होम / टेक / Google को टक्कर देगा OpenAI का SearchGPT,  AI की मदद से देगा बेहतर सर्च एक्सपीरियंस

Google को टक्कर देगा OpenAI का SearchGPT,  AI की मदद से देगा बेहतर सर्च एक्सपीरियंस

ओपनएआई (OpenAI) ने अपना सर्च इंजन सर्चजीपीट (SearchGPT) भी लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि ये गूगल के सर्च इंजन को टक्कर देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चैटजीपीटी (ChatGPT) के बाद अब गूगल (Google) को टक्कर देने के लिए ओपनएआई (OpenAI) ने अपना सर्च इंजन सर्चजीपीट (SearchGPT) भी लॉन्च कर दिया है. यह एक AI-आधारित सर्च इंजन है, जो यूजर्स के सर्च एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा. फिलहाल इसे कुछ यूजर्स एक्सेस कर सकते हैं.  जल्द इसे सभी यूजर्स के लिए पेश कर दिया जाएगा. अगर आप चाहें तो इसकी वेटलिस्ट में शामिल हो सकते हैं. तो आइए जानते हैं सर्चजीपीटी में क्या खास है?

SearchGPT देगा गूगल को टक्कर
गूगल अभी तक सबसे बेहतरीन सर्च इंजन माना जाता है. यह लंबे समय से सर्च इंजन मार्केट में टॉप पर रहा है और यूजर्स इसे काफी पसंद भी करते हैं, लेकिन अब इसका मुकबला करने सर्चजीपीटी (SearchGPT) आने वाला है, जो गूगल की तरह सर्च करेगा. सर्चजीपीटी की बेहतर टेक्नोलॉजी इसे एक मजबूत विकल्प बनाती है. हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि ये गूगल को पूरी तरह से पीछे छोड़ देगा, क्योंकि गूगल ने भी एआई और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में बड़ा निवेश किया है और यह कंपनी भी लगातार अपनी सर्च इंजन टेक्नोलॉजी में सुधार कर रही है.

SearchGPT क्या है?
सर्चजीपीटी (SearchGPT) एक ऐसा सर्च इंजन है जो एआई का इस्तेमाल करके यूजर्स को बेहतर सर्च रिजल्ट्स दिखा सकता है. यह मौजूदा पुराने सर्च इंजन्स से अलग है, क्योंकि यह सिर्फ की-वर्ड मैचिंग के आधार पर ही रिजल्ट्स नहीं दिखाता, बल्कि यह यूजर्स के सवाल को समझने की कोशिश करता है और उसके आधार पर सबसे प्रासंगिक जानकारी प्रदान करता है. ये यूजर्स को एक अच्छा सर्च एक्सपीरियंस देने वाला है.

क्या है SearchGPT की खासियत?
सर्चजीपीटी (SearchGPT)  यूजर्स के सवाल को गहराई से समझने की कोशिश करता है और समझता है कि आखिर वह किस बारे में जानना चाहता है. यही वजह है कि केवल कीवर्ड्स (Keywords) पर निर्भर ना रहते हुए ही यह यूजर्स को केवल प्रासंगिक और काम की जानकारी स्क्रीन पर दिखाता है. यह AI टूल कई भाषाओं को समझ सकता है और यूजर्स को उसकी पसंदीदा भाषा में परिणाम दे सकता है. ओपनएआई ने बताया है कि यह एक मशीन लर्निंग मॉडल है, जिसका मतलब है कि यह समय के साथ बेहतर होता जाता है और लगातार सीखता है. 

ChatGPT से जुड़ेगा SearchGPT
ओपनएआई ने अपने ब्लाग पोस्ट में सर्च इंजन के बारे में जानकारी दी है. कंपनी ने ब्लाग में लिखा है कि हम Search GPT को टेस्ट कर रहे हैं, जो नए AI Search फीचर का प्रोटोटाइप है. ये आपको टाइम पर और जल्दी जवाब देगा. हम इसे छोटे यूजर ग्रुप के लिए लांच कर रहे हैं, जिससे हमें फीडबैक मिलेगा. इसके बाद हम इसे चैटजीपीट के साथ जोड़ सकेंगे. इसके लिए कंपनी ने कई प्रमुख पब्लिशर के साथ Collaboration किया है. वहीं, सर्चजीपीटी खुद को चैटजीपीटी से अलग रख पाएगा क्योंकि इसमें ट्रेडिशनल सर्च जैसा ही इंटरफेस मिलेगा. इसके साथ ही यूजर्स को इसमें क्लिकेबल एक्सटर्नल लिंक भी मिलेंगे. 

इसे भी पढ़ें-EV खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 30 सितंबर तक मिलेगा सब्सिडी का लाभ
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

2 hours ago