होम / टेक / पहले से कम कीमत में OpenAI ने लॉन्च किया नया AI मॉडल, जानिए इसकी खासियत?

पहले से कम कीमत में OpenAI ने लॉन्च किया नया AI मॉडल, जानिए इसकी खासियत?

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) ने अपने यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए GPT-4o mini को लॉन्च किया है. यह कंपनी का किफायती और सस्टेनेबल एआई मॉडल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बीते कुछ सालों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना दबदबा भी बना लिया है. वहीं, इसमें सबसे बड़ा योगदान OpenAI का है, जिसने चैटजीपीटी (ChatGPT) के साथ एआई को एक नई दिशा दी है. इसी कड़ी में अब ओपनएआई ने GPT-4o मिनी लॉन्च किया है, जो एक किफायती और पावर एफिशिएंट छोटा एआई मॉडल है. तो आइए जानते हैं इस एआई मॉडल में क्या खास  है? 

क्या है इस छोटे एआई मॉडल का उद्देश्य
इस एआई मॉडल का उद्देश्य अपनी तकनीक को अधिक किफायती और कम ऊर्जा-गहन बनाना है. इससे नए और स्टार्टअप कस्टमर्स को एआई के लिए सस्ता विकल्प मिल सकेगा. 
इस बढ़ते प्रतिस्पर्धी एआई बाजार में ओपनएआई रणनीतिक रूप से अपनी तकनीक को डेवलपर्स के लिए अधिक सुलभ बना रहा है. एप्लिकेशन के क्रिएशन के लिए लागत और विकास समय को कम करने को प्राथमिकता दे रहा है. इससे मेटा और गूगल जैसे बड़े दिग्गज से बराबरी करने में आसानी होगी और कंपनी यूजर को बेहतर एक्सपीरियंस दे पाएगी. 

GPT-4o Mini की खासियत 
1. GPT-4o मिनी की कीमत पुराने मॉडल यानी GPT-3.5 टर्बो के एक अंश से कम है.
2. यह 60 प्रतिशत से अधिक की लागत में कमी लाता है, इसमें 15 सेंट प्रति मिलियन इनपुट टोकन और 60 सेंट प्रति मिलियन आउटपुट टोकन की लागत है. 
3. कम लागत के बावजूद, GPT-4o मिनी यूजर चैट प्रेफरेंस को समझने के मामले में GPT-4 से आगे है.
4. इसने मैसिव मल्टीटास्क लैंग्वेज अंडरस्टैंडिंग (MMLU) बेंचमार्क पर 82 प्रतिशत का प्रभावशाली स्कोर हासिल किया है.
5. GPT-4o मिनी इस बेंचमार्क पर Google के जेमिनी फ्लैश (77.9 प्रतिशत) और एंथ्रोपिक के क्लाउड हाइकू (73.8 प्रतिशत) जैसे प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन करता है.

कम ऊर्जा खपत और बेहतर समाधान 
GPT-4o मिनी जैसे स्मॉल लैंग्वेज मॉडल को ऑपरेट करने के लिए कम कम्प्यूटेशनल पावर की जरूरत होती है. इसका मतलब है कम ऊर्जा खपत और बेहतर समाधान के साथ यह कंपनियों के लिए एक खास विकल्प है, जो अपने वर्कफ़्लो में जनरेटिव AI को इंटीग्रेट कर सकता है. यूजर्स अब ChatGPT के फ्री, प्लस और टीम प्लान के यूजर्स GPT-3.5 टर्बो की जगह GPT-4o मिनी का एक्सेस पा सकते हैं. यह अपग्रेड यूजर को बेहतर क्षमताओं के साथ लेटेस्ट तकनीक पर काम करने का मौका देता है. वहीं, एंटरप्राइज यूजर्स अगले सप्ताह से GPT-4o मिनी का एक्सेस हासिल कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें-इस कंपनी ने दिया यूजर्स को झटका, अब नहीं मिलेगा Unlimited Data


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

53 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

2 hours ago