होम / टेक / बाइक सेगमेंट में धमाल मचाने को तैयार Ola Electric, 15 अगस्त को करने जा रही है बड़ा धमाका!

बाइक सेगमेंट में धमाल मचाने को तैयार Ola Electric, 15 अगस्त को करने जा रही है बड़ा धमाका!

ओला इलेक्ट्रिक अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 15 अगस्त को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इसे लेकर 12 सेकेंड का वीडियो टीजर भी जारी कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी OLA इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री के मामले में रेस में सबसे आगे है. अब कंपनी इलेक्ट्रिक बाइक सेग्मेंट में उतरने की तैयारी में है.  Ola Electric ने पिछले साल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने की घोषणा की थी और 4 कॉन्सेप्ट प्रदर्शित किए थे. इस साल इस योजनाओं ने गति पकड़ ली है और ओला 15 अगस्त को एक बड़े कार्यक्रम की योजना बनाकर मोटरसाइकिल लॉन्च कर सकती है. हालांकि, ओला ने कुछ दिनों में इसके आधिकारिक लॉन्च से पहले मोटरसाइकिल टीजर का जारी किया है.

भाविश अग्रवाल ने किया ट्वीट

कंपनी के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि 15 अगस्त को फ्यूचर ऑफ मोटरसाइकिल की झलक दिखेगी. तैयार रहिए. कंपनी संकल्प 2024 के नाम से एक इवेंट करने जा रही है, जो 15 अगस्त को होगा और इसी इवेंट में इलेक्ट्रिक बाइक से पर्दा उठेगा. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए इस इलेक्ट्रिक बाइक की हल्की सी झलक दिखाई है. हालांकि कंपनी ने बहुत छोटा सा टीजर जारी किया है. ये वीडियो मात्र 12 सेकंड का है और इस वीडियो में बाइक की हेडलाइट्स को दिखाया गया है. साथ में बाइक की DRLs भी दिखाई दे रही हैं.

दमदार बैटरी पैक मिलेगा

भाविश ने जो फोटो जारी की है वो दमदार बैटरी पैक दिखाती है, ये बैटरी काफी बड़े साइज की दिख रही है, खासतौर पर ओला इलेक्ट्रिक बाइक्स के मुकाबले तो काफी बड़ी है. इसके साथ-साथ स्प्रॉकेट चेन भी यहां देखने को मिली है. यही मैकेनिज्म हमें अल्ट्रावॉयलेट के एफ77 माक 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर में देखने को मिली है. अल्ट्रावॉयलेट की ये इलेक्ट्रिक बाइक देखने में बहुत खूबसूरत है, ऐसे में ओला की ये ई-बाइक भी काफी खूबसूरत हो सकती है. ध्यान से फोटो को देखें तो सीट भी नजर आएगी, यानी ये बाइक प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार है.

15 अगस्त को होगी लॉन्च!

ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटर्स भारतीय मार्केट में अच्छी पकड़ बना चुके हैं और एक मायने में सड़कों पर ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ओला एस रेंज के ही है. ऐसे में अगर कंपनी अपनी पहली बाइक को आकर्षक कीमत पर लॉन्च करती है तो इस सेगमेंट में भी ओला परचम लहरा सकती है. पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर भाविश ने ये जानकारी दी थी, हमारा मानना है कि 15 अगस्त 2024 को कंपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डेब्यू कर सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

25 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

32 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

40 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago