✕

होम / टेक / अब सर्विस रोड और फ्लाईओवर का कंफ्यूजन होगा दूर, Google Map लेकर आया ये नया फीचर

अब सर्विस रोड और फ्लाईओवर का कंफ्यूजन होगा दूर, Google Map लेकर आया ये नया फीचर

गूगल मैप (Google Map) ने भारतीय की एक मांग को पूरा करते हुए सर्विस रोड और फ्लाईओवर को लेकर कंफ्यूजन दूर करने के लिए एक नया फीचर रोलआउट किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गूगल का नेविगेशन ऐप गूगल मैप (Google Map) सर्विस रोड और फ्लाईओवर के लिए एक खास फीचर लेकर आया है. इसकी मदद से उन यूजर्स को काफी फायदा होगा, जो अक्सर मैच के सहारे सड़क पर चलते हुए सर्विस रोड और फ्लाईओवर को लेकर कंफ्यूजन में पड़ जाते हैं. ड्राइव करते हुए उन्हें समझ नहीं आता कहां फ्लाईओवर चढ़ना है और कहां सर्विस रोड लेनी है. ये फिचर फिलहाल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए देश के 40 शहरों में उपलब्ध रहेगा. तो आइए जानते हैं ये फीचर कैसे काम करेगा?

फ्लाईओवर कॉलआउट फीचर इस कंफ्यूजन को करेगा दूर

गूगल मैप ने आखिरकार भारतीयों की एक खास मांग को पूरा कर दिया है. इसका इंतजार हर भारतीय को लंबे समय से था. दरअसल, गूगल मैप (Google Map) की ओर से फ्लाईओवर कॉलआउट फीचर भारत में रोलआउट कर दिया गया है. फिलहाल ये फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. जल्द ही iOS यूजर्स के लिए इस फीचर को उपलब्ध करा दिया जाएगा. ये फीचर बहुत काम है, क्योंकि कई बार लोग गलती से फ्लाईओवर चढ़ जाते हैं, जबकि उन्हें सर्विस रोड पर जाना होता है, फिर उन्हें काफी घूमना पड़ जाता है. ऐसे में लोगों का समय भी बचेगा. 

40 शहरों में होगा उपलब्ध

इस फीचर को गूगल मैप ने अभी 40 शहरों में उपलब्ध करा दिया है. जल्द ही इसे बाकी शहरों के लिए भी उपलब्ध करा दिया जाएगा. ताकि लोग आसानी से फ्लाईओवर वाले रास्तों को भी पार कर सकें. इसके अलावा गूगल की ओर से नैरो रोड फीचर को भी पेश किया गया है, जो चार पहिया वाहनों को तंग गलियों और पतले रास्तों में जाने से रोकने में मदद करेगा. 

लगातार मिल रही थीं रिक्वेस्ट
गूगल के अनुसार उनके पास फ्लाईओवर गाइडेंस को लेकर सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट मिल रही थीं. ऐसे में कंपनी ने फ्लाईओवर कॉलआउट फीचर को नेविगेशन के लिए इंटीग्रेट किया है, जो यूजर्स को अपकमिंग फ्लाईओवर और रूट की जानकारी देगा. यह फीचर एंड्रॉइड मैप और एंड्रॉइड ऑटो के लिए उपलब्ध होगा.

इसे भी पढ़ें-भारत में कैसे हो रहा है जेनरेटिव AI का विकास और विस्तार, जानिए इस रिपोर्ट में?

एआई तकनीक का किया जाएगा इस्तेमाल
गूगल की ओर से भारत की सड़कों के लिए एक एआई मॉडल बनाया गया है, जो सड़क की चौड़ाई और लंबाई का अनुमान लगाता है. साथ ही रोड की इमेज के लिए सैटेलाइट का यूज किया जाएगा. इसमें सड़क टाइप, बिल्डिंग और रोड की जानकारी समय पर मिलेगी. उधर, गूगल लीडिंग इलेक्ट्रिक वाहन और चार्जिंग स्टेशन के साथ साझेदारी कर रहा है, जिससे आने वाले दिनों में गूगल मैप पर चार्जिंग स्टेशन की जानकारी भी मिलेगी.

कोच्ची और चेन्नई में मिलेगी मेट्रो टिकट बुकिंग की सुविधा

गूगल मैप्स पर एक अपडेट पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर भी जारी किया है. अब इस ऐप पर मेट्रो टिकट की बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी. अभी इस सर्विस को फिलहाल केवल कोच्ची और चेन्नई मेट्रो के लिए जारी किया गया है. धीरे-धीरे इसे अन्य मेट्रो स्टेशन के लिए भी जारी किया जाएगा.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

17 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

13 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

19 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

18 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

20 hours ago