होम / टेक / एक बार टूटी तो फिर रिपेयर नहीं हो पाएगी Pixel Watch 3, Google ने दिया ये विकल्प...

एक बार टूटी तो फिर रिपेयर नहीं हो पाएगी Pixel Watch 3, Google ने दिया ये विकल्प...

गूगल के अनुसार पहले लॉन्च हुए मॉडल की तरह ही Google Pixel Watch 3 भी एक बार टूट जाएगी, तो फिर दोबारा रिपेयर नहीं हो पाएगी. ग्राहकों को केवल रिप्लेस का विकल्प मिलेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गूगल पिक्सल वॉच (Google Pixel Watch) अपने राउंड पेबल डिजाइन को लेकर यूजर्स के बीच काफी पॉप्यूलर हो रही है. वॉच का फ्यूचरिस्टिक कर्व्ड ग्लास भी यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम कर रहा है, लेकिन पिक्सल वॉच को लेकर सबसे बड़ी परेशानी ये है कि एक बार खराब होने पर इसे दोबारा रिपेयर नहीं किया जा सकता है. इसी समस्या अब गूगल पिक्सल वॉच 3 को लेकर भी है, इसकी पॉलिसी में भी कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन कंपनी इसमें यूजर्स को रिप्लेस का विकल्प जरूर दे रही है. तो आइए जानते हैं आपको वॉच की रिप्लेसमेंट के लिए क्या करना होगा?

एक बार खराब हुई तो किसी काम की नहीं रहेगी वॉच
पिछले मॉडल की तरह ही गूगल पिक्सल वॉच 3 को भी रिपेयर किए जाने की खूबी के साथ तैयार नहीं किया गया है. यानी अगर आप इस पिक्सल वॉच को खरीदते हैं और भविष्य में आपकी वॉच का डिस्प्ले क्रैक हो जाता है या बैटरी को लेकर किसी तरह की परेशानी आती है तो इसे चाह कर भी ठीक नहीं करवाया जा सकेगा. एक बार खराब होने के बाद आपकी यह वॉच किसी काम की नहीं रह जाएगी.

गिरने या कहीं टकराने पर तुरंत डिस्प्ले को पहुंच सकता है नुकसान
इस वॉच की डिस्प्ले को नुकसान पहुंचाने में वॉच का डिजाइन ही कारण बन सकता है. वॉच का सिग्नेचर राउंड फॉर्म और खूबसूरत कर्व्ड ग्लास इसे आकर्षक तो बनाता है लेकिन साथ ही डिस्प्ले को ज्यादा संवेदनशील भी बना देता है. यानी वॉच के इसी डिजाइन की वजह से वॉच का डिस्प्ले डैमेज हो सकता है. डिस्प्ले को वॉच के गिरने, टकराने से तुंरत नुकसान पहुंच सकता है.

टूटने पर रिप्लेस का मिलेगा विकल्प
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल ने खुद स्वीकारा है कि स्मार्टवॉच को लेकर पॉलिसी में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है. अगर यह वॉच टूट जाती है तो इसे रिप्लेस करें, इसे रिपेयर नहीं किया जा सकेगा. कंपनी के अनुसार Pixel Watch 3 खरीदने वाले यूजर वॉच के केयर प्रोग्राम (Watch Care Program) का हिस्सा बन सकते हैं. जहां, यूजर्स को वॉच के एक्सीडेंटल डैमेज होने पर 49 डॉलर यानी करीब 4 हजार रुपये सर्विस चार्ज देकर इसे रिप्लेस करवाए जाने की सुविधा मिलेगी. वहीं, इस वॉच की कीमत 40 हजार रुपये से शुरू होकर 44 हजार रुपये तक है. 

इसे भी पढ़ें-देश की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी ने की बड़ी घोषणा, आंध्र प्रदेश में हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी!
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026

Oppo F33 Series: 50MP सेल्फी, रियर कैमरा और IP69K सुरक्षा के साथ 15 अप्रैल को लॉन्च

Oppo F33 Series 5G मॉडल्स भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन शौकीनों के लिए रोमांचक विकल्प साबित हो सकते हैं. फोन के डिजाइन, कैमरा और फीचर्स को देखते हुए यह F सीरीज के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगा.

09-April-2026

7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G लॉन्च, दमदार फीचर्स और 2000 रुपये तक का डिस्काउंट

इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है.

17-March-2026

अब एसी की सर्विस होगी आसान: सैमसंग ने पेश किया स्मार्टथिंग्स होम केयर

यह सेवा भारत में एआई-आधारित होम एप्लायंसेज के भविष्य की दिशा को और स्पष्ट करती है और ग्राहकों को स्मार्ट और प्रीमियम तकनीक के साथ जोड़ती है.

10-February-2026

3-नैनोमीटर चिप की दौड़ में भारत, 2032 तक हाई-एंड सेमीकंडक्टर बनाने की तैयारी में सरकार

सरकार की यह पहल भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. अगर तय समयसीमा में लक्ष्य हासिल होता है, तो भारत हाई-एंड चिप टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा हो सकता है.

28-January-2026


बड़ी खबरें

अडानी के अमेरिकी नियामकों के साथ शांत समझौता करने की संभावना

उच्च दांव वाला DOJ–SEC मामला “नो-एडमिशन” समझौते की ओर बढ़ रहा है, जो वाशिंगटन और भारत के सबसे शक्तिशाली व्यापारिक साम्राज्यों में से एक के बीच एक संतुलित रीसेट का संकेत देता है.

1 hour ago

शशि शेखर वेम्पति बने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के नए अध्यक्ष

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब वेम्पति ने हाल ही में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के बोर्ड से इस्तीफा दिया है. वे 2024 से इस संस्था में प्रोफेशनल डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे.

18 minutes ago

गुजरात में दो नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, 3,936 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद

सरकार का उद्देश्य आयात पर निर्भरता कम करना और भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन का मजबूत हिस्सा बनाना है. इन नई परियोजनाओं को इसी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है.

3 hours ago

L&T का Q4 मुनाफा 3% घटा, लेकिन रेवेन्यू और ऑर्डर बुक में मजबूत बढ़त

इस तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 11% बढ़कर 82,762 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत ऑर्डर इनफ्लो और कई सेक्टर्स से मिले बड़े प्रोजेक्ट्स ने कंपनी की टॉपलाइन को सपोर्ट किया.

3 hours ago

बाजार में गिरावट के बाद रिकवरी के संकेत, आज इन शेयरों में रहेगी हलचल

मंगलवार को सेंसेक्स 252 अंक यानी 0.33% गिरकर 77,017.79 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 86.50 अंक (0.36%) टूटकर 24,032.80 के स्तर पर आ गया.

6 hours ago