होम / टेक / इस दिन लॉन्च होने जा रहा Realme 13+ 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे GT गेमिंग फीचर्स! 

इस दिन लॉन्च होने जा रहा Realme 13+ 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे GT गेमिंग फीचर्स! 

Realme भारत में Realme 13 5G सीरीज को लॉन्च करने जा रही है. इस सीरीज के दो मॉडल Realme 13 5G और Realme 13+ 5G पेश किए जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रियलमी (Realme) भारत में जल्द ही Realme 13 5G सीरीज को लॉन्च करेगी. इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Realme 13 5G और Realme 13+ 5G पेश किए जाएंगे. तो आइए जानते हैं ये स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा, इसकी कीमत क्या होगी और इसमें आपको क्या फीचर्स मिलेंगे?
 

29 अगस्त को होगा लॉन्च
भारत में 29 अगस्त को Realme 13 5G सीरीज  के दो मॉडल Realme 13 5G और Realme 13+ 5G लॉन्च किए जाएंगे.  इन स्मार्टफोन की कीमत 30 हजार रुपये से शुरू होगी. इस स्मार्टफोन को रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है.

26GB तक की डायनेमिक रैम सपोर्ट
कंपनी के अनुसार Realme 13+ 5G में MediaTek Dimensity 7300 Energy SoC मिलेगा. चिपसेट एडवांस 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बना है, जो पिछले जेनेरेशन के मुकाबले 30 प्रतिशत ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट है.  दमदार परफॉर्मेंस के लिए फोन मीडियाटेक के इस प्रोसेसर के साथ 26GB तक की डायनेमिक रैम सपोर्ट करेगा. ये स्मार्टफोन TUV SUD लैग-फ्री मोबाइल गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करेगा. यह दुनिया का पहला फोन है, जो S-लेवल की स्मूथनेस और परफॉर्मेंस रेटिंग के साथ आएगा.

Realme 13+ में मिलेंगे GT Gaming फीचर्स
रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन जीटी गेमिंग फीचर के साथ लॉन्च किए जाएंगे. इनमें Geek Power Tuning फीचर है, जो पीक परफॉर्मेंस के दौरान CPU और GPU की फ्रीक्वेंसी को एडजेस्ट करता है. इसके साथ ही लोड टाइम को कम करने के लिए क्विक स्टार्टअप रैपिडली फीचर मिलेगा. फोन में डेडिकेटेड गेमिंग मैमोरी दी गई है, जो बैकग्राउंड में चल रहे 7 गेम्स के अपडेट्स को सपोर्ट करेगा. गेमिंग विजुअल्स को इन्हेंस करने के लिए गेम फिल्टर दिया गया है. इसके साथ ही फोन में वॉइस चेंजर, गेम फोकस मोड का भी सपोर्ट दिया गया है. कंपनी का कहना है कि इस अपकमिंग फोन में कॉल ऑफ ड्यूटी, बीजीएमआई, फ्री फायर जैसे गेम्स 90fps पर रन करेंगे.

मिलेंगे ये खास फीचर्स
1. Realme 13+ 5G का चाइनीज वेरिएंट के TENNA लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। यह फोन हायर रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. संभव है कि ग्लोबल वेरिएंट में भी यही स्क्रीन साइज हो.
2. रियलमी के इस फोन में 6050mm2 वैपोर कूलिंग एरिया है, जो पिछले मॉडल की तुलना में 37 प्रतिशत बड़ा है.
3. फोन में MediaTek Dimensity 7300 SoC और Mali-G615 MC2 GPU दिया जाएगा. इसके अलावा इसमें 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।.
4. Realme 13+ में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा. इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा. सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. इसके साथ ही यह फोन 5000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा.

इसोे भी पढ़ें-आंध्र प्रदेश की एक फर्मा कंपनी में रिएक्टर विस्फोट से 18 लोगों की मौत, जानते हैं कहां तक फैला है इसका करोबार?


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago