, Cybercrime Information, Victim Information और Preview, इन सेक्शन में सभी जरूरी डिटेल्स भरें.

4. सब डिटेलस सही से भरी गई हैं ये चेक करने के बाद सबमिट करें. अब यहां पर मामले से रिलेटेड स्क्रीनशॉट्स और फाइल्स शेयर करें. ये सब डिटेल्स डालने के बाद सेव एंड नेक्स्ट के ऑप्शन पर करें.

साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर पर करे कॉल

अगर आप ऑनलाइन शिकायत नहीं करना चाहते हैं तो आपके पास शिकायत करने के दूसरे ऑप्शन भी अवेलेबल हैं. आप चाहे तो साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए आपको 1930 पर कॉल करना होगा. ये नेशनल साइबरक्राइम हेल्पलाइन नंबर है. अगर आपके साथ फाइनेंशियल फ्रॉड हुआ है तो आप इस नंबर पर कॉल कर कुछ जरूरी जानकारी जैसे कि नाम, कॉन्टैक्ट डिटेल, खुद की अकाउंट डिटेल और जिस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ उस अकाउंट की डिटेल देकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

54 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

2 hours ago