होम / टेक / NPCI ने लॉन्च किया UPI Circle फीचर, जानिए कैसे आएगा ये आपके काम?

NPCI ने लॉन्च किया UPI Circle फीचर, जानिए कैसे आएगा ये आपके काम?

NPCI ने UPI Circle फीचर लॉन्च किया है. ये फीचर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो अपना अकाउंट मैनेज नहीं कर पाते, ऐसे में अपनी रोजाना की जरूरतों के लिए कैश पेमेंट करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज के इस डिजिटल युग में पेमेंट के लिए हर कोई यूपीआई (Unified Payments Interface) का इस्तेमाल करने लगा है. स्मार्टफोन में केवल एक ऐप के जरिए पेमेंट करने का यह तरीका बेहद आसान है. इसमें लोगों को हिसाब-किताब लगाने की भी जरूरत नहीं है, जितनी पेमेंट का लेन-देन करना हो केवल अमांउट डालो और झट से पेमेंट कर दो. ऐसे में यूपीआई के साथ पेमेंट के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने यूपीआई सर्कल (UPI Circle) नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया है. तो आइए जानते हैं ये ऐप आपके कैसे काम आएगा?  

एक अकाउंट के साथ एक से ज्यादा यूजर कर पाएंगे यूपीआई पेमेंट 
एनपीसीआई ने यूपीआई सर्कल फीचर को लेकर जानकारी दी है. एनपीसीआई ने बताया है कि यूपीआई सर्कल फीचर उन लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो अपनी रोजाना की जरूरतों के लिए कैश पेमेंट करते हैं और वे खुद अपना अकाउंट मैनेज नहीं कर पाते. ऐसे लोगों के लिए यूपीआई सर्कल काम का साबित होगा. 

ऐसे  काम करेगा यूपीआई सर्कल फीचर
1. NPCI द्वार पेश किए गए यूपीआई के इस नए फीचर के साथ सेकेंडरी यूजर को जोड़ा जा सकेगा.
2. कोई भी यूपीआई यूजर अपनी डिजिटल पेमेंट्स के लिए एक सेकेंडरी यूजर को चुन सकेंगे, जिन पर वे विश्वास करते हों. फीचर के साथ यूपीआई यूजर प्राइमरी होगा और वह अपने ऐप में अपने विश्वसनीय सेकेंडरी यूजर को जोड़ सकेगा.
3. इस फीचर के साथ प्राइमरी यूजर सेकेंडरी यूजर को पेमेंट की जिम्मेदारी सौंप सकेंगे. प्राइमरी यूजर सेकेंडरी यूजर को ऑथोरिटी देगा कि वह लिमिट को ध्यान में रख कर पेमेंट कर सके.
4. यूपीआई सर्कल फीचर दो ऑप्शन के साथ काम करेगा- फुल डेलिगेशन और पार्शियल डेलिगेशन, फुल डेलिगेशन ऑप्शन के साथ सेकेंडरी यूजर को तय लिमिट के साथ ट्रांजैक्शन शुरू करने से लेकर पूरा करने तक की परमिशन मिलेगी. वहीं, पार्शियल डेलिगेशन ऑप्शन के साथ सेकेंडरी यूजर किसी ट्रांजैक्शन को केवल शुरू कर सकेगा. ट्रांजैक्शन को पूरा प्राइमरी यूजर ही करेगा, जिसके लिए वह यूपीआई पिन का इस्तेमाल करेगा.

इन नियमों का रखना होगा ध्यान
1. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम का कहना है कि इसके लिए मेंबर्स को कुछ नियमों का भी ध्यान ऱखना जरूरी होगा. जैसे एक प्राइमरी यूजर सेकेंडरी यूजर के रूप में ज्यादा से ज्यादा 5 यूजर को जोड़ सकेगा.
2. हर ट्रांजैक्शन के लिए 5 हजार रुपये लिमिट होगी. यही लिमिट मंथली 15 हजार रुपये तक होगी.
3. यूपीआई ऐप्स के साथ सेकेंडरी यूजर के लिए पासकोड, बायोमैट्रिक्स की जानकारी जरूरी होगी.

इसे भी पढ़ें-क्रिकेट बना Reliance और Walt Disney के मर्जर के बीच रोड़ा, जानिए कैसे?
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago