होम / टेक / Samsung ने लॉन्च किए Z Fold 6 और Z Flip 6, AI के पावर के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

Samsung ने लॉन्च किए Z Fold 6 और Z Flip 6, AI के पावर के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

सैमसंग ने अपना फ्लिप फोन और फोल्डेबल फोन दोनों को मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इन दोनों फोन में आपको शानदार फीचर्स मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Samsung ने अपने नए Fold और Flip फोन्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Galaxy Z Flip 6 और Fold 6 को पेरिस में हुए इवेंट में लॉन्च किया है. ये स्मार्टफोन्स भारत में भी लॉन्च हो चुके हैं, जो आकर्षक फीचर्स के साथ आते हैं. इन फोन्स के साथ कंपनी ने AI कैपेबिलिटीज को भी जोड़ा है. सैमसंग के नए फोल्ड और Flip फोन्स में AI फीचर्स की भरमार है. कंपनी ने इन्हें Galaxy AI के साथ लॉन्च किया है. इसमें Google Gemini के साथ सर्किल टू सर्च और दूसरे AI फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इन फोन्स की कीमत और फीचर्स.

Galaxy Z Fold 6 की स्पेसिफिकेशन्स 

सैमसंग के इस फोन में 7.6-inch का Dynamic AMOLED डिस्प्ले मेन स्क्रीन पर मिलता है. वहीं कवर स्क्रीन 6.3-inch के Dynamic AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है. दोनों ही स्क्रीन 120Hz के रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं. कवर स्क्रीन पर 10MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.  वहीं मेन स्क्रीन पर 4MP का अंडर डिस्प्ले कैमरा मिलता है. रियर साइड में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 50MP का वाइड एंगल लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है. स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 पर काम करता है.  फोन को पावर देने के लिए 4400mAh की बैटरी दी गई है,  जो 25W की वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसमें फास्ट वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है. फोन Android 14 पर बेस्ड One UI 6.1.1 पर काम करता है.  

Galaxy Z Flip 6 के स्पेसिफिकेशन्स 

इस फोन में 6.7-inch का Dynamic AMOLED मेन डिस्प्ले और 3.4-inch का Super AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है. मेन स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जबकि कवर स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. कैमरा की बात करें, तो इसमें 10MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. वहीं 12MP + 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है. फोन को पावर देने के लिए 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W की चार्जिंग और फास्ट वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है. हैंडसेट Android 14 पर काम करता है.

दोनों फोन की कीमत

Samsung Galaxy Z Fold 6 के 12GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 1,899 डॉलर (करीब 1,58,600 रुपये) है. इसके अलावा आप चाहें तो 512GB और 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट भी खरीद सकते हैं, इनकी कीमत क्रमशः 2,019 डॉलर (करीब 1,68,600 रुपये) और 2,259 डॉलर (करीब 1,88,700 रुपये) है.
वहीं, Galaxy Z Flip 6 के 12GB + 256GB रैम वाले फ्लिप फोन की कीमत $1,099 (करीब 91,800 रुपये) है. इसके अलावा 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,219 डॉलर (करीब 1,01,800 रुपये) है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

53 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

2 hours ago