✕

होम / टेक / अब Gmail पर मिलेगा Q&A AI फीचर, जानिए कैसे करेगा काम?

अब Gmail पर मिलेगा Q&A AI फीचर, जानिए कैसे करेगा काम?

जीमेल (Gmail) में Q&A Feature को एड किया गया है. जो गूगल जेमिनी (Google Gemini) के साथ काम करता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) तेजी से हर क्षेत्र में अपनी पहुंच बढ़ा रहा है. इसकी मदद से लोगों के बहुत से काम आसान हो गए हैं. टेक कंपनी गूगल (Google) ने  अब जीमेल पर भी एक एआई टूल को रोलआउट किया गया है, जो फिलहाल एंड्रायड (Android) यूजर्स के लिए अवेलेबल है और आने वाले दिनों में इसे आईओएस (iOS) यूजर्स के लिए भी पेश किया जाएगा.  तो चलिए जानते हैं इस फीचर का नाम क्या है और ये कैसे काम करेगा? 

जेमिनी चैटबॉट से लैस
जीमेल में रोलआउट किए गए इस एआई फीचर का नाम Q&A है, जो गूगल (Google) के लेटेस्ट जेमिनी (Gemini) चैटबॉट से लैस है. गूगल के आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट के अनुसार जीमेल में आए Q&A फीचर के माध्यम से अनरीड मैसेज दिखाने, विशेष सेंडर के ईमेल को देखने और इनबॉक्स में मौजूद ईमेल को समराइज करने जैसे काम किए जा सकते हैं. 

पढ़कर सुनाएगा सारे ईमेल
इस नए फीचर के जरिए एंड्रॉइड (Android) मोबाइल यूजर्स अपने ईमेल से जुड़े सवाल पूछ सकेंगे, जिससे ईमेल लिखना और समझना बहुत आसान हो जाएगा. ये फीचर इनबॉक्स में मौजूद ईमेल को पढ़कर सुनाने में सक्षम है. इसके अलावा गूगल ड्राइव में उपलब्ध फाइल की स्पेसिफिक डिटेल भी प्राप्त कर सकते हैं. आपको बता दें, इससे पहले इस सुविधा को वेब यूजर्स के लिए रिलीज किया गया था.

इन्हें मिलेगा इस नए फीचर का सपोर्ट 
गूगल ने जेमिनी बिजनेस, एंटरप्राइस, एजुकेशन, एजुकेशन प्रीमियम और गूगल वन एआई प्रीमियम जैस एड-ऑन वाले कस्टमर्स के लिए जीमेल के नए फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है. आने वाले 15 दिनों में इस फीचर का सपोर्ट सभी यूजर्स को मिलने लगेगा. जीमेल का नया फीचर एंड्रॉइड यूजर्स तक सीमित नहीं रहेगा. साल 2024 के अंत तक इस फीचर को iOS यूजर्स सहित ग्लोबली लॉन्च कर दिया जाएगा. 

ऐसे यूज करें Gmail Q&A फीचर
एंड्रॉयड पर जीमेल Q&A एक्सेस करने के लिए, यूजर्स को स्मार्ट फीचर्स और पर्सनलाइजेशन ऑन करना होगा. एडमिन अपने यूजर्स के लिए एडमिन कंसोल में डिफॉल्ट पर्सनलाइजेशन सेटिंग ऑन कर सकते हैं. इसके बाद, अपने ऐप के टॉप राइट और ब्लैक जेमिनी स्टार के जरिए या 'समराइज दिस ईमेल' चिप से Gmail ऐप में जेमिनी ओपन करें. इसके बाद आप अपना सवाल पूछ सकते हैं और जीमेल Q&A आपके इनबॉक्स से जानकारी ढूंढकर बताएगा.

इसे भी पढ़ें-यहां रेल विकास निगम के साथ हुआ समझौता, वहां झूम उठे इस कंपनी के शेयर...


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

46 minutes ago

सचिन तेंदुलकर ने गेमिंग कंपनी मेटास्पोर्ट्स इंटरएक्टिव में किया निवेश, 3 साल में 10 करोड़ डाउनलोड का लक्ष्य

कंपनी का लोकप्रिय क्रिकेट गेम 'हिटविकेट' अब तक 120 देशों में 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच चुका है.

21 minutes ago

डेटा सेंटर कारोबार पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 1.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अब ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रहा है. प्रस्तावित फंडिंग इसी रणनीति का हिस्सा है.

2 hours ago

डिज्नी में फिर होगी छंटनी! खर्च में 20% तक कटौती की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डिज्नी पिछले कई वर्षों से लागत घटाने और कारोबार के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जुटी है. इस दौरान कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है.

2 hours ago

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

4 hours ago