भारत में सिर्फ इन स्मार्टफोन्स में ही चलेगा 5G, चेक करें इनमें से आपके पास है कोई मॉडल?

Airtel फिलहाल 4G प्लान्स के साथ ही 5G की स्पीड दे रही है. कंपनी इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूल रही है.

Last Modified:
Tuesday, 11 October, 2022
Smartphone BW

नई दिल्ली : एयरटेल ने भारत में 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी है, जबकि रिलायंस जियो दिवाली के अवसर पर 5G सेवाओं की शुरुआत करेगी. Airtel फिलहाल दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, नागपुर, अहमदाबाद और चेन्नई में 5G की सेवाएं दे रही है, जबकि Reliance Jio दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में Jio True 5G की सेवाएं देगी.

JIO शुरुआत में चुनिंदा यूजर्स को देगी 5G सर्विस
Airtel फिलहाल 4G प्लान्स के साथ ही 5G की स्पीड दे रही है. कंपनी इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं वसूल रही है. वहीं, Jio शुरुआत में कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही MyJio App के जरिए स्पीड टेस्ट करने के लिए 5G की सेवा देगी. उसके लिए भी कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं वसूला जाएगा.

5G फोन होना सबसे जरूरी
ये तो तय है कि यदि आपका फोन अधिकतम 4G कैपेबल है तो उसमें 5G नहीं चलने वाला, लेकिन 5G फोन में भी एक बात ध्यान देने वाली है. 5G की स्पीड उन्हीं स्मार्टफोन में मिलेगी, जो टेलिकॉम कंपनियों को दिए गए अलग-अलग बैंड्स को सपोर्ट कर सके. इस आर्टिकल में आज हम आपको भारत में मौजूद उन स्मार्टफोन की लिस्ट बता रहे हैं, जो 5G को सपोर्ट करेगा.

Vivo
Vivo के जिन स्मार्टफोन में 5G काम करेगा, उन मॉडल्स के नाम हैं :

Vivo T1 5G
Vivo T1 PRO
Vivo X50 Pro
Vivo X60
Vivo X60 Pro
Vivo X60 Pro+
Vivo X70 Pro
Vivo X70 Pro+
Vivo V21e
Vivo V21 5G
Vivo V20 Pro
Vivo V23 5G
Vivo V23e 5G
Vivo V23 Pro 5G
Vivo V25
Vivo V25 Pro
Vivo X80
Vivo X80 pro
Vivo Y72 5G
Vivo Y75 5G
Vivo Y55 5G
Vivo Y55s

Oppo
Oppo के जिन स्मार्टफोन में 5G काम करेगा, उन मॉडल्स के नाम हैं :

Oppo F19 Pro Plus
Oppo F21 Pro 5G
Oppo F21s Pro 5G
Oppo A53s
Oppo A74
Oppo Reno7
Oppo Reno 8
Oppo Reno 8 pro
Oppo Reno5G Pro
Oppo Reno 6
Oppo Reno 6 pro
Oppo Reno 7 Pro 5G
Oppo K10 5G

Realme
Realme के तमाम फोन भारतीय बाजार में मौजूद हैं. Realme के जिन मॉडल्स में 5G काम करेगा, उनके नाम हैं : 

Realme Narzo 30 5G
Realme Narzo 30pro 5G
Realme Narzo 50 5G
Realme Narzo 50 pro
Realme GT 5G
Realme GT ME
Realme GT NEO2
Realme GT2
Realme GT 2 pro
Realme GT NEO3
Realme 9i GT
Realme GT Neo 3T
Realme GT Neo 3T 150W
Realme X7 Max 5G
Realme X7 5G
Realme X7pro 5G
Realme X50 Pro
Realme 8s 5G
Realme 8 5G
Realme 9 SE
Realme 9 5G
Realme 9 Pro
Realme 9 Pro Plus

OnePlus
OnePlus के जिन स्मार्टफोन में 5G काम करेगा, उन मॉडल्स के नाम हैं :

OnePlus Nord
OnePlus Nord CE 2
OnePlus Nord CE Lite 2
OnePlus Nord CE
OnePlus Nord 2T
OnePlus Nord 2
OnePlus 8
OnePlus 8T
OnePlus 8 Pro
OnePlus 9
OnePlus 9 Pro
OnePlus 9RT
OnePlus 9R
OnePlus 10 PRO 5G
OnePlus 10R
OnePlus 10T

Xiaomi
Xiaomi के जिन स्मार्टफोन में 5G काम करेगा, उन मॉडल्स के नाम हैं :

Redmi Note 10T
Redmi Note 11 Pro Plus
Xiaomi 12 Pro
Redmi K50i
Xiaomi Mi 10
Xiaomi Mi 10i
Xiaomi Mi 10T
Xiaomi Mi 10T Pro
Xiaomi 11i HyperCharge
Xiaomi 11i
Redmi 11 Prime+ 5G
Xiaomi Mi 11 Ultra
Xiaomi Mi 11X Pro
Xiaomi Mi 11X
Xiaomi Mi 11 Lite NE
Redmi Note 11T 5G
Xiaomi 11T Pro

Poco
Poco के जिन स्मार्टफोन में 5G काम करेगा, उन मॉडल्स के नाम हैं : 

Poco M3 Pro 5G
Poco M4 5G
Poco M4 Pro 5G
Poco F4 5G
Poco X4 Pro
Poco F3 GT

Samsung
Samsung के जिन स्मार्टफोन में 5G काम करेगा, उन मॉडल्स के नाम हैं : 

Samsung Galaxy A53 5G
Samsung A33 5G
Samsung Galaxy S21 FE
Samsung Galaxy S21
Samsung Galaxy S21 Plus
Samsung Galaxy S21 Ultra
Samsung Galaxy S22 Ultra
Samsung Galaxy S22
Samsung Galaxy S22+
Samsung Galaxy M33
Samsung Galaxy Z fold 2
Samsung Galaxy Z Flip3
Samsung Galaxy Z Fold 3
Samsung Galaxy Z Flip 4
Samsung Galaxy Z Fold 4
Samsung Galaxy Note 20 Ultra
Samsung E426B (F42)
Samsung A528B (A52s)
Samsung M526B (M52)
Samsung A22 5G
Samsung S20FE 5G
Samsung M32 5G
Samsung F23
Samsung A73
Samsung M42
Samsung M53
Samsung M13

Video : Hong Kong जाने के लिए मिल रहा Free Air Ticket


22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो by
Published - Tuesday, 15 September, 2026
Last Modified:
Tuesday, 15 September, 2026
BWHindia

ओप्पो ने अपनी नई Find X10 सीरीज की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है. कंपनी 22 सितंबर को चीन में Find X10, Find X10 Pro Max और Find X10E स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. लॉन्च इवेंट में Watch S2 और Enco X4 भी पेश किए जा सकते हैं. लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक, सीरीज के कुछ मॉडल में 200 मेगापिक्सल कैमरा और 8,000mAh तक की बैटरी मिल सकती है. भारत में सीरीज की कीमत करीब ₹90,000 से ₹1.50 लाख के बीच रहने का अनुमान है, हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक भारतीय कीमत की घोषणा नहीं की है. 

22 सितंबर को होगी लॉन्च

ओप्पो Find X10 सीरीज को 22 सितंबर को चीन में लॉन्च करेगा. लॉन्च इवेंट शाम 7 बजे स्थानीय समय पर शुरू होगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे होगा. कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा. वहीं Find X10 में लाइट टाइटेनियम, आइस ब्लू और ऑरेंज फिनिश वाला किंगचेंग कलर ऑप्शन मिल सकता है.

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

कंपनी ने अभी Find X10 सीरीज की भारत में कीमत या लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में Find X10 सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत करीब ₹90,000 से ₹1.50 लाख के बीच हो सकती है. यह अनुमान है और वास्तविक कीमत लॉन्च के समय सामने आएगी. चीन में भी कंपनी ने अभी इन स्मार्टफोन की आधिकारिक कीमत सार्वजनिक नहीं की है. मौजूदा प्री-ऑर्डर लिस्टिंग में मुख्य रूप से रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की जानकारी दी गई है. 

1TB तक स्टोरेज का विकल्प

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Find X10 और Find X10 Pro Max को 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB कॉन्फिगरेशन में पेश किए जाने की जानकारी है. Find X10E में 12GB+256GB और 16GB+512GB वेरिएंट मिल सकते हैं.

डिजाइन की बात करें तो Find X10 और Find X10E में तीन रियर कैमरों वाला चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है. Pro Max मॉडल में कैमरों के लिए बड़ा आयताकार मॉड्यूल मिलने की उम्मीद है. तीनों फोन में फ्लैट फ्रेम और गोल किनारे दिए जा सकते हैं.

200MP कैमरा और 8,000mAh तक की बैटरी

Find X10 में दो 200 मेगापिक्सल रियर कैमरे और Find X10 Pro Max में तीन 200 मेगापिक्सल कैमरे दिए जाने की जानकारी सामने आई है. कैमरा सिस्टम को ओप्पो और Hasselblad ने मिलकर तैयार किया है.

कंपनी के मुताबिक, नए कैमरा सिस्टम का फोकस तस्वीरों की क्वालिटी बेहतर करने और इमेज में कृत्रिम टेक्सचर पर निर्भरता कम करने पर है. इसमें दूसरी पीढ़ी का डैनशिया कलर सिस्टम भी मिल सकता है. Find X10 में टियानमा के साथ विकसित TianGong Screen 2.0 OLED डिस्प्ले दिए जाने की जानकारी है. इसे कम रोशनी में बेहतर प्रदर्शन और ब्लू लाइट को कम करने के लिए तैयार किया गया है. Find X10 और Find X10 Pro Max में 8,000mAh तक की बैटरी मिलने की उम्मीद है. कंपनी करीब पांच साल की बैटरी लाइफ का दावा भी कर सकती है.

नए चिपसेट से लैस होंगे फोन

Find X10 में 3nm MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट मिलने की जानकारी सामने आई है. यह Dimensity 9500 SoC पर आधारित बताया जा रहा है, जिसमें कुछ बदलाव किए गए हैं. वहीं Find X10 Pro Max में MediaTek का पहला 2nm Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिए जाने की बात कही जा रही है. Find X10E में किस चिपसेट का इस्तेमाल होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
 


iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो by
Published - Thursday, 10 September, 2026
Last Modified:
Thursday, 10 September, 2026
BWHindia

एप्पल (Apple) ने अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को कई हार्डवेयर और कैमरा अपग्रेड के साथ पेश किया है. नई सीरीज में A20 Pro प्रोसेसर, C2 मॉडेम और 48MP कैमरा सिस्टम जैसे बदलाव किए गए हैं. इसके अलावा पहली बार Pro मॉडल में 2TB तक स्टोरेज का विकल्प दिए जाने की बात कही गई है.

A20 Pro चिप से परफॉर्मेंस में बढ़ोतरी

नई iPhone 18 Pro सीरीज में A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे 2nm तकनीक पर आधारित बताया गया है. इसमें 6-कोर CPU, 7-कोर GPU और 32-कोर न्यूरल इंजन शामिल हैं. कंपनी के मुताबिक, नए प्रोसेसर और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट से लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने के दौरान परफॉर्मेंस में सुधार मिलेगा. फोन में पिछले मॉडल की तुलना में बड़ा वेपर चैंबर भी दिया गया है. इसका उद्देश्य गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और ऑन-डिवाइस AI जैसे ज्यादा प्रोसेसिंग वाले कामों के दौरान डिवाइस के तापमान को नियंत्रित रखना है.

48MP कैमरा में वेरिएबल अपर्चर

कैमरा सिस्टम में भी बड़ा बदलाव किया गया है. iPhone 18 Pro सीरीज में 48MP फ्यूजन कैमरा के साथ मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर तकनीक दी गई है. इससे अलग-अलग रोशनी की स्थिति में कैमरे के लेंस के जरिए आने वाली रोशनी को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48MP टेलीफोटो कैमरा दिए गए हैं. फ्रंट कैमरे को भी अपग्रेड कर 24MP किया गया है.

Pro Max में 30 घंटे तक की बैटरी

बैटरी के मामले में iPhone 18 Pro Max को सबसे बड़ा अपग्रेड मिला है. कंपनी के अनुसार, यह मॉडल 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है. वहीं iPhone 18 Pro में 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है. दोनों मॉडल में 15 मिनट में 50 फीसदी तक चार्जिंग की क्षमता दिए जाने की बात कही गई है.

2TB तक स्टोरेज का विकल्प

iPhone 18 Pro सीरीज में पहली बार 2TB तक स्टोरेज विकल्प मिलने की बात कही गई है. नए मॉडल 256GB से शुरू होकर 2TB तक के स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होंगे. यह विकल्प खासतौर पर हाई-रेजोल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग और ज्यादा स्टोरेज की जरूरत वाले यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है.

चार कलर ऑप्शन में आएंगे फोन

नई Pro सीरीज को बर्गंडी, ग्लेशियर, ब्लैक और सिल्वर कलर में पेश किया गया है. दोनों मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPO+ OLED डिस्प्ले दिया गया है. iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले है.

कीमत और बिक्री

दिए गए विवरण के मुताबिक, iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत भारत में करीब 1,64,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की कीमत करीब 1,79,900 रुपये से शुरू होने की बात कही गई है. नई सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई है, जबकि रिटेल बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी.

नई iPhone 18 Pro सीरीज के जरिए Apple ने प्रोसेसर, कैमरा, कनेक्टिविटी, बैटरी और स्टोरेज के स्तर पर कई बदलाव किए हैं. खासतौर पर 2TB स्टोरेज, वेरिएबल अपर्चर कैमरा और Pro Max की लंबी बैटरी लाइफ इसे पिछले मॉडल से अलग बनाती है.


व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो by
Published - Friday, 04 September, 2026
Last Modified:
Friday, 04 September, 2026
BWHindia

व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने भारत में अपने उपयोगकर्ताओं के लिए बिल भुगतान की नई सुविधा शुरू कर दी है. अब यूजर इस मैसेजिंग ऐप के जरिए बिजली, गैस और पानी जैसे यूटिलिटी बिलों के साथ-साथ बीमा, फास्टैग, क्रेडिट कार्ड और लोन के बिल का भी भुगतान कर सकेंगे. कंपनी के मुताबिक, यह सुविधा भारत बिल पेमेंट सिस्टम यानी भारत कनेक्ट नेटवर्क के जरिए उपलब्ध कराई जा रही है.

30 श्रेणियों में 22,722 बिलर की सुविधा

व्हाट्सऐप की नई सेवा के तहत यूजर 30 अलग-अलग श्रेणियों में बिलों का भुगतान कर सकेंगे. इनमें बिजली, गैस, पानी, फास्टैग, बीमा, क्रेडिट कार्ड और लोन भुगतान जैसी प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं. कंपनी ने कहा है कि इस सुविधा के जरिए 22,722 बिलर के बिल चुकाए जा सकेंगे.

यूजर अपने बिल का ऑनलाइन भुगतान UPI, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जैसे माध्यमों से कर सकेंगे. कंपनी ने बताया कि यह सेवा चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है और आने वाले सप्ताहों में इसे आईओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से उपलब्ध कराया जाएगा.

भारत में व्हाट्सऐपका बड़ा यूजर बेस

व्हाट्सऐप के लिए भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है और देश में 85 करोड़ से अधिक लोग इस मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं. बिल भुगतान सुविधा की शुरुआत ऐसे समय में हुई है जब कंपनी भारत में अपने डिजिटल भुगतान कारोबार का विस्तार कर रही है. व्हाट्सऐप पहले से ही यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI के जरिए भुगतान सेवाएं उपलब्ध करा रहा है.

मेटा इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं कंट्री हेड अरुण श्रीनिवास ने कहा कि व्हाट्सऐप पहले से ही लाखों भारतीयों के लिए परिवार और दोस्तों से जुड़े रहने, नागरिक सेवाओं का इस्तेमाल करने और मेट्रो टिकट से लेकर बीमा तक खरीदने का माध्यम बन चुका है. उन्होंने कहा कि बिल भुगतान की सुविधा के जरिए कंपनी यूजर के लिए रोजमर्रा के भुगतान को और आसान बनाना चाहती है.

जुलाई में व्हाट्सऐप पे के लेन-देन दोगुने से ज्यादा

व्हाट्सऐप के भुगतान कारोबार में भी हाल के महीनों में तेजी देखी गई है. जुलाई में व्हाट्सऐप पे के जरिए 12,957.07 करोड़ रुपये मूल्य के 16.78 करोड़ लेन-देन हुए. यह पिछले साल जुलाई के मुकाबले दोगुने से अधिक है. लेन-देन के मूल्य के आधार पर व्हाट्सऐप जुलाई में देश का आठवां सबसे बड़ा UPI ऐप रहा.

जुलाई 2025 में व्हाट्सऐप पे के जरिए 5,412.58 करोड़ रुपये के 7.46 करोड़ लेन-देन हुए थे और तब यह 11वां सबसे बड़ा UPI ऐप था. दिसंबर 2025 में पहली बार व्हाट्सऐप पे पर मासिक लेन-देन की संख्या 10 करोड़ के पार पहुंची थी.

व्हाट्सऐप के भुगतान कारोबार में यह तेजी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा दिसंबर 2024 में व्हाट्सऐप पे पर नए यूजर जोड़ने से जुड़ी पाबंदियां हटाए जाने के बाद आई है.


7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो by
Published - Wednesday, 02 September, 2026
Last Modified:
Wednesday, 02 September, 2026
BWHindia

वीवो ने भारत में अपनी टी5 सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे बड़ी 7,050mAh बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाले कर्व्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया है. फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट और 44W तेज चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर फोन करीब 22 घंटे तक वीडियो देखा जा सकता है.

Vivo T5 5G की कीमत और बिक्री

वीवो टी5 5जी को चार रैम और स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किया गया है. इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹34,999 है. 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹39,999, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले संस्करण की कीमत ₹44,999 है. वहीं, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले शीर्ष मॉडल के लिए ₹49,999 खर्च करने होंगे. फोन की बिक्री 9 सितंबर से फ्लिपकार्ट के जरिए शुरू होगी. इसे रॉयल ब्रॉन्ज और सिल्वर ग्रीन रंगों में खरीदा जा सकेगा.

कंपनी एक्सिस बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर ₹4,000 तक की तत्काल छूट भी दे रही है.

144Hz कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले

Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है. स्क्रीन 2,000 निट्स की अधिकतम चमक, 100% डीसीआई-पी3 कलर गैमट, 449 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, 300Hz टच सैंपलिंग और एचडीआर10+ का समर्थन करती है.

फोन में 4 नैनोमीटर तकनीक पर आधारित ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है. इसमें मीडियाटेक एनपीयू 850, एलपीडीडीआर4एक्स रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज मिलता है. कंपनी के अनुसार, फोन ने अंतुतु परीक्षण में 12 लाख से अधिक अंक हासिल किए हैं.

50MP कैमरा और ओआईएस

फोटोग्राफी के लिए Vivo T5 5G में दो रियर कैमरे दिए गए हैं. इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा सोनी आईएमएक्स882 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी ओआईएस के साथ आता है. इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. यह कैमरा 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग का समर्थन करता है.

7,050mAh की बड़ी बैटरी

फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7,050mAh की बैटरी शामिल है. कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर करीब 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग का बैकअप दे सकती है.

बैटरी को 44W वायर्ड तेज चार्जिंग का समर्थन मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-सी जैसे विकल्प दिए गए हैं.


बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

Last Modified:
Tuesday, 28 July, 2026
BWHindia

वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Vivo T5e लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है. Vivo T5e में 5500mAh की बड़ी बैटरी, Android 16 आधारित OriginOS 6, AI फीचर्स, 90Hz डिस्प्ले और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

Vivo T5e के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. स्मार्टफोन की बिक्री Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है. यह शैडो ग्रे और एरो ब्लू दो रंगों में उपलब्ध है.

डिस्प्ले और प्रोसेसर

फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है.

फोन में 4GB रैम के साथ 4GB एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट मिलता है. वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

AI फीचर्स और कैमरा

Vivo T5e में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में AI Cutout, Vivo DocMaster और AI Creation जैसे फीचर्स दिए गए हैं. AI Creation की मदद से यूजर टेक्स्ट का सारांश तैयार कर सकते हैं, अनुवाद कर सकते हैं और कंटेंट को री-राइट भी कर सकते हैं.

बैटरी और अन्य फीचर्स

स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर फोन 18 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक, 47 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 13.5 घंटे तक सोशल मीडिया इस्तेमाल और 28 घंटे तक वॉयस कॉलिंग का बैकअप देता है. Vivo का कहना है कि फोन की बैटरी 4 साल तक अच्छी हेल्थ बनाए रखने में सक्षम है.

दमदार बिल्ड क्वालिटी

Vivo T5e को IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है. इसके अलावा इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, वेट हैंड टच और ग्रीसी हैंड टच सपोर्ट दिया गया है, जिससे गीले या हल्के तेल लगे हाथों से भी स्क्रीन का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
 


बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

Last Modified:
Friday, 24 July, 2026
BWHindia

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि OnePlus N सीरीज का यह नया डिवाइस 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा. लॉन्च से पहले कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर फोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन से जुड़ी जानकारी सामने आई है.

अमेजन और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर मिलेगा फोन
कंपनी ने माइक्रोसाइट के जरिए पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट में आएगा. इसमें बरगंडी रेड और आइस ब्लू कलर ऑप्शन शामिल होंगे. लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

ऐसा होगा फोन का डिजाइन

कंपनी की ओर से जारी टीजर के मुताबिक, OnePlus N6x में पिल-शेप रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. फोन के पीछे सिंगल कैमरा लेंस के साथ एक सेकेंडरी कटआउट दिखाई देता है, जो सेकेंडरी लाइट सेंसर के लिए हो सकता है. इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल के पास LED फ्लैश भी मौजूद है.

फोन के डिजाइन में फ्लैट रियर पैनल और टेक्सचर्ड फिनिश देखने को मिलती है. पीछे की तरफ OnePlus की ब्रांडिंग दी गई है. वहीं, फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल मिल सकता है.

मिलेगा 3.5mm ऑडियो जैक

OnePlus N6x के डिजाइन से पता चलता है कि कंपनी इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी दे सकती है. बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में यह फीचर अभी भी कई यूजर्स के लिए अहम माना जाता है.

Nord CE 6 Lite जैसा डिजाइन

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus N6x का डिजाइन कंपनी के OnePlus Nord CE 6 Lite से मिलता-जुलता हो सकता है. यह फोन OnePlus की N सीरीज में शामिल होगा, जिसमें कंपनी पहले भी कई किफायती स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है. बता दें कि इससे पहले OnePlus N6 को भी बाजार में उतारा गया था, जिसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये थी. इस कीमत में फोन का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराया गया था.

बजट स्मार्टफोन बाजार में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

OnePlus N6x के लॉन्च के साथ कंपनी बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी. इस सेगमेंट में Xiaomi, Realme, Samsung और Motorola जैसी कंपनियों से पहले ही कड़ा मुकाबला है. अब OnePlus का नया स्मार्टफोन ग्राहकों को कितना आकर्षित करता है, यह लॉन्च के बाद ही साफ होगा.
 

TAGS bw-hindi

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

Last Modified:
Thursday, 23 July, 2026
BWHindia

सैमसंग (Samsung Electronics) ने अपनी 8वीं पीढ़ी की Galaxy Z Series लॉन्च करते हुए फोल्डेबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार किया है. कंपनी ने Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 को पेश किया है. नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है. कंपनी का दावा है कि नया लाइनअप अलग-अलग तरह के यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि प्रोडक्टिविटी, कंटेंट क्रिएशन और एंटरटेनमेंट का अनुभव पहले से बेहतर हो सके.

Galaxy Z Fold8: बड़ा डिस्प्ले और हल्का डिजाइन

Galaxy Z Fold8 को बड़े डिस्प्ले पर कंटेंट देखने और मल्टीटास्किंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 10:16 अनुपात वाला कवर डिस्प्ले दिया गया है, जबकि 4:3 का मुख्य डिस्प्ले पढ़ने, गेमिंग, स्ट्रीमिंग और एक साथ कई ऐप्स इस्तेमाल करने के लिए बड़ा वर्कस्पेस उपलब्ध कराता है.

कंपनी के मुताबिक, 201 ग्राम वजन वाला यह अब तक का सबसे हल्का Galaxy Z Fold है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर और 4,800mAh बैटरी दी गई है. नई Flex Titanium तकनीक के कारण फोन पहले से पतला और अधिक मजबूत बना है तथा फोल्ड लाइन भी कम दिखाई देती है. डिस्प्ले में 3,000 निट्स तक की ब्राइटनेस, Vision Booster और लो-रिफ्लेक्शन फिनिश दी गई है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP के डुअल कैमरे दिए गए हैं. डुअल रिकॉर्डिंग, My FanCam और सोशल मीडिया के लिए ऑटो रीफ्रेमिंग जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.

Galaxy Z Fold8 Ultra: प्रोडक्टिविटी पर फोकस

Galaxy Z Fold8 Ultra को प्रोफेशनल और हैवी यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें 8 इंच का बड़ा मुख्य डिस्प्ले दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और AI आधारित वर्कफ्लो के लिए अधिक जगह उपलब्ध कराता है. यह फोन पूरी तरह खुलने पर केवल 4.1mm पतला है और इसका वजन 215 ग्राम है.

फोन में 200MP का मुख्य कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, बेहतर नाइटोग्राफी और APV कोडेक के साथ 8K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं. Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर, 5,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और बेहतर ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम इसे लंबे समय तक हाई-परफॉर्मेंस इस्तेमाल के लिए सक्षम बनाते हैं.

Galaxy Z Flip8: कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ AI अनुभव

Galaxy Z Flip8 को कंपनी ने अब तक का सबसे स्लिम और हल्का फ्लिप स्मार्टफोन बताया है. इसका नया FlexWindow अब AI-आधारित इंटरफेस के रूप में काम करता है, जहां यूजर्स बिना फोन खोले ऐप्स, अपडेट्स और AI फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

फोन में 50MP कैमरा, Pro Visual Engine, Flex Mode, Camcorder Grip, Super Steady, FlipShot और Mirror View जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग को आसान बनाते हैं.

फोल्डेबल के लिए ऑप्टिमाइज्ड Galaxy AI

नई Galaxy Z Series में Galaxy AI को खास तौर पर फोल्डेबल डिवाइसों के लिए तैयार किया गया है. इसमें Now Brief, Now Nudge, Gemini Intelligence और Gemini Notebook जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Gemini Intelligence 40 से अधिक ऐप्स और सेवाओं के साथ काम करता है, जबकि Gemini Notebook नोट्स, रिकॉर्डिंग, फाइल्स और इमेज को एक जगह लाकर AI आधारित सारांश और रिपोर्ट तैयार करता है. कंपनी के अनुसार, Galaxy AI नए स्मार्टफोन्स के साथ Galaxy Watch Ultra, Galaxy Watch9 और आने वाले Galaxy Intelligent Eyewear के साथ भी सहजता से काम करेगा.

प्राइवेसी और सुरक्षा पर जोर

Samsung ने नई Galaxy Z Series में Knox सुरक्षा प्लेटफॉर्म को और मजबूत किया है. इसमें Personal Data Engine, Knox Enhanced Encrypted Protection, Knox Vault और One UI 9 के नए AI Transparency फीचर्स शामिल हैं. One UI 9 में AI Assistant Activity Dashboard भी दिया गया है, जिससे यूजर्स AI से जुड़ी सभी गतिविधियों और डेटा उपयोग पर नजर रख सकते हैं तथा संभावित सुरक्षा जोखिमों की जानकारी पहले ही प्राप्त कर सकते हैं.

इनती होगी कीमत

Samsung ने भारत में Galaxy Z Series की प्री-बुकिंग 22 जुलाई से शुरू कर दी है. Galaxy Z Fold8 की शुरुआती कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 1,79,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB+512GB मॉडल 1,99,999 रुपये और 16GB+1TB वेरिएंट 2,39,999 रुपये में उपलब्ध होगा. वहीं Galaxy Z Fold8 Ultra की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 1,99,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB+512GB मॉडल की कीमत 2,19,999 रुपये और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 2,59,999 रुपये है. Galaxy Z Flip8 का 12GB+256GB वेरिएंट 1,24,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट 1,44,999 रुपये में मिलेगा. कंपनी प्री-बुकिंग पर 10,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस, 9,000 रुपये तक का बैंक/UPI कैशबैक और चुनिंदा फाइनेंस पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का भी ऑफर दे रही है. 


अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

Last Modified:
Sunday, 14 June, 2026
BWHindia

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) ने अपने सबसे उन्नत AI मॉडल Fable 5 और Mythos 5 तक वैश्विक पहुंच तत्काल प्रभाव से बंद करने की घोषणा की है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने उसे निर्देश दिया है कि वह इन दोनों मॉडलों की पहुंच सभी विदेशी नागरिकों के लिए निलंबित करे. हालांकि, सरकार ने सुरक्षा जोखिम से संबंधित विस्तृत साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए. आदेश का पालन करने के लिए एंथ्रोपिक ने सभी ग्राहकों की पहुंच रद्द करने का फैसला किया है, चाहे वे किसी भी देश या क्षेत्र में स्थित हों. कंपनी के अन्य AI मॉडल फिलहाल इस निर्णय से प्रभावित नहीं होंगे.

एंथ्रोपिक के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि Fable 5 की सुरक्षा व्यवस्थाओं को "जेलब्रेक" (Jailbreak) करने का एक संभावित तरीका मौजूद हो सकता है, जिससे मॉडल का उपयोग सॉफ्टवेयर कमजोरियों (Software Vulnerabilities) की पहचान के लिए किया जा सकता है. कंपनी ने इस तर्क का विरोध करते हुए कहा कि उसे केवल “एक संभावित, सीमित और सार्वभौमिक रूप से लागू न होने वाले जेलब्रेक” के बारे में मौखिक जानकारी दी गई है, जो करोड़ों लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे व्यावसायिक मॉडल को वापस लेने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है.

कंपनी ने कहा, “हम इस बात से सहमत नहीं हैं कि किसी सीमित संभावित जेलब्रेक की खोज के आधार पर बड़े पैमाने पर तैनात व्यावसायिक मॉडल को वापस बुला लिया जाए.” साथ ही उसने यह भी कहा कि वह सरकार के साथ मिलकर जल्द से जल्द सेवाएं बहाल करने का प्रयास कर रही है.

सरकार के साथ बढ़ता तनाव

यह आदेश ऐसे समय में आया है जब एंथ्रोपिक और वाशिंगटन के बीच संबंध पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने अपने AI सिस्टम को घरेलू निगरानी (Domestic Surveillance) और पूरी तरह स्वायत्त हथियारों (Autonomous Weapons) के लिए अमेरिकी सेना को उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया था. इसके बाद सरकार ने एंथ्रोपिक को एक सप्लाई-चेन ब्लैकलिस्ट में शामिल कर दिया, जो इस वर्ष के अंत तक प्रभावी होने वाली है.

हालांकि हाल के महीनों में ट्रंप प्रशासन काल से जुड़े पुराने विवादों में कुछ नरमी के संकेत दिखाई दिए थे, लेकिन ताजा आदेश ने दोनों पक्षों के बीच तनाव को फिर से बढ़ा दिया है.

AI मॉडलों पर बढ़ता नियामकीय नियंत्रण

विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम उन्नत AI तकनीकों तक विदेशी पहुंच सीमित करने की अमेरिकी रणनीति का एक बड़ा विस्तार है. अब तक अमेरिकी निर्यात नियंत्रण मुख्य रूप से उन चिप्स और तकनीकी उपकरणों पर केंद्रित थे, जो AI सिस्टम को संचालित करते हैं. लेकिन इस बार सीधे AI मॉडलों तक पहुंच को सीमित किया गया है.

यह घटनाक्रम AI डेवलपर्स और नियामक संस्थाओं के बीच बढ़ते मतभेदों को भी उजागर करता है, खासकर उन जोखिमों को लेकर जिन्हें तथाकथित "जेलब्रेक" तकनीकों से जोड़ा जा रहा है.

एंथ्रोपिक का विरोधाभासी रुख

दिलचस्प बात यह है कि कुछ ही दिनों पहले एंथ्रोपिक ने सार्वजनिक रूप से AI क्षेत्र में अधिक कठोर सरकारी निगरानी की मांग की थी. कंपनी ने ऐसे तंत्र विकसित करने की वकालत की थी, जो अत्यधिक जोखिम वाले मॉडलों को रोके रख सकें, लेकिन शुक्रवार को कंपनी ने कहा कि सरकार की वर्तमान कार्रवाई निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित नियमन के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है. एंथ्रोपिक ने चेतावनी दी कि यदि यही मानक पूरे उद्योग पर लागू किया गया, तो नए अत्याधुनिक AI मॉडलों के लॉन्च लगभग ठप पड़ सकते हैं.

पेंटागन ने किया फैसले का समर्थन

अमेरिकी रक्षा विभाग (Pentagon) ने इस निर्णय का समर्थन किया है. पेंटागन की मुख्य सूचना अधिकारी (CIO) किर्स्टन डेविस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा:

“कुछ चीजें राजस्व, क्लिकबेट और IPO मूल्यांकन से कहीं अधिक महत्वपूर्ण होती हैं. अमेरिका फर्स्ट — हमेशा.”

AWS ने भी हटाई पहुंच

दूसरी ओर, अमेज़न वेब सर्विसेज (AWS) ने शुक्रवार देर रात पुष्टि की कि एंथ्रोपिक ने उससे अनुरोध किया है कि वह प्रभावित मॉडलों की पहुंच दुनिया भर के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए समाप्त कर दे.

एंथ्रोपिक का कहना है कि उसने Fable 5 के लॉन्च से पहले अमेरिकी सरकार के साथ मिलकर सुरक्षा मूल्यांकन किए थे. कंपनी ने यह भी दावा किया कि प्रतिस्पर्धी AI मॉडल भी कोड में मामूली खामियों की पहचान करने जैसी समान क्षमताएं रखते हैं.

इस घटनाक्रम ने AI उद्योग में सुरक्षा, नवाचार और सरकारी नियंत्रण के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

 


4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

Last Modified:
Monday, 25 May, 2026
BWHindia

मोटोरोला (Motorola) भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी इस फोन को 4 जून को पेश करेगी. लॉन्च से पहले ही इसके कई दमदार फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिनमें 50x जूम कैमरा, 6500mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP सेल्फी कैमरा शामिल हैं. माना जा रहा है कि यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा मुकाबला पैदा कर सकता है. तो आइए इसके फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं.

कैमरा होगा सबसे बड़ा हाईलाइट

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा. इसके अलावा 50MP का Sony Lytia 710 प्राइमरी सेंसर भी दिया जाएगा, जिसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिलेगा. रिपोर्ट्स  के मुताबिक फोन में 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

प्रीमियम डिजाइन और नए फिनिश

फोन का डिजाइन भी काफी प्रीमियम रखा गया है. इसमें कर्व्ड डिस्प्ले, सेंटर में मोटोरोला लोगो और स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है. कंपनी इसे Satin Luxe Finish, Sculpted Wood Finish और Twill Inspired Finish जैसे खास प्रीमियम कलर ऑप्शंस में लॉन्च कर सकती है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस भी दमदार

लीक्स के अनुसार Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स को बेहद स्मूद और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा. परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलने की संभावना है. इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट भी दिया जा सकता है.

मिलेगा खास AI Key फीचर

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फोन में एक खास एआई की (AI Key) भी दी जा सकती है. यह मल्टी-फंक्शन बटन की तरह काम करेगी और कई स्मार्ट फीचर्स को जल्दी एक्सेस करने में मदद करेगी. यह फीचर दूसरे प्रीमियम स्मार्टफोन्स में मिलने वाले एक्शन बटन जैसा हो सकता है.

बड़ी बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग

Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है. इसके साथ 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है. फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक डिवाइस 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है.

कितनी हो सकती है कीमत?

हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि Motorola Edge 70 Pro+ को 50 हजार रुपये से कम कीमत वाले प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है. यह फोन OnePlus, Nothing और OPPO जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है.
 


भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

Last Modified:
Saturday, 16 May, 2026
BWHindia

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है. और इसका केंद्र अब गेमिंग सेक्टर बनता जा रहा है. सोशल गेमिंग और क्रिएटर कम्युनिटी प्लेटफॉर्म STAN द्वारा जारी किए गए नए आंतरिक डेटा ने उन पुरानी धारणाओं को चुनौती दी है. जिनमें मेट्रो शहरों को देश के सबसे बड़े रेवेन्यू केंद्र के रूप में देखा जाता था.

कंपनी के 2026 विश्लेषण के अनुसार. अब टियर-2 और टियर-3 शहरों के उपयोगकर्ता प्लेटफॉर्म के कुल यूज़र बेस का 67 प्रतिशत हिस्सा हैं और लगभग 72 प्रतिशत मोनेटाइज्ड एंगेजमेंट इन्हीं उपयोगकर्ताओं से आता है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन उपयोगकर्ताओं का औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता (ARPU) मेट्रो यूज़र्स की तुलना में 17 से 18 प्रतिशत अधिक है.

यह ट्रेंड केवल बड़े एकमुश्त खर्चों पर आधारित नहीं है. बल्कि लगातार और स्थिर सहभागिता को दर्शाता है. टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ता लाइव गेमरूम्स में क्रिएटर्स को सपोर्ट कर रहे हैं. इन-ऐप अपग्रेड खरीद रहे हैं. एक्सक्लूसिव क्लब्स से जुड़ रहे हैं और क्रिएटर-आधारित कम्युनिटीज में लगातार भाग ले रहे हैं.

STAN के 2026 विश्लेषण के प्रमुख निष्कर्ष

1. यूज़र बेस संरचना: टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ता कुल यूजर बेस का 67% हैं
2. मोनेटाइज्ड एंगेजमेंट: कुल एंगेजमेंट का लगभग 72% योगदान इन्हीं से
3. ARPU बढ़त: मेट्रो यूजर्स की तुलना में 17–18% अधिक
4. खर्च करने का पैटर्न: स्थिर और नियमित खर्च. न कि केवल बड़े एकमुश्त ट्रांजैक्शन
5. रिटेंशन: मेट्रो उपयोगकर्ताओं की तुलना में 10% अधिक लंबे समय तक जुड़े रहने की दर

क्षेत्रीय खर्च के रुझान

पटना, इंदौर, कोयंबटूर, विशाखापत्तनम, गुवाहाटी, लखनऊ और जमशेदपुर जैसे शहरों में मेट्रो शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु की तुलना में अधिक स्थिर खर्च पैटर्न देखा गया है. यह संकेत देता है कि अब ये शहर भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में एक मजबूत और भरोसेमंद राजस्व केंद्र बन रहे हैं.

क्रिएटर इकोनॉमी पर असर

1. प्लेटफॉर्म पर अब 3 लाख से अधिक क्रिएटर्स स्थायी मासिक आय कमा रहे हैं.
2. टियर-2 शहरों के कई टॉप क्रिएटर्स पहले वर्ष में ही उतनी कमाई कर रहे हैं जितनी कई कॉर्पोरेट फ्रेशर्स पाँच वर्षों में भी नहीं कमा पाते.
3. यह डिजिटल अर्थव्यवस्था में अवसरों के लोकतंत्रीकरण को दर्शाता है.

STAN के अनुसार प्रमुख कारण

कंपनी इस बदलाव के पीछे कई वजहें मानती है.

1. नॉन-मेट्रो भारत में डिजिटल भुगतान का बढ़ता उपयोग.
2. क्रिएटर-ड्रिवन एंगेजमेंट में वृद्धि.
3. टियर-2 और टियर-3 शहरों को ध्यान में रखकर बनाए गए प्लेटफॉर्म डिज़ाइन.

STAN के को-फाउंडर और सीईओ पार्थ चड्ढा के अनुसार. “हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात सिर्फ स्केल नहीं. बल्कि भारत के इन बाजारों में मोनेटाइजेशन और एंगेजमेंट का लगातार और स्थिर व्यवहार है.”

रिटेंशन और ग्रोथ का नया मॉडल

डेटा बताता है कि भारत के इन क्षेत्रों के उपयोगकर्ता मेट्रो यूज़र्स की तुलना में 10% अधिक समय तक प्लेटफॉर्म पर जुड़े रहते हैं. यह दर्शाता है कि ये यूज़र्स न केवल अधिक खर्च कर रहे हैं. बल्कि लंबे समय तक प्लेटफॉर्म से जुड़े भी रह रहे हैं.

विशेषज्ञों के अनुसार, यह ट्रेंड भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में एक बड़े बदलाव का संकेत है. अब निवेशक और टेक कंपनियां यह समझ रही हैं कि मेट्रो शहर ही नहीं. बल्कि टियर-2 और टियर-3 भारत (Bharat) भी मजबूत रेवेन्यू ड्राइवर बन चुका है.

भविष्य की रणनीति

STAN अपने 4.5 करोड़ से अधिक यूज़र्स और 10 लाख से ज्यादा क्रिएटर्स के इकोसिस्टम को और मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी AI-आधारित टूल्स. क्रिएटर ग्रोथ फीचर्स और पर्सनलाइज्ड एंगेजमेंट सिस्टम में निवेश बढ़ाने की योजना बना रही है.