होम / टेक / WhatsApp पर जल्द आएगा चैट विंडो कस्टमाइज्ड करने का विकल्प, चैटिंग एक्सपीरियंस होगा सुखद!

WhatsApp पर जल्द आएगा चैट विंडो कस्टमाइज्ड करने का विकल्प, चैटिंग एक्सपीरियंस होगा सुखद!

WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए नए-नए फीचर्स और अपडेट लाती रहती है. फिलहाल कंपनी एक नए नए फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को चैट विंडो को कस्टमाइज करने की अनुमति देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लागातार नए फीचर पेश कर रहा है. इसी कड़ी में अब व्हाट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है, फिलहाल ये फीचर एंड्रॉइड यूजर के लिए पेश किया जा रहा है, लेकिन इसे  iOS के वॉट्सऐप बीटा वर्जन में पहले ही देखा जा चुका है. तो आइए जानते हैं ये नया फीचर कौन- सा है और इसमें क्या खास है?

ये होगा नया फीचर

Meta (मेटा) के मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) का  करोड़ों लोग करते हैं.  ऐसे में अपने यूजर्स को बेहतर चैटिंग एक्सपीरियंस देने के लिए एक नया फीचर लाने जा रहा है, जिसकी मदद से आप चैट बबल के लिए अपने पसंदीदा रंग को चुन सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूजर्स को जल्द ही चैट थीम नाम से एक नया सेक्शन दिखाई देगा. इसके अंतर्गत आपको 'मैसेज कलर' और 'वॉलपेपर' नाम के दो विकल्प मिलेंगे. इसमें चैट वॉलपेपर बदलने और चैट बबल का रंग बदलने की क्षमता होगी, जिससे आपको सुखद चैटिंग एक्सपीरियंस मिलेगा. 

मिलेंगे 10 चैट थीम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नए फीचर के जरिए यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है. इसमें कंपनी कम से कम 10 चैट थीम पेश करेगी और एक बार रंग चुनने के बाद, यह ऑटोमेटिकली डिफॉल्ट चैट थीम के रूप में सेट हो जाएगा और वॉलपेपर और बबल रंग को एडजस्ट करेगा. फिलहाल कंपनी इसे स्थिर वर्जन में कब लाएगा, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा. 
इसे भी पढ़ें-10 साल के लिए एक हुए BSNL-MTNL, जानिए आपके लिए कितनी फायदेमंद होगी ये डील?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

24 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

32 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

40 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago