होम / टेक / WhatsApp पर अब कॉल आने पर बजेगा आपकी पसंद का गाना, ऐसे सेट करें रिंगटोन

WhatsApp पर अब कॉल आने पर बजेगा आपकी पसंद का गाना, ऐसे सेट करें रिंगटोन

पॉपुलर चैटिंग ऐप WhatsApp पर आप अपनी पसंद की रिंगटोन भी सेट कर सकते हैं. इससे व्हाट्सऐप पर इनकमिंग कॉल आने पर आपको काफी अच्छा लगेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मेटा (Meta) के पॉप्यूलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) का इस्तेमाल लोग केवल चैटिंग ही नहीं बल्कि कॉलिंग के लिए भी करते हैं. ऐसे में क्या आपको पता है व्हाट्सऐप पर आप अपनी पसंद की रिंगटोन भी लगा सकते हैं. जी हां, अगर आप डिफॉल्ट रिंगटोन से बोर हो गए हैं, तो इसे बदलने का विचार बना सकते हैं. दरअसल, व्हाट्सऐप की ओर से यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सऐप कॉल रिंगटोन बदलने की सुविधा भी मिलने लगी है. तो आइए जानते हैं आप कैसे व्हाट्सऐप पर अपनी पसंद की रिंगटोन सेट कर सकते हैं?

ऑडियो फाइन से अपनी पसंद की रिंगटोन करें सेट

पॉपुलर चैटिंग ऐप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल अब हर दूसरा स्मार्टफोन यूजर कर रहा है. व्हाट्सऐप चैटिंग ही नहीं, कॉलिंग का भी जरिया है. आप अपने फोन में मौजूद ऑडियो फाइल का ही इस्तेमाल व्हाट्सऐप रिंगटोन के लिए कर सकते हैं. वहां से आप अपनी पसंद का कोई भी गाना सेलेक्ट करके उसे अपनी व्हाट्सऐप रिंगटोन बना सकते हो.

WhatsApp कॉल के लिए ऐसे सेट करें रिंगटोन

1. सबसे पहले आपको फोन पर व्हाट्सऐप ओपन करना होगा.
2. अब ऐप के टॉप राइट कॉर्नर पर मेन्यू पर टैप करना होगा.
3. अब यहां Settings ऑप्शन पर टैप करने की जरूरत होगी.

4. यहां आपको Notifications ऑप्शन पर टैप करना होगा.

5. अब आपको स्क्रॉल डाउन कर Calls पर आना होगा.

6. अब आपको Ringtone ऑप्शन पर टैप करना होगा.

7. अब आपको म्यूजिक या ऑडियो फाइल पर टैप करना होगा.

8. यहां से आप अपना मनपसंद गाना व्हाट्सऐप रिंगटोन सेट करें.

स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट के लिए अलग रिंगटोन सेट करने का भी विकल्प

1. इसके लिए सबसे पहले वॉट्सऐप कॉन्टैक्ट की चैट पर आना होगा.
2. अब आपको कॉन्टैक्ट के टॉप बार पर टैप करने की जरूरत होगी.
3. अब यहां आपको Notifications ऑप्शन पर टैप करना होगा.
4. यहां आपको call के नीचे Ringtone का ऑप्शन मिलता है.
5. Ringtone ऑप्शन पर टैप करने की जरूरत होगी.
6. अब यहां से आप अपनी फाइल से सॉन्ग सेलेक्ट करें.
7. सॉन्ग या म्यूजिक सेलेक्ट कर रिंगटोन सेट कर सकते हैं.
  


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago